Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल अर्बन पीएचसी में महादलितों और वंचित समाज के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

रक्सौल अर्बन पीएचसी में महादलितों और वंचित समाज के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के अनुमंडलीय अस्पताल अंतर्गत कौड़िहार स्थित अर्बन पीएच सी में उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।यह शिविर ख़ास तौर से महादलित और वंचित समाज के लिए आयोजित हुआ,जिसमे सभी प्रकार के रोगों के लिए परामर्श समेत रक्तचाप एवं ब्लड शुगर जांच की गई। चिकित्सकीय टीम द्वारा बताया गया कि करीब सौ महिला पुरुष और बच्चों की जांच हुई।इस दौरान आभा कार्ड  और आयुष्मान भारत कार्ड यानी गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया।कैम्प में  अर्बन पीएचसी के प्रभारी डॉ0 आफताब आलम,समेत डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद,  डॉ0 मुराद आलम,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, एएनएम आरती कुमारी,सुमिता कुमारी,अंजू कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार आदि सक्रिय रहे। गंभीर प्रकृति के मरीजों की पहचान की गई और उन्हें अस्पताल रेफर किया ता...
रक्सौल के बेटे सन्नी ने एनटीए परिक्षा में मारी बाजी, बढ़ाया रक्सौल का सम्मान,पिता चलाते हैं पान दुकान!

रक्सौल के बेटे सन्नी ने एनटीए परिक्षा में मारी बाजी, बढ़ाया रक्सौल का सम्मान,पिता चलाते हैं पान दुकान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
•प्रारंभिक पढ़ाई रक्सौल स्थित एस.ए.वी और फिर नवोदय से +2 की,अब मिली बड़ी सफलता रक्सौल।(vor desk) ।अगर मन में हो सच्ची लगन और कुछ कर गुजरने का हौंसला, निष्ठा के साथ ईमानदारी समर्पण तो कामयाबी तय है। इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है रक्सौल निवासी सन्नी कुमार ने। सन्नी ने जिले सहित रक्सौल का मान-सम्मान बढ़ा दिया है। सन्नी के पिता कृष्णा यादव नहर चौक पर पान की दुकान चलाते हैं। सन्नी की हौंसला काफी बुलंद है। सन्नी देश की अहम परीक्षा एनटीए अर्थात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा में 96 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण किया है और जिले के मान को बढ़ाया है। सन्नी ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसएवी विद्यालय से की, उसके बाद नवोदय विद्यालय में दाखिला लेकर वर्ष 2022 में +2 में सफलता पाई। अब उसने इस मुकाम को हासिल किया है। उसके इस उपलब्धि पर एस. ए. वी. विद्यालय के प्राचार्य साइ...
रक्सौल: सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 38 योजनाओं का चयन,तदर्थ समिति का हुआ गठन

रक्सौल: सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 38 योजनाओं का चयन,तदर्थ समिति का हुआ गठन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसदन में गुरुवार को नगर परिषद बोर्ड के सशक्त  स्थायी समिति की बैठक ईओ  डॉ मनीष कुमार की उपस्थिति व मुख्य पार्षद धुरपति देवी की अध्यक्षता में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। बैठक में तदर्थ समिति की गठन सहित पांच मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।     सर्व प्रथम बैठक  की कार्यवाही आरंभ होते ही माननीय सदस्यों द्वारा वित्तीय कार्यों के  लेखा - जोखा से संबंधित  तीन सदस्यीय वित्तीय लोक लेखा समिति के गठन से संबंधित प्रस्ताव  रखा गया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। सभापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गठित तदर्थ समिति में सेवा निवृत सीओ सुनील कुमार मल्ल,वार्ड 24 की पार्षद डिंपल चौरसिया, वार्ड 3 के पार्षद विरेंद्र प्रसाद शामिल हैं।    वहीं  नप स...
बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा ने बजट को सराहा, कहा देश बनेगा सशक्त !

बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा ने बजट को सराहा, कहा देश बनेगा सशक्त !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और भाजपा के जिलाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने 2022-2023 के केंद्रीय बजट को विकास एवं देश को सशक्त बनाने में तेज गति प्रदान करने वाला बजट बताया। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो 2022-23 का बजट देश के समक्ष रखा है। इस बजट से भारत का चौतरफा विकास संभव हो पाएगा। इस वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, व्यापार, घरेलू उद्योग, लघु उद्योग, नई कंपनियां एवं स्टार्टअप इंडिया श्रम एवं रोजगार रेलवे आदि का तेजी से विकास हो पाएगा। बजट पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस बजट में निर्मला सीतारमण ने 39,44,909 लाख रुपया बैंक का प्रस्ताव रखा है। यह राशि 2021-22 के संशोधित अनुमान से 4.6% अधिक है। श्री सिंह ने कहा कि 2022-23 में सरकार ने 11.1% वृद्धि दर का अन...
हेलमेट में छुपा कर ले जा रहे 18 लाख रुपए नेपाली मुद्रा और प्रतिबंधित 500 के चार नोट के साथ रक्सौल के दो युवक वीरगंज में धराये

हेलमेट में छुपा कर ले जा रहे 18 लाख रुपए नेपाली मुद्रा और प्रतिबंधित 500 के चार नोट के साथ रक्सौल के दो युवक वीरगंज में धराये

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk)। नेपाल के बीरगंज पुलिस ने बीरगंज-रक्सौल मार्ग अंतर्गत नेपाल कस्टम कार्यालय क्षेत्र से दो भारतीय नागरिकों को 18 लाख नेपाली एवं दो हजार भारतीय रुपया के साथ गिरफ्तार किया है।भारतीय नोट पांच सौ के चार पीस बरामद किए गए,जिसके प्रचलन पर नेपाल में प्रतिबंध है।गिरफ्तार आरोपी अपने हेलमेट के अंदर उक्त रुपया को छुपा कर अवैध रूप से ले जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने जांच में उन्हें गिरफ्तारी कर लिया। उनकी पहचान 26 वर्षीय राकेश कुमार एवं 27 वर्षीय प्रसंजित कुमार के रूप में हुई है।जो रक्सौल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 11 के निवासी बताए गए हैं।।साथ ही भारतीय नम्बर प्लेट की  दो बाइक संख्या बीआर 05एटी 8967 और बीआर 05एभी 6871 को भी जब्त की गई है।दोनो हेलमेट पहन रखे थे।जांच में राकेश के हेलमेट से 9लाख और प्रसंजित के हेलमेट से 9लाख तथा नेपाल में प्रतिबंधित 500 के चार नोट यानी दो हजार भार...
रक्सौल लूट कांड:रेल पुलिस ने बरामद किया लूट और सटही  का करीब 85 लाख रुपया,दो गिरफ्तार!

रक्सौल लूट कांड:रेल पुलिस ने बरामद किया लूट और सटही का करीब 85 लाख रुपया,दो गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल के स्टेशन रोड स्थित सिंचाई भवन के पास हुए लूट एवं गोलीकांड मामले में जीआरपी पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय हुंडी कारोबार का भंडाफ़ोड़ किया है। पुलिस ने लूट के रुपए समेत करीब 85 लाख रुपए के साथ नोट गिनने के चार मशीन बरामद किए है। बरामद रकम में 14 लाख रुपए नेपाली करेंसी भी शामिल है। लूट में शामिल दो सटही कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट मामले में पुलिस को हुंडी , कालाधन एवं सटही कारोबार के संलिप्तता सामने आई है। इतनी बड़ी मात्रा में पैसा मिलने के बाद रेल एसपी ने डीआरआई, इनकम टैक्स , ई ओ यू, ईडी सहित कई एंजेसियो के इस मामले में जाँच में शामिल होने की बात कही है। पुलिस के जाँच के जद में बॉर्डर पर संचालित अवैध सटही काउंटर एवं रक्सौल के बड़े हुंडी कारोबारी भी है। पूछताछ अभी जारी है। मुख्यारोपी पुलिस के गिरफ्त से दूर है,जो अपराधिक गैंग से ताल्ल...
रेल रोड लूट कांड : क्या हुंडी की रकम की हुई लूट?रेल पुलिस मुख्य अपराधी और हथियार के लिए कर रही छापेमारी!

रेल रोड लूट कांड : क्या हुंडी की रकम की हुई लूट?रेल पुलिस मुख्य अपराधी और हथियार के लिए कर रही छापेमारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*अपनो के घात से हुई वारदात?रेल पुलिस कर रही पीड़ित के होश में आने का इंतजार! *पीड़ित के छाती से नही निकल सकी है गोली,शरीर पर है 14जख्म,आईसीयू में इलाज जारी!रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल स्टेशन से 500मीटर की दूरी पर बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे स्टेशन रोड में कथित रूप से ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक को गोली और चाकू मार कर लूट पाट करने के मामले में रेल पुलिस एसपी डाo कुमार आशीष के निर्देश पर मुख्यालय -2  मुजफरपुर कैम्प बेतिया के रेल डीएसपी पंकज कुमार के  नेतृत्व में एक क्यू०आर०टी० का गठन कर सघन छापेमारी की जा रही है।अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।दोनो पुरुष हैं और रक्सौल के निवासी हैं।हालाकि,उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।मिले सुराग के आधार पर रेल पुलिस अग्रतर जांच और कारवाई में जुटी हुई है।टीम रक्सौल बाजार समेत आस पास के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जो देर रात्रि ...
रक्सौल रेल रोड लूट कांड में रेल पुलिस ने ₹ 15 लाख के साथ दो को दबोचा,संदिग्धों से पूछ ताछ जारी

रक्सौल रेल रोड लूट कांड में रेल पुलिस ने ₹ 15 लाख के साथ दो को दबोचा,संदिग्धों से पूछ ताछ जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बुधवार की सुबह अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली और चाकू मार कर लूट पाट करने की घटना के मामले में रेल पुलिस ने लूटी हुई रकम की बरामदगी के साथ ही दो व्यक्ति को पकड़ा गया है।जबकि,घटना में संलिप्त मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के कुछ ही घंटे बाद इस करवाई से अपराधिक गिरोह में खलबली है।क्योंकि,यह वाक्या संगठित और सुनियोजित अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है।जब रेल डीएसपी पंकज कुमार ने यहां पहुंच कर जब खुद मोर्चा संभाला तो यह कामयाबी मिली है। बताया गया है की मामले में संदिग्ध दो पुरुष और दो महिला को भी हिरासत में लिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,लूट के 15लाख रुपया सहित पैसा गिनने का मशीन भी बरामद किए जाने की सूचना हैं। रेल डीएसपी पंकज कुमार बता दें कि रक्सौल के स्टेशन रोड में अपराधियो ने पूर्वी चंपारण के ढाका के सोरपनिया गांव निवासी...
रक्सौल के स्टेशन रोड में ढाका निवासी  युवक को अपराधियों ने लुट पाट के दौरान चाकू और गोली मारी, इलाज जारी

रक्सौल के स्टेशन रोड में ढाका निवासी  युवक को अपराधियों ने लुट पाट के दौरान चाकू और गोली मारी, इलाज जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को  गोली और चाकू से हमला कर घायल कर दिया ।अपराधियों ने कथित रूप से लूट पाट की और आराम से चलते बने।घटना रक्सौल के स्टेशन रोड में सुबह के करीब पांच से छह बजे के बीच घटित हुई। यह घटना रेलवे स्टेशन से लगे निर्माणाधीन मॉल के सामने और स्टेशन से कुछ ही दूरी पर घटित हुई है।जीआरपी थाना भी कुछ ही दूरी पर है।हमले में जख्मी युवक जान बचाने के लिए भागता रहा।काफी खून भी गिरा है।गिरे हुए खून को अब भी देखा जा सकता है।जिस क्षेत्र की घेराबंदी रेल पुलिस ने दो जगह की है।इस दु:साहस पूर्ण घटना को आरपीएफ और  जीआरपी पुलिस  के लिए बड़ी चुनौती बताई जा रही है। इधर,घटना में घायल युवक को डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शहर स्थित एस आर पी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में इलाज जार...
स्कूल लीडरशिप एकेडमी की टीम ने आदापुर के वसतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का बनाया वीडियो डॉक्यूमेंट्री !

स्कूल लीडरशिप एकेडमी की टीम ने आदापुर के वसतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का बनाया वीडियो डॉक्यूमेंट्री !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के निर्देश पर स्कूल लीडरशिप एकेडमी द्वारा मंगलवार को आदापुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर का वीडियो डॉक्यूमेंट्री बनाया गया । यह वीडियो डॉक्यूमेंट्री एस. एल. ए द्वारा नेशनल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। एस .एल .ए. एनसीइआरटी से सम्बद्ध है। विद्यालय के शिक्षक म. नुरूल होदा ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री वीडियो के लिए सात सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची।जिसमें एस सी आर टी ( SCRT ) पटना के वीर कुमारी कुजूर, SCRT पटना के व्याख्याता डा. लव कुमार व मोहम्मद मोबस्सर जावेद , दिलीप भारतीय, डाक्टर प्रियंका सिंह एवं पटना के शिक्षक आदित्य ठाकुर व कार्यक्रम प्रमुख तापस रंजन शामिल थे।टीम प्रातः 09 बजे विद्यालय पहुंची, जहां चेतना सत्र एवं शैक्षणिक गतिविधियों का वीडियो तैयार किया गया। पूरी टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रभावी ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!