Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

रामगढ़वा स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से कट कर बुजुर्ग की मौत!

रामगढ़वा स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से कट कर बुजुर्ग की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk)। आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक अज्ञात 50 वर्षीय यात्री की मौत हो गयी । यह घटना शनिवार को देर शाम रामगढ़वा स्टेशन के लाइन नम्बर एक का है ।जिसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार दास ने दी है।उन्होंने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस जब रामगढ़वा स्टेशन से रक्सौल के लिए प्रस्थान कर गई। उसके बाद हो हल्ला पर मामला सार्वजनिक हुआ। इसकी सुचना जीआरपी सुगौली,आरपीएफ रक्सौल और थाना रामगढ़वा को दे दी गई है ।समाचार प्रेषित तक अज्ञात यात्री का शव एक नम्बर लाईन पर हीं पड़ी है। मृतक का चेहरा सावला रंग गंजी एवं लुंगी पहना हुआ हैं। चेहरा स्पष्ट नही दिखने से नाम और पता चल नही रहा हैं। ( रिपोर्ट:मुकेश कुमार ) ...
मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीटाई से मौत, मामले को ले कर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन!

मजदूरी मांगने गए मजदूर की पीटाई से मौत, मामले को ले कर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम,जम कर हुआ बवाल ● पुलिस टीम ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय थाना क्षेत्र के जोकीयारी गांव में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर की कथित तौर पर जमकर की गई पिटाई से उसकी मौत हो गयी है।इस मामले को लेकर उग्र ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए विरोध किया। प्रशासनिक हस्तक्षेप से काफी मसक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया गया।इस दौरान मुखिया पति राम विनय सिंह व पुलिस को आक्रोश झेलना पड़ा। बावजूद, इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है किंतु इसे पुलिस नियंत्रण में बता रही है। इस संबंध में मृतक सुशील भारती के पिता जगदीश भारती ने पुलिस को आवेदन देकर खुलासा किया है कि गांधी जयंती के दिन शुक्रवार की शाम उसका बेटा सुशील उक्त...
गांधी जयन्ती पर नेपाल स्थित भारतीय दुतावास द्वारा एम्बुलेन्स तथा बस वितरण!

गांधी जयन्ती पर नेपाल स्थित भारतीय दुतावास द्वारा एम्बुलेन्स तथा बस वितरण!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू / बीरगंज( vor desk )।भारत ने नेपाल के विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संघ संस्थाओं को बस तथा एम्बुलेन्स उपहार स्वरुप प्रदान किया है । दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है कि महात्मा गान्धी जी की 151वां जयन्ती के अवसर पर नेपाल स्थित भारतीय दुतावास ने विभिन्न संघ संस्थाओं को बस तथा एम्बुलेन्स प्रदान किया है । स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी एवम् गैरनाफामूलक संघ संस्थाओं को 41 एम्बुलेन्स और 6 बसें उपहार स्वरुप प्रदान किया है । उक्त संघ संस्था विभिन्न 30 जिलो से हैं । इसमे बीरगंज के साहिब दरबार सेवा संस्थान नामक संस्था को भी एक एम्बुलेंस दिया गया। बीरगंज स्थित भारतीय दूतावास के भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार के नेतृत्व में संस्थान के केंद्रीय संयोजक राजेश मान सिंह को उक्त एम्बुलेंस हस्तांतरित किया गया।कोरोना काल म...
चम्पारण की धरती से ‘गांधी बाबा’ ने किया मतदान की अपील, मास्क पहन कर पहुंचे बूथ,विविपैट का बटन दबा कर दिया वोट!

चम्पारण की धरती से ‘गांधी बाबा’ ने किया मतदान की अपील, मास्क पहन कर पहुंचे बूथ,विविपैट का बटन दबा कर दिया वोट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*गांधी जयंती पर रक्सौल में गांधी जी के अवतरित होने से विस्मित दिखे लोग,देखने और सुनने के लिए उमडा हुजूम *गांधी बाबा ने मतदाताओं को किया जागरूक,मतदाता सहायता सह प्रशिक्षण केंद्र का फीट काट कर किया उद्घाटन *मास्क पहन कर मतदान केंद्र पहुंचे महात्मा गांधी ने लाठी के सहारे चल कर दिया वोट,कहा-आप भी मताधिकार का प्रयोग कीजिये रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को ले कर रक्सौल प्रशासन की ओर से गांधी जयंती पर आयोजित की गई मतदाता जागरूकता अभियान न केवल नजीर बना,बल्कि,चर्चे में आ गया। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मतदाताओं को जागरूक करते और स्वच्छ,निष्पक्ष,भयमुक्त चुनाव का वातावरण बनाते व इसके लिए आश्वस्त करते देखा गया। गांधी जयंती के अवसर पर उनके प्रकट होने पर उन्हें देखने के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी।जिसे उन्होंने सोशल डिस्टेंस मेंनटेन रखने की सलाह...
रेलवे रनिंग रूम में अग्निशामक यन्त्र के विस्फोट में घायल राजू की मौत,मुआवजा की मांग

रेलवे रनिंग रूम में अग्निशामक यन्त्र के विस्फोट में घायल राजू की मौत,मुआवजा की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रेलवे रनिंग रूम में अग्निशमन यंत्र में हुए विस्फोट से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई।इस मौत से मृतक राजू के परिजन समेत पूरे गांव वालों का रो रो के बुरा हाल है। सभी के लिए हर दम सहयोग के लिए तैयार रहने वाला राजू अपने बीबी और तीन बच्चों को छोड़ कर इस दुनिया से विदा हो गया। बता दे कि रेलवे के रनिंग रूम के बिजली के बोर्ड में गुरुवार को शॉट शर्किट के वजह से आग लग गया ।वहाँ मौजूद राजू जो ठेकेदार के अंतर्गत काम करता था।लेकिन, उससे रेल सम्पत्ति का हो रहे नुकसान नहीं देखा जा सका। और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने कि कोशिश करने लगा। तो वो यंत्र तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे राजू साह बुरी तरह घायल हो गया।सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह पहुच गए।इसके बाद घायल राजू को स्थानीय अस्पताल डंकन भेजा गया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पट...
जनता दल (यू) को यदि मिली रक्सौल विधान सभा सीट,तो,बदल जाएगी चुनावी गणित!

जनता दल (यू) को यदि मिली रक्सौल विधान सभा सीट,तो,बदल जाएगी चुनावी गणित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एनडीए में लोजपा के कारण फंसे पेंच और भाजपा -जनता दल यू के बीच सीट को ले कर जिच के कारण अब तक सीट और उम्मीदवारों की स्थिति साफ नही हो सकी है।यही कारण है कि रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में सभी की नजरें एनडीए में जारी हल चल पर टिकी हुई है। रक्सौल में एनडीए की ओर से भाजपा विधायक डॉ अजय सिंह विधायक हैं,जबकि, नरकटिया में महागठबंधन की ओर से राजद के डॉ0 शमीम अहमद विधायक हैं। दोनो सीटों पर जनता दल यू की नजर है।नरकटिया के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह सीट जनता दल यू के खाते में जाएगी।जबकि,रक्सौल पर दावेदारी जारी है,क्योंकि, यहां से भाजपा पिछले पांच टर्म से काबिज है। नरकटिया से जनता दल यू के लड़ने की चर्चा के बीच टिकट दावेदारी की दंगल भी है।यहां से पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा,डॉ0 कुम कुम सिन्हा टिकट के...
रक्सौल विधान सभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी चर्चे में,कांग्रेस नेताओं व टिकट के दावेदारों में उत्साह!

रक्सौल विधान सभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी चर्चे में,कांग्रेस नेताओं व टिकट के दावेदारों में उत्साह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।महागठबन्धन की बनती बिगड़ती तस्वीर के बीच कांग्रेस नेताओ की दौड़ पटना -दिल्ली तक जारी है।यह दावा किया जा रहा है कि रक्सौल विधान सभा सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।हालांकि,पूरी स्थिति साफ नही है।लेकिन,जब से कांग्रेस ने दावा किया कि जिस विधान सभा मे नगर परिषद सीट है और उसमें राजद पराजित हुआ है।वह सीट कांग्रेस को दी जाए।बात यही तक नही है।हालिया परिदृश्य में महागठबन्धन में जम कर खिंच तान जारी है।कांग्रेस 70 सीट पर दावेदारी कर रही है।जिसमे रक्सौल की लिस्ट भी शामिल है।इस बीच यह भी सूचना तैर रही है कि यदि गठबन्धन में बात नही बनी,तो,नजारा बदल जायेगा।अंदरखाने की सूचना बता रही है कि कांग्रेस ने 243उम्मीदवारो की सूची तैयार कर ली है।ऐसे में कांग्रेस नेताओं में उत्साह है और वे इस उम्मीद में है कि रक्सौल से उन्हें किस्मत आजमाने का मौका मिल सकता है।इसलिए उनकी भाग दौड़ तेज हो गई ह...
आमोदेई स्थित पोखरा में डूबने से दो लड़कों की हुई मौत,गांव में मातम का आलम

आमोदेई स्थित पोखरा में डूबने से दो लड़कों की हुई मौत,गांव में मातम का आलम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई टोला अवस्थित नरीरगीर गांव के पोखरा में स्नान करते समय दो लड़को की डूबने से मौत हो गई।इसकी पुष्टि करते हुए सीओ मणिभूषण सिंह ने गुरुवार को बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद प्रशासन पहुँची। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक लड़को की पहचान नरीरगीर गांव के निवासी सुखाड़ी देवान के 25 वर्षीय पुत्र इन्तजार आलम दुसरा सगीर मंसूरी का 10 वर्षीय पुत्र तबरेज मंसूरी के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि पोखरा में स्नान करते समय अधिक पानी में चले जाने से दोनों लड़के की डूबने से मृत्यु हो गई।वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों मृतक लड़को के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया हैं।मौके पर थाना के सैफ जवान व सिपाही बल मौजूद थे। ( रिपोर्ट:मुकेश कुमार ) ...
रेलवे रनिंग रूम में हादसा:अग्निशमन यंत्र के विस्फोट में 1 घायल,पटना रेफर!

रेलवे रनिंग रूम में हादसा:अग्निशमन यंत्र के विस्फोट में 1 घायल,पटना रेफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग बुझाने के क्रम में अग्निशमन यंत्र के विस्फोट करने से रनिंग रूम का बेड मैन बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही रनिंग रूम के सभी स्टाफ घटना स्थल पर आनन-फानन में पहुँचे।वहीं,खबर मिलते ही स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए।और घायल राजू को डंकन अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि परेऊवा निवासी राजू कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। https://youtu.be/SyuvY8DfhcM रेल कर्मियों के द्वारा आनन-फानन में डंकन अस्पताल में उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। रनिंग रूम के इंचार्ज के मुताबिक, बीजली बोर्ड से लगे में तार में आग लगी थी जिसे देख बिजली कटवा दी गई थी। लेकिन,आग की लपट थी,सो राजू अग्निशमन यंत्र ले आया।जिसे चलाने...
विधानसभा चुनाव को लेकर रक्सौल स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व  एसएसबी ने चलाया सघन जांच अभियान!

विधानसभा चुनाव को लेकर रक्सौल स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व एसएसबी ने चलाया सघन जांच अभियान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही रेल सुरक्षा बल सुरक्षा में जांच व मुस्तैदी बढा दी है।वहीं,इस क्रम मे गुरुवार को रेल सुरक्षा बल,जीआरपी व एसएसबी द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।यात्रियों के सामानों व रेल ट्रेन की जांच के साथ प्लेटफार्म पर गहन जांच की गई। बताया गया कि इस विशेष जांच अभियान का उद्देश्य यह है कि विधानसभा चुनाव मे किसी प्रकार के प्रतिबंधित वस्तुओं या अवांछित तत्वों की घुसपैठ रोकी जा सके।चुनाव में किसी प्रकार की बाधा उतपन्न न हो। रक्सौल स्टेशन पर शाम में पहुची सत्याग्रह एक्सप्रेस मे यात्रियों के बैग,समान,पार्सल मे बूक किए गए सामानो तथा अन्य रेल यात्रियो व रेल कर्मियों की सघन जाँच की गयी। इसकी जानकारी आरपीएफ पोस्ट कमाण्डर राजकुमार ने देते हुए बताया कि यह सँयुक्त जांच नियमित तौर पर जारी रहेगा। ।यह सँयुक्त अभियान ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!