रक्सौल के डंकन रोड में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,उजड़ी फुटपाथी दुकानें
*दुबारा अतिक्रमण करने वालो पर कार्रवाई की चेतावनी
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार राम के नेतृत्व में शहर के डंकन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिससे हड़कम्प रहा।
नगर परिषद के पूर्व उप सभापति काशीनाथ प्रसाद, सीओ बिजय कुमार, नगर परिषद के सीटी मैनेजर लालदेव प्रसाद,हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार आदि के नेतृत्व में यह अभियान चला। सड़क व नाले के ऊपर अतिक्रमण को हटाया गया।
साथ ही अतिक्रमण कर रखे गए गुमटी व फुटपाथी दुकानों को भी हटाया गया।साथ ही दवा दुकान,मिठाई दुकान,होटल आदि के सड़क पर निकले छज्जे को भी हटाया गया।यही नही अवैध गुमटियों को।भी नगर परिषद प्रशासन ट्रैक्टर पर लाद कर ले गई।
इस क्रम में डीसीएलआर सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राम दुलार राम की डंकन के प्रशानिक पदाधिकारी चन्देश्वर प्रसाद को निर्देशित कि...









