रक्सौल का चुनावी सिंहासन:विधायक प्रमोद सिन्हा की जीत ने किया साबित.. जो जीता, वही बार-बार टिका!
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जहां की जनता ने 'जो जीता वही सिकंदर' की कहावत को अपनी वोटिंग परंपरा बना लिया है। रक्सौल में एक बार जो उम्मीदवार अपनी जीत का झंडा गाड़ देता है, मतदाता उसे बार-बार ताज पहनाकर सिंहासन पर बिठाते हैं, जबकि हारने वाले को दोबारा मौका नहीं मिलता। यह अनोखा चलन इस सीट की राजनीतिक स्थिरता का प्रमाण है।इस अनूठी परंपरा की शुरुआत सीट के पहले विधायक राधा पांडे ने ही की थी। उन्होंने 1952 में पहली जीत दर्ज की, फिर 1957 और 1962 में लगातार विजयी होकर यह साबित कर दिया कि रक्सौल की जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधि पर पूरा भरोसा रखती है। उनके बाद, सगीर अहमद ने चार टर्म जीत हासिल की ।उनका कार्यकाल 1972 से 1985 तक लगातार चार बार रहा।यहां तक जब 1977में काफी विरोधी लहर थी,तब भी जीत का रिकॉर्ड बनाया।जनता दल /राजद के ...









