विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, कहा-मिल जुल कर त्योहार मनाएं!
रक्सौल।( vor desk )।नवरात्र व विजयादशमी को ले कर शहर में पुजा पंडाल सजने लगे हैं।मेला के आयोजन की तैयारी जोरों पर है।इसी बीच रक्सौल शहर में हो रहे पूजा के मद्देनजर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद सिन्हा की अगुवाई में एक बैठक आयोजित हुई।साथ ही पूजा पंडालों का नीरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने डीसीएलआर रामदुलार राम, नगर थाना इन्सपेक्टर शशिभूषण ठाकुर, सीओ विजय कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी सन्तोष कुमार और पूजा समिति के आयोजकों के साथ एक बैठक की।
विधायक श्री सिन्हा ने दुर्गापूजा से सम्बंधित सरकार के आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया। शहर में कई जगह पूजा-पंडालों का निरीक्षण भी किया।
विजय दशमी पर उन्होंने प्रशासन को शांति व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बेहतर प्रबंध करवाने का निर्दे...









