इंडियन इमिग्रेशन ने रक्सौल बॉर्डर पर नाइजेरियन नागरिक को पकड़ा,बिना वीजा के कर रहा था भारतीय सीमा मे प्रवेश !
रक्सौल।(vor desk )।इंडियन इमिग्रेशन ने रक्सौल बॉर्डर पर नाइजेरियन नागरिक को पकड़ा है।वह बिना वीजा के भारतीय सीमा मे घुस आया था ।लेकिन,इस क्रम में इंडियन इमिग्रेशन की टीम ने पकड़ लिया।बताया गया है कि विगत ऊक्त नाइजेरियन नागरिक 13जून से नेपाल में रह रहा था।उसके पास भारत प्रवेश के लिए वैध वीजा नही था।
पकड़े गए नाइजेरियन से इमिग्रेशन विभाग सहित अन्य खुफिया एजेंसी पूछ ताछ के साथ जांच में जुटी हुई है।
यहाँ बता दे की नाइजेरियन नागरिक नेपाल से नार्कोटिक्स की तस्करी के लिए बदनाम रहे हैं।कई मामले भी सामने आए हैं। हालांकि,पकड़े गए युवक के पास से नार्कोटिक्स बरामदगी नही हुई है।लेकिन,संदेह से बरी भी नही की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक,ऊक्त नाइजेरियन रक्सौल के रास्ते पटना होते हुए दिल्ली जाने वाला था।जिसकी पहचान नाइजेरिया के इनुगु ,इहेकपुओका न...









