Thursday, March 19

ब्रेकिंग न्यूज़

इण्डो नेपाल सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित

इण्डो नेपाल सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इण्डो- नेपाल सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित किया गया।जिंसमे भूस्वामियों को प्रक्रिया के तहत भुगतान किया गया। शिविर में भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार ने जांच व आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद करीब आधा दर्जन भू स्वामियों को रकम भुगतान किया। गौरतलब है कि नेपाल सीमा से लगे सीमाई इलाके में वाल्मीकि नगर से किशनगंज तक सीमा पर सड़क बन रही है।जिसे इण्डो नेपाल सड़क का नाम दिया गया है।इस सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के राशि का भुगतान रक्सौल प्रखंड के कई पंचायत के भूस्वामियों किया जाना है। जिसको लेकर भूअर्जन पदाधिकारी ने भूमि के कागजातों की जांच ऊक्त शिविर में की। जिन जिन भूस्वामियों के भूमि का अधिग्रहण किया गया है और सभी दस्तवेज व अन्य आवश्यक प्रपत्र मांगी गई ।शिविर में नोनियाडीह,कौवाधांगड़,सिसवा समेत रक्सौल के अन्य ग्राम...
सीमा क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारियों की पंचायत चुनाव व क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर बैठक!

सीमा क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारियों की पंचायत चुनाव व क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर बैठक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत -नेपाल संबंध की बेहतरी व जनस्तर सम्बन्धो की मजबूती के साथ सुरक्षा मसले पर आपसी समन्वय के दृष्टिकोण से बॉर्डर मीटिंग आयोजित हुई।एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका कैम्प के परिसर ऊक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनो देश के सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के बीच आगामी पंचायत चुनाव 2021 को भयमुक्त माहौल में सम्पन्न करने व शांति सुरक्षा कायम रखने के मसले पर चर्चा हुई।साथ ही क्रॉस बॉर्डर क्राइम को नियंत्रित करने , राष्ट्र विरोधी गतिविधियों समेत जाली नोट,हथियार, शराब ,नशीली दवा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने व आपसी सहयोग का निर्णय हुआ।सीमा व नोमेन्स लैंड पर अवैध अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी।बैठक में नेपाल आर्म्ड फोर्स के अधिकारियों ने प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी के विरुद्ध सख्ती पर बल दिया।तो,स्थानीय एसएसबी व पुलिस ने जाली नोट व अवैध रुप...
रक्सौल बार एसोशिएशन का चुनाव सम्पन्न,शशिकांत बने अध्यक्ष तो अशोक बने सचिव

रक्सौल बार एसोशिएशन का चुनाव सम्पन्न,शशिकांत बने अध्यक्ष तो अशोक बने सचिव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। रक्सौल बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को हुआ।जिसका चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है।इसकी जानकारी अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने दी।चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए शशिकांत तिवारी निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेन्द्र प्रसाद को 11 मतों से हराया है। वहीं सचिव पद के लिए अशोक कुमार झा निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अयोध्या प्रसाद को 1 मत से हराया है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार तिवारी निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुबोध कुमार पांडेय को 4 मत से हराया है। सहायक सचिव पद के लिए परमात्मा पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकरण राय को 9 मतों से हराया है। संयुक्त सचिव पद के लिए म0 कलीमुल्लाह निर्व...
परसौना तपसी गांव में एक साथ निकली दो -दो अर्थी,अंतिम यात्रा में उमड़े लोग,रो पड़ा आसमान!

परसौना तपसी गांव में एक साथ निकली दो -दो अर्थी,अंतिम यात्रा में उमड़े लोग,रो पड़ा आसमान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के परसौना तपसी में बुधवार को कारुणिक दृश्य रहा।हर किसी की आंखे नम रही।जब स्वर्ण व्यवसायी कपिलदेव सर्राफ व उनके रिश्ते के पौत्र चंदन की दो दो अर्थी एक साथ उठी,तो,सभी फफक पड़े।आसमान भी रो पड़ा।बूंदा बांदी के बीच अंतिम शव यात्रा में ग्रामीणों की बड़ी संख्या तो थी हीं, साथ ही रक्सौल समेत दूर दराज एरिया से ऐसे लोग भी बड़ी सँख्या में पहुंचे,जो समाज सेवी की छवि रखने वाले स्व0 सर्राफ के व्यक्तित्व के कायल थे।स्व0 सर्राफ की अर्थी को उनके पुत्र विजय सर्राफ व संजय सर्राफ ने जब कंधा दिया,तो,अंतिम यात्रा के वक्त परिजन दहाड़ मार कर रो पड़े।सोमवार की देर सन्ध्या अपराधियों की गोली से छलनी हुए कपिल देव सर्राफ व उनके पौत्र चन्दन की मौत हो गई थी।वर्ष 2006 में मृतक के बड़े पुत्र अजय सर्राफ की हत्या उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान श्री ज्वेलर्स में ही कर दी गई थी।इस बार स्व सर्राफ के ...
स्वर्ण व्यवसायी दोहरे हत्या कांड से व्यवसायियों में आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन जारी!

स्वर्ण व्यवसायी दोहरे हत्या कांड से व्यवसायियों में आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-गावँ में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजन आहत -विधायक व पूर्व मंत्री समेत राजनीतिज्ञों ने दी परिजनों को सांत्वना -पुलिस ने दर्ज किया मामला, एसआईटी टीम की छापेमारी जारी रक्सौल।(vor desk )।पूर्व जिला पार्षद पुतुल देवी के श्वसुर व पटेल पथ स्थित श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर कपिल देव सर्राफ व उनके रिश्ते के पौत्र चंदन की अपराधियों द्वारा सोमवार की देर शाम गोली मारने के बाद हुई मौत की घटना के विरोध में राजद के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा के नेतृत्व में आहूत रक्सौल बन्द के क्रम में धरना व विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के मुख्य पथ स्थित पोस्टऑफिस चौक पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।शहर में घटना से आक्रोश है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर हत्यारो के खिलाफ करवाई की मांग की है।इस बीच सर्राफा...
रक्सौल-नरकटियागंज वाया सिकटा रेलखंड पर डेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (अप -डाउन  ) को हरी झंडी,हर्ष!

रक्सौल-नरकटियागंज वाया सिकटा रेलखंड पर डेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (अप -डाउन ) को हरी झंडी,हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-नरकटियागंज वाया सिकटा रेलखंड पर यात्री ट्रेनों के परिचालन को लेकर अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल का ट्विटर अभियान सफल रहा।इस रेलखंड पर आगामी 16 सितम्बर से अगले आदेश तक डेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू करने का आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिया है।इसके लिए समय सारणी के साथ ही नोटिफिकेशन भी हो गया है।इससे इस रेलखंड के यात्रियों व आमलोगों के बीच हर्ष का माहौल है।रेल सूत्रों के मुताबिक,गाड़ी संख्या-अप 05541 व डाउन 05542 स्पेशल डेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन होगा।यह गाड़ी रक्सौल से सुबह 05:10 बजे प्रस्थान करेगी,जो भेलवा,कंगली हाल्ट,सिकटा,पुरुषोत्तमपुर हाल्ट,मरजदवा, गोखुला स्टेशनों पर ठहराव के बाद सुबह 06:20 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।इसके बाद नरकटियागंज से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी,जो स्टेशनों पर रुकते हुए रक्सौल प्लेटफॉर्म पर सुबह-10:10 बजे पहु...
रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने हेतु दिया ज्ञापन

रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने हेतु दिया ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फ़ोटो:चेम्बर के अधिकारी एसडीओ से मिलते रक्सौल ।( vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव राज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रुप से व्यवसायियों के हितार्थ एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से अलग अलग ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती तथा पुलिस उपाधीक्षक चन्द्र प्रकाश को देते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग किया।इस क्रम में रक्सौल के स्वर्ण व्यवसायी सह समाजसेवी कपिलदेव प्रसाद सर्राफ एवं उनके पौत्र की हत्याकांड पर अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता ने मार्मिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुस्साहसी हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी हो, ताकि दहशतज़दा व्यवसायियों को सुरक्षा का अहसास हो सके।साथ ही आगामी त्योंहारों तथा पंचायत चुनावों के मद्देनजर रखते हुए जगह जगह चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षाकर्मियों की ...
स्वर्ण व्यवसायी कपिल देव सर्राफ व उनके रिश्तेदार चंदन के हत्या की गुत्थी उलझी,डीएसपी चन्द्र प्रकाश ने शुरू की जांच!

स्वर्ण व्यवसायी कपिल देव सर्राफ व उनके रिश्तेदार चंदन के हत्या की गुत्थी उलझी,डीएसपी चन्द्र प्रकाश ने शुरू की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के जिला परिषद संख्या 1 के पूर्व जिला पार्षद पुतुल देवी के श्वसुर व शहर के नामी आभूषण दुकान श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर कपिल देव प्रसाद सर्राफ और उनके एक रिश्तेदार चंदन पर सोमवार की देर संध्या सशस्त्र अपराधियो ने गोलाबारी कर दी।जिंसमे श्री सर्राफ गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।जबकि, उनके रिश्ते के पोते चंदन की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना से अफरा तफरी मच गई।ग्रामीणों के सहयोग से श्री सर्राफ को शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के क्रम में रात्रि 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। दोनो के मौत की पुष्टि पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने की है।जबकि,हॉस्पिटल में डीएसपी चन्द्र प्रकाश व इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी कैंप कर जांच में जुट गए हैं। ...
स्वर्ण व्यवसायी गोली कांड:डब्बल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम :कांग्रेस नेता रामबाबू यादव

स्वर्ण व्यवसायी गोली कांड:डब्बल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम :कांग्रेस नेता रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सुशासन और कानून राज का शासन बताने वाली डब्बल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। लोगों के जान की कीमत अब ना रही।उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने आज रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में दो दो गोली कांड को आड़े हाथों लेते हुए कही।उन्होंने कहा कि सुबह पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या हुई।शाम में स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चली।एक की मौत हो गई। श्री यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि आज एक ही दिन रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखंड के पीपर पाती घाट चौक पर सिंहासनी निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है,तो शाम को रक्सौल पलनवा थाना अंतर्गत स्वर्ण व्यवसाई और समाजसेवी कपिल देव सर्राफ एवं उनके भतीजे भुटकुन शाह के पुत्र चंदन की गोली मारकर हत्या की जाती है। ऐसे में समझा जा सकता है कि अपराधियों में कानून का कितना डर है। मैं स्थानीय ...
एनएच577 डी अंतर्गत आमोदेई सड़क पर वाहन की ठोकड से बाइक सवार युवक की मौत!

एनएच577 डी अंतर्गत आमोदेई सड़क पर वाहन की ठोकड से बाइक सवार युवक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल -सुगौली सड़क खण्ड 577 डी के आमोदेई में एक युवक की वाहन द्वारा ठोकड लगने से मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, आदापुर के कोरैया गांव निवासी पन्नालाल कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में अमोदेई(रामगढ़वा एनएच)पर बीती रात्रि मौत हो गई।इस घटना से परिजनों कोहराम मच गया है।उनका रो रो कर बुरा हाल है।सूत्रों ने बताया कि बाइक से लौटते समय किसी वाहन की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि हैमलेट पहनने के बावजूद दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!