Monday, March 16

ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक शशिभूषण सिंह ने किया रामगढ़वा में सामुदायिक किचेन का उद्घाटन

विधायक शशिभूषण सिंह ने किया रामगढ़वा में सामुदायिक किचेन का उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फोटो: सामुदायिक किचेन में खाना खाते मजदूररामगढ़वा ।( vor desk )।कोरोना काल में लॉकडाउन होने पर काम न मिलने से गरीब असहाय मजदूर परेशान हैं। ऐसे लोगों को भूखा नही रहना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर संचालित होने वाले सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की है ।उक्त बातें सुगौली विधायक ई शशि भूषण सिंह ने गुरुवार को विवाह भवन परिसर में सामुदायिक किचेन का उद्घाटन करते हुएउपस्थित लोगों से कही । विधायक श्री सिंह ने लोगो से कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन ने रामगढ़वा में सामुदायिक किचन की व्यवस्था गुरुवार से की है।यह व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होना है ।इस सामुदायिक किचेन में लोगो को गुणवत्तापूर्ण भोजन देना है । बीडीओ राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन को मद्देनजर रखते हुए गरीब मजदूरों असहाय लोगों के बीच भोजन की कमी ना हो इसके लिए सामुदायिक किचन खोला गया है। रसोई मे...
रक्सौल की बेटी तृप्ति गुप्ता बनी यू.एस.ए में साइंटिस्ट,मिल रही बधाई!

रक्सौल की बेटी तृप्ति गुप्ता बनी यू.एस.ए में साइंटिस्ट,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।'मंज़िल उन्ही को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है।पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है !'इस उक्ति को सीमाई रक्सौल में रहने वाली एक लड़की ने सार्थकता दी है।जिसने शिक्षा व संसाधन के मामले में पिछड़े हुए क्षेत्र में रहने के बावजूद कुछ कर गुजरने की ठानी और अपने हौसले के बूते अमेरिका में साइंटिस्ट बन कर अपनी सफ़लता के झंडे गाड़ते हुए क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा स्तोत्र बन गई।उसने बता दिया कि बेटियाँ बेटों से कम नही होती। इस युवती का नाम है तृप्ति गुप्ता।जो रक्सौल के वार्ड नम्बर 12 की रहने वाली है।मूलतः प्रखण्ड के जोकियारी गांव की निवासी है।जिसने बचपन से ही साइंटिस्ट बनने का सपना देखा और इसे जिद बना कर मुकाम हासिल कर अपने को साबित कर दिखाया कि कड़ी मेहनत,जुनून,और समर्पण के साथ प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। तृप्ति की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रक्सौल मे...
बाइक से बेटों ने मां को कोविड केयर सेंटर लाया, रेफर होने पर गोद मे उठा कर निजी एम्बुलेंस में रखा

बाइक से बेटों ने मां को कोविड केयर सेंटर लाया, रेफर होने पर गोद मे उठा कर निजी एम्बुलेंस में रखा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना महामारी के वैश्विक दौर में अपने परिजनों को बचाने के लिए लोग क्या क्या नही कर रहे,लेकिन,सरकार की जो व्यवस्था है,उसमे इलाज से पहले ही लोग हार मान ले रहे हैं।बुधवार की दोपहर रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर सेंटर में भी एक ऐसा ही वाक्या सामने आया,जब वहां भर्ती एक महिला संक्रमित को रेफर करने के क्रम में बड़ी चूक सामने आई है।एक संक्रमित बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जबकि, स्थिति नाजुक थी।इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का जम कर उल्लंघन हुआ। एक ओर जहां इस सेंटर की कुव्यवस्था ऐसी रही कि परिजनों ने खुद से ऑक्सीजन सिलेंडर का मास्क निकाला।कोई स्वास्थ्य कर्मी मरीज को जब एम्बुलेंस में रखने को तैयार नही हुए,तो हार कर दो शिक्षक बेटों व बीमार महिला के पति प्रयाग पड़ित ने एम्बुलेन्स में उन्हें रखा।वो भी बिना पीपीई किट पहने,...
डीएम ने नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर सील  दुकानों को खोलने का दिया निर्देश,चेम्बर ने किया स्वागत!

डीएम ने नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर सील दुकानों को खोलने का दिया निर्देश,चेम्बर ने किया स्वागत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि कतिपय दुकानदारों के द्वारा समय सीमा का उल्लंघन किया गया है,जिसके कारण उनके दुकानों के विरुद्ध अलग अलग जुर्माना/प्राथमिकी दर्ज करने एवं सील करने की कार्रवाई की गई है।कई दुकानो में अत्यावश्यक सामग्री, जिसमे खाद्य सामग्री भी होने की सम्भावना है,।साथ ही यह भी सूचना प्राप्त हो रही है कि जिले में वस्तुओं की दर में सामान्य कीमत से ज्यादा की बढोतरी हो रही है।अतः अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि सभी प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कर दुकानों को सील मुक्त करेंगे।सम्बंधित दुकानदारों द्वारा थाना में बॉन्ड समर्पित किया जाएगा।सम्बंधित थानाध्यक्ष,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्...
बॉर्डर बन्द होने के बाद भी नेपाल में चल रहे भारतीय बाइक,वीरगंज पुलिस ने 19 बाइक को किया जब्त!

बॉर्डर बन्द होने के बाद भी नेपाल में चल रहे भारतीय बाइक,वीरगंज पुलिस ने 19 बाइक को किया जब्त!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:नेपाल में पकड़े गए 19 भारतीय बाईक रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल बॉर्डर सील है,नागरिको के आवाजाही पर रोक है।साथ ही सीमा के दोनो ओर लॉक डाउन लागू है।बावजूद, भारतीय वाहन सीमा पार पर्सा व बारा जिला में पहुंच रहे हैं।या फिर वहां रह रहे लोगों के द्वारा भारतीय वाहनों को रखा गया है,जो लॉक डाउन के कारण भारत नही आ सके।जिसे पुलिस प्रशासन नियंत्रण में ले रही है। और लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी बीच नेपाल के वीरगंज पुलिस ने अभियान के तहत नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश किये भारतीय नम्बर प्लेट वाले 19 बाईक को जब्त कर लिया है।जिनकी कीमत 22 लाख 60 हजार रुपये नेपाली मुद्रा आंकी गई है।जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए वीरगंज कस्टम को सौप दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया की इन पकड़े गए बाइक का कोई दावेदार सामने नही आया है।●जब्त बाइकों की लिस्ट १. B...
‘परेशानी आपकी समाधान हमारा’ के तहत रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स की पहल:कोविड सलाह के लिए डॉक्टरों की टीम

‘परेशानी आपकी समाधान हमारा’ के तहत रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स की पहल:कोविड सलाह के लिए डॉक्टरों की टीम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वैश्विक माहामारी के दौर में मूलभूत आवश्यकता है समय पर उचित चिकित्सा।कोविड संक्रमण यानी रोग के प्रारंभिक समय में चिकित्सीय सलाह वरदान साबित हो सकता है ।जिसके कई सफल उदहारण देखने को मिला है । वर्तमान समय में कोई अस्पताल जाना नहीं चाहता है ।इस परेशानी को देखते हुए रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज ने :परेशानी आपकी , समाधान हमारा'के तहत "एक डॉक्टर की टीम" तैयार की है।जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि महामारी के दौर में आम नागरिक व व्यवसायी गण दिये जा रहे समय पर उपरोक्त डाक्टरों से कॉल कर अथवा व्हाट्सएप्प से सलाह लेकर अपने और अपनों को स्वस्थ्य रख सकते है। अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने इस टीम के सभी डॉक्टर्स को समाज सेवा के जज्बे को इस आशा के साथ चैम्बर नमन करती है कि आप सभी मानव हित मे किये जा रहे कार्य मे अपना अमूल्य...
एसडीओ आरती ने किया टिकाकरण केंद्रों का निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को पढ़ाया सेवा का पाठ!

एसडीओ आरती ने किया टिकाकरण केंद्रों का निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को पढ़ाया सेवा का पाठ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज व लौकरिया एपीएचसी में बनाये गए टिकाकरण केंद्र का जायजा लिया।और टिका लेने पहुंचे लोगों की दिक्कतों से अवगत होते हुए उसे दूर करने का निर्देश दिया। वहीं,उन्होंने रक्सौल पीएचसी में एक बैठक कर स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा का पाठ पढ़ाया।इस मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार आदि मौजूद रहे। दोनो केंद्रों पर एसडीओ आरती ने वैक्सिनेशन स्टॉक व देर से टिकाकरण शुरू किए जाने के बारे में पूछ ताछ की व चल रहे टिकाकरण का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने टिका लेने पहुंचे लोगो द्वारा काउंटर पर भीड़ लगाए जाने फटकार भी लगाई।कहा कि दो गज दूरी और मास्क जरूरी के नियमो को न तोड़े।पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि महिला व पुरूष का लाइन अलग रखें,भीड़ न लगने दें।उन्होंने विधायक प्रमोद कुमा...
कोरोना से जंग हार गए कैसिटीसी कॉलेज के लैब कर्मी चंद्रिका प्रसाद,शोक की लहर!

कोरोना से जंग हार गए कैसिटीसी कॉलेज के लैब कर्मी चंद्रिका प्रसाद,शोक की लहर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। के सी टी सी कालेज रक्सौल के कर्मचारी चंद्रिका प्रसाद का निधन मंगलवार की सुबह कोरोना से स्थानीय एस आर पी अस्पताल में हो गया ।प्रसाद रसायन विभाग में लैब बॉय के पद पर कार्यरत थे और परीक्षा विभाग में भी महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे थे । कालेज के स्थापना काल से कार्यरत थे ।लगभग एक माह से बीमार होकर कोरोना से जंग लड़ रहे थे । उनके निधन से कालेज में शोक व्याप्त हो गया है ।उनकी पत्नी भी उसी अस्पताल में भेंटिलेटर पर है।उनके निधन पर प्राचार्य डा० जयनारायण प्रसाद ,प्रो०(डा०)अनिल कुमार सिन्हा ,डा० राजीव पांडेय ,डा० चंद्रमा सिंह ,प्रो० राजकिशोर सिंह ,डा० जगदीश गुप्ता,डा० प्रदीप श्रीवास्तव ,डा० दिनेश पांडेय ,डा० रामाशंकर प्रसाद आदि ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें तेज़तर्रार ,लगनशील ,कर्तव्यपरायण एवं कालेज का मूल्यवानधरोहर बताया। कालेज ने एक विश्वसनीय कर्मचारी खो ...
रक्सौल के सरकारी कोविड केयर सेंटर में अखिलेश ने जीती कोविड से जंग, तालियों के बीच दी गई विदाई !

रक्सौल के सरकारी कोविड केयर सेंटर में अखिलेश ने जीती कोविड से जंग, तालियों के बीच दी गई विदाई !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना संक्रमण के इस खतरनाक दौर में अस्पतालों में इन्ट्री में भी परेशानी हो रही है, इलाज तो दूर की बात है।ऐसे ही परिस्थिति से रु ब रु हुए एक युवा अखिलेश ने अस्पताल में जगह नही मिलने पर हिम्मत नही हारी।शहर के हजारी मल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर सेंटर में पिछले 2 मई को उन्हें क्रिटिकल स्थिति में भर्ती किया गया था।तब उनकी स्थिति बोलने लायक नही थी।छौड़ादानो प्रखण्ड के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव निवासी अखिलेश राउत ने अपने हिम्मत,आत्म बल और परहेज के बूते कोरोना से जंग जीत ली।सोमवार को 15 दिन बाद अखिलेश को सम्मान विदा किया गया। इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ 0 संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा के साथ एसडीओ आरती ने भी पहुंच कर कोरोना से जंग जीत चुके अखिलेश से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया। इस मौके पर अपने जीवन की आस छोड़ चुके अखिलेश के आंखों से आं...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने किया डंकन हॉस्पिटल व पीएचसी कोविड सेंटर का निरीक्षण!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने किया डंकन हॉस्पिटल व पीएचसी कोविड सेंटर का निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।पूर्वी चम्पारण के रक्सौल में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए सरकार द्वारा मुहैया कराए गए संसाधनों और सुविधाओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने जायजा लिया और निरिक्षण करते हुए बहूत सारे समस्यात्तमक बिन्दुओ पर निर्देशित किया।डंकन हॉस्पिटल में प्रबन्धन व अधिकारियो के साथ एक समीक्षा बैठक की।आवश्यक निर्देश के साथ हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं,डंकन प्रशासन को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया और सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज को ले कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि लॉकडाउन के नियमों के कारण तय किए गए निर्धारित समय के अनुसार सबसे पहले डॉक्टर जयसवाल और विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अधिकारियों संग बिहार सरकार द्वारा स्थापित किए गए डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर डंकन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संक्रमित मरीजों के लिए की गई...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!