विधायक प्रमोद सिन्हा के आवास में संदिग्ध के घुसने से मचा हड़कम्प, गिरफ्तार !
रक्सौल।(vor desk)।हरैया थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास में एकाएक एक युवक घुस गया।
उसके संदिग्ध हरक्कत को देखते ही मौजूद लोगों के बीच हड़कम्प मच गया।आनन-फानन में उसे दबोच लिया गया।उसे पकड़ने में विधायक के बॉडीगार्ड व मौजूद लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पकड़ा गया युवक बिना किसी रुकावट के विधायक के नीजी आवास में घुस गया।इस बीच उसने बरामदे को भी लांघकर विधायक के कमरे की ओर बढ़ रहा था कि उसे पकड़ लिया गया।बाद में उसे हरैया पुलिस को सौंप दिया गया।पुलिस ने पूछ ताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया। घटना रविवार की रात्रि करीब 9 बजे की है।
विधायक आवास
इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि युवक की पहचान अमन कुमार वर्मा के रूप में की गई है।जो रक्सौल के कनना डुमरिया...









