Thursday, March 19

ब्रेकिंग न्यूज़

सँयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बन्द के क्रम में कांग्रेस ने रक्सौल में किया विरोध-प्रदर्शन

सँयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बन्द के क्रम में कांग्रेस ने रक्सौल में किया विरोध-प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सोमवार को रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी के नेतृत्व में कृषि विरोधी तीन काले कानूनों को अविलंब रद्द करने एमएसपी को कानूनी मान्यता देने और काले कृषि बिल कानून 2020 वापस लेने की मांग को लेकर शहर के किसान नेता चौधरी चरण सिंह गोलम्बर कौङिहार चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।इस दौरान कांग्रेस नेत्री लवली शाह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी का नारा "जय जवान जय किसान" के ठीक विपरीत केन्द्र की अहंकारी भाजपा सरकार "मर जवान मर किसान"के स्टैंड पर काम कर रही। देश की 70% आबादी कृषि पर आधारित है लेकिन विगत एक वर्षों से दिल्ली की बोर्डरों पर तीन काले कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की वफादार सरकार किसानों के आंदोलन को दबाना और क...
पूर्व मंत्री राणा रणधीर के नेतृत्व में सुनी गई पीएम के मन की बात, हुआ वृक्षारोपण

पूर्व मंत्री राणा रणधीर के नेतृत्व में सुनी गई पीएम के मन की बात, हुआ वृक्षारोपण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल विधानसभा के बूथ संख्या 54 अंतर्गत आर्य समाज सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी देश की पोखर, नहरों एवं नदियों को साफ रखने पर जोर दिया, क्योंकि जल संचय से ही जलवायु को नियंत्रित रखा जा सकता है,।साथ हीं युवाओं से आह्वान किया कि युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनना होगा। शिक्षा और अच्छी तकनीक के साथ कृषि को भी व्यापार और रोजगार का साधन बनाने पर जोर दिया। इसके पश्चात आर्य कन्या विद्यालय में पूर्व मंत्री ने वृक्षारोपण भी किया। चुनाव सेल के प्रदेश संयोजक राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन सेवा के बीस वर्ष विषय पर विचार गोष्ठी का भी...
ट्रैक्टर से कुचल कर 11 वर्षीय बालक की मौत,ट्रैक्टर स्वामी को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू!

ट्रैक्टर से कुचल कर 11 वर्षीय बालक की मौत,ट्रैक्टर स्वामी को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के कौवा धांगड़ गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर से ठोकड़ लगने के साथ ही कुचलने से बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बालक की पहचान लक्ष्मीपुर लक्ष्मणवा पंचायत के सौनाहा ग्राम निवासी राम सागर यादव के पौत्र अविनाश कुमार(11 वर्ष ) के रूप में की गई है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को नियंत्रण में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभुषण ठाकुर ने बताया कि बालक अपने घर से सिसवा स्थित अपने मामा के घर साइकिल से जा रहा था।इसी क्रम में सिसवा से मिट्टी लोड कर आ रहे बिना नंबर प्लेट के एक ट्रैक्टर ने उस बालक को ठोकड़ मार दिया।अनियंत्रित ट्रैक्टर का पिछला चक्का बालक के सिर पर चढ़ गया।जिसमें उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।ट्रैक्टर के ड्...
भारतीय वाहनों की नेपाल में शुरू नहीं हुई इन्ट्री, क्या दोनो देशों के रिश्ते को लगी है तीसरी शक्ति की नजर?

भारतीय वाहनों की नेपाल में शुरू नहीं हुई इन्ट्री, क्या दोनो देशों के रिश्ते को लगी है तीसरी शक्ति की नजर?

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।देउबा सरकार ने भारत से लगी नेपाल की सीमा को खोलने का निर्देश जारी कर दिया हैं।इसके बाद बॉर्डर पर पैदल आवाजाही सामान्य हो गई है।लेकिन,भारतीय बाइक,कार, जीप की इन्ट्री शुरू नही हो सकी है।इसके लिए रविवार को फैसला होने की उम्मीद है। इस बीच पर्सा जिला के जिलाधिकारी पीताम्बर घिमिरे ने कहा है कि भारतीय नागरिकों www.ccmc.govt.np पर फॉर्म भर कर अनुमति लेनी होगी और उसकी प्रति रखनी होगी।साथ ही कोविड जांच की 72 घण्टे के अंदर की निगेटिव जांच रिपोर्ट रहनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में गृह मंत्रालय के सर्कुलर प्राप्त होने के बाद निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। इधर,नेपाल के वीरगंज कस्टम के प्रशासकीय अधिकृत दिलीप केसी का कहना है कि हमे बॉर्डर खोलने का परिपत्र मिला है।कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए निर्देशों पर अमल सुनिश्चित किया ज...
पुलिस के लिए चुनौती बना डब्बल मर्डर कांड: परिवार मांग रहा इंसाफ,आंदोलन की तैयारी!

पुलिस के लिए चुनौती बना डब्बल मर्डर कांड: परिवार मांग रहा इंसाफ,आंदोलन की तैयारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
13 दिन बीत जाने के बाद भी दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस--- कांग्रेस नेता रामबाबू यादव रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसायी कपिल देव सर्राफ व उनके पौत्र चन्दन उर्फ बजरंगी की हत्या 13 सितम्बर को कर दी गई थी।उसके बाद शनिवार को श्राद्ध कर्म भी सम्पन्न हो गया।इस मामले को ले कर जारी सियासत के बीच क्षेत्रीय बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और विपक्ष के कांग्रेसी नेता राम बाबू यादव समेत रक्सौल के सियासी दिग्गज प्रखण्ड के परसौना तपसी गांव स्थित स्व सर्राफ के आवास पर पहुंच कर सांत्वना दी। हत्याकांड को ले कर कायम भूल भुलैया के बीच शहर के लोग भले ही इस डब्बल मर्डर कांड को भुला जाने की स्थिति में आ गए हों,लेकिन,इस गांव के लोग एक साथ दो दो अर्थी को कंधा देने की बात नही भूलें हैं।गांव में उमडे लोग भी इस बात के गवाह हैं कि दिवंगत शख्सियत की अपनी हस्ती थी।और...
नेपाल सरकार ने शर्तो के साथ विदेशियों के लिए खोला बॉर्डर,भारतीय नागरिको को भी प्रवेश के लिए लेनी होगी’ऑन लाइन’ अनुमति!

नेपाल सरकार ने शर्तो के साथ विदेशियों के लिए खोला बॉर्डर,भारतीय नागरिको को भी प्रवेश के लिए लेनी होगी’ऑन लाइन’ अनुमति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल की देउबा सरकार की ओर से नेपाल बॉर्डर को शर्तो के साथ खोलने का निर्देश जारी कर दिए गया है।नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह आदेश जारी कर दिया है।इसके तहत नेपाल के सीमाई क्षेत्र के सभी जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।इसमे भारतीय नागरिको के साथ ही विदेशी नागरिकों को प्रवेश की भी अनुमति दी गई है।लेकिन,कई शर्त के साथ यह अनुमति मिली है। इसमे विदेशी नागरिकों को भी स्थल मार्ग से नेपाल प्रवेश की अनुमति मिली है।इसके लिये उनके पास अनिवार्य रूप से 72 घण्टे पूर्व का कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। बता दे कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद 24 मार्च 2020 से नेपाल बॉर्डर बन्द है। पिछले शुक्रवार को शेर बहादुर देउबा कैबिनेट ने इसके लिए निर्णय किया कि बोर्डर को खोल दिया जाएगा। जरूरी 'होम वर्क' के कारण विलम्ब के बीच' कोविड 19 उच्...
पंचायत चुनाव : रक्सौल में आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज, 6 प्रत्याशियों पर गिरी गाज!

पंचायत चुनाव : रक्सौल में आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज, 6 प्रत्याशियों पर गिरी गाज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk)।आगामी पंचायत चुनाव को ले कर रक्सौल प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई है। आगामी पंचायत चुनाव 2021 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में छह उम्मीदवारों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव 2021 को ले कर क्षेत्र भ्रमण व मतदान केंद्रों के सत्यापन व विधि व्यवस्था के लिए भ्रमण के क्रम में यह मामला सामने आया । भ्रमण के दौरान जगह जगह लगाए गए पोस्टरों को जब्त किया है और उसके ऊपर प्राथमिकी रक्सौल थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सहदेवा पंचायत में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए पाया गया है। यहां के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 1 प्रत्याशी भाई महबूब आलम का बैनर पोस्टर लगा हुआ था जो कि साक्ष्य के रूप में जप्त करते हुए उन...
छात्राओं ने कबड्डी में दिखाया दम -खम,खिलाड़ियों को  पुरस्कृत कर किया गया हौसलाफजाई!

छात्राओं ने कबड्डी में दिखाया दम -खम,खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया गया हौसलाफजाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के छात्राओं के बीच शुक्रवार को कब्बडी मैच का आयोजन किया गया।इस मैच में वर्ग-6 से 8 की छात्राओं ने हिस्सा लिया।डेढ़ घंटे तक चले बालिकाओं के कबड्डी मैच के दौरान रोमांचक मुकाबले में बी ग्रुप की खिलाड़ियों ने ए ग्रुप की खिलाड़ियों को 2-1 से पराजित कर पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।खेल खेल में खेल कबड्डी कार्यक्रम के दौरान हुए इस मैच के मुकाबले का शानदार आगाज हुआ। बालिकाओं ने काफी उत्साह व खेल के दांवपेचों के बीच अपने प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया तथा सहयोगात्मक तरीके से टीम के बीच मुकाबले शानदार रहे।इस मैच के विजेता टीम की कप्तान अनिता कुमारी व उपविजेता टीम की कप्तान रही मंजू कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वही दोनों टीम के खिलाड़ियों को भी बारी-बारी कलम आदि देकर भी सम्मानित किया गया,जबकि मैन ऑफ द मैच रही...
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 28 सितंबर को नि:शुल्क नेत्र शिविर

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 28 सितंबर को नि:शुल्क नेत्र शिविर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की रक्सौल शाखा के द्वारा नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 28 सितंबर को स्थानीय श्री सत्य नारायण पंचायती मन्दिर परिसर में आयोजित होगी।जिसमे आँख संबंधित सभी उपचार नि शुल्क किया जायेगा । अगर किसी भी व्यक्ति को मोतिया बिंद की ओपरेशन की जरूरत पड़ेगी उसका औपरेशन भी नि:शुल्क कराया जायेगा ।साथ ही चश्मा और दवा भी नि: शुल्क दिया जायेगा।एक बैठक के बाद संस्था के अध्यक्ष कमल मस्कारा ने बताया कि गरीब असहाय लोगों के लिए नेत्र शिविर बिल्कुल निःशुल्क होगा।उन्होंने कहा कि इस तरह का सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेगा। ...
एमएलसी बबलू गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने भेजा पीएम को ‘थैंक्यू पोस्टकार्ड’!

एमएलसी बबलू गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने भेजा पीएम को ‘थैंक्यू पोस्टकार्ड’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*प्रकोष्ठ ने सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पीएम को भेजा थैंक्यू पोस्टकार्ड…..नमो एप्प को भी किया गया डाउनलोड रक्सौल ।(vor desk )।शहर के मुख्यपथ स्थित कावेरी होटल के सभागार में भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की रक्सौल जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई।इस दौरान पीएम मोदी को सेवा और समर्पण के तहत' थैंक्यू पोस्टकार्ड' भेजने के लिए कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी सह प्रदेश भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता ने किया।इस मौके पर श्री गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनसेवा से बढ़कर दूसरा कोई उत्तम कार्य नहीं हो सकता । पीएम मोदी के नेतृत्व में देश जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति त्याग कर विकास की राह पर चल पड़ा है ।उन्होंने यह भी कहा कि देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है ।उन्होंने पीएम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!