मोदी सरकार के लिए महंगाई पहले’ डायन’ थी अब बन गई है ‘महबूबा’ :रामबाबू यादव
*देशवासियों को देना पड़ रहा है देशभक्त होने का सबूत
*बिहार में सत्ता खोने से बौखला गए हैं पार्टी नेता
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के लक्ष्मीपुर में रक्सौल महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता रामबाबू यादव के आवास पर पार्टी द्वारा नव नियुक्त राजद (आपदा प्रबंधन) के प्रदेश महासचिव बने सोमेश्वर कुशवाहा और एनएसयूआई छोड़कर राजद के सदस्यता ग्रहण किए राहुल पांडे के अनुमण्डल छात्र राजद प्रभारी बनने पर फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। राजद महागठबंधन में जेडीयू के शामिल होने और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर किया गया। इस अवसर पर श्री यादव ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देशवासियों को असली मुद्दे से भटकाने के लिए तरह तरह के अभियान चला कर गुमराह किया जा रहा है।इस देश के नागरिकों को देशभक्त होने का सबूत देने को बाध्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आजादी ...









