Sunday, August 9

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल  पुलिस 1किलो 150 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

रक्सौल पुलिस 1किलो 150 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल से इन दिनो मादक पदार्थो की तस्करी तेज हो गई है।इसी बीच रक्सौल बॉर्डर पर 1किलो 150ग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।इसकी पुष्टि रक्सौल थानाध्यक्ष निरज कुमार ने करते हुए बताया कि चरस रक्सौल के अहिरवा टोला से गुप्त सूचना पर चलाए गए अभियान में बरामद हुआ। बताया गया है कि चरस पांच पॉकेट में बंद था,जिसे शरीर में छुपा कर नेपाल से रक्सौल लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि तस्कर की पहचान नेपाल के बारा जिला निवासी अनोज मंडल के रूप में हुई है।मामले में जांच पडताल और अग्रतर करवाई शुरू कर दी गई है। ...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित विद्युत पावर ग्रिड परिसर में हुई आगलगी,मशक्कत से आगलगी पर पाया गया काबू

रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित विद्युत पावर ग्रिड परिसर में हुई आगलगी,मशक्कत से आगलगी पर पाया गया काबू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित पावर ग्रिड परिसर में अचानक हुई आगलगी से अफरा तफरी मच गई।बताया गया कि बुधवार को अपराह्न उक्त आग लगी शॉर्ट सर्किट से हुई।आग और धुवें की लपट डराने लगी।लेकिन,सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड टीम पहुंच गई और करीब घंटे भर के प्रयास से आगलगी पर काबू पा लिया गया।आगलगी पर काबू के लिए फायर बिग्रेड की तीन दमकल लगाई गई थी।जिसने विद्युत कर्मियो के सहयोग से आग पर काबू किया। विद्युत विभाग के एकस्क्यूटिव इंजिनियर ने बताया कि पावर ग्रिड के पास अवस्थित यार्ड में आग लगी थी।जिसे काबू कर लिया गया है।त्वरित तौर पर इलेक्ट्रिक सप्लाई री स्टोर कर दिया गया है ।क्षति का आंकलन किया जा रहा है,हालाकि,कोई बड़ी क्षति नही हुई है। बता दे कि वर्ष 2021के अगस्त में भी पावर ग्रिड में आगलगी हुई थी।जिसमे करीब 6घंटे बाद विद्युत आपूर्ति संभव हो पाई थी।लेकिन,इस बार कुछ देर...
हीरा,स्वर्ण आभूषण एवं बहुमूल्य रत्नों के साथ भारतीय नागरिक को वीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार!

हीरा,स्वर्ण आभूषण एवं बहुमूल्य रत्नों के साथ भारतीय नागरिक को वीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सोना,हीरा समेत विभिन्न बहुमूल्य स्टोन और आभूषण के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।नेपाल पुलिस ने जांच के क्रम में उसे वीरगंज बॉर्डर से पकड़ा।अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई गई है।इस सनसनीखेज तस्करी के मामले की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस बीच,पुलिस टीम की प्रारंभिक जांच में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान भारत के पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला जिला के डोमजूर ग्राम पंचायत के बदमपुर टोला निवासी बुद्ध देव मैती (45वर्ष) के रूप में हुई है। एसपी कोमल शाह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया बुद्ध देव भारत के रक्सौल की ओर से वीरगंज आ रहा था,जिसकी शंकास्पद गतिविधि देख कर पुलिस टीम ने वीरगंज के वार्ड 16स्थित शंकराचार्य गेट के समीप रोक कर जांच की,जिसमे उक्त बरामदगी हुई। उसने उक्त ज्वेलरी,स्टोन आदि को अपने जैकेट में ...
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारी का लिया जायजा!

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारी का लिया जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन आगामी मॉनसुन के साथ क्षेत्र में आने वाली बाढ़ की समस्या के नियंत्रण के लिए तैयारी में जुट गया है। इसी बीच सोमवार को पूर्वी चंपारण के नव पदस्थापित जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बाढ़ पूर्व तैयारी को ले कर रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत बैरिया, बसंतपुर, चंपापुर के बंगरी और गाद नदी तटबंध बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए गए बांध सुरक्षा कार्यों के बारे में संबंधित पदाधिकारियो से आवश्यक जानकारी जुटाई। साथ ही गाद , बंगरी के तटबंध और कैशर ए हिंद बांध के मरम्मती के साथ ही संबंधित पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ तटबंध, कार्यपालक अभियंता तटबंध, जेई तटबंध सहित अन्य मौजूद थे। इधर,जिलाधिकारी श्री जोरवाल पदस्थापना के बाद पहली बार रक्सौल पहुंचे, जहां एसडीओ र...
हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा बिहार से नेपाल रवाना,  रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर हुआ स्वागत

हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा बिहार से नेपाल रवाना,  रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर हुआ स्वागत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।धर्म जागरण समन्वय व बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान के बैनर तले आयोजित 'हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा 'शनिवार को बिहार सीमा  से नेपाल के लिए रवाना हुई।इस मौके पर रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर सीमा जागरण मंच के प्रांत समन्वयक महेश अग्रवाल और  मंत्री धीरज कुमार ,धर्म जागरण समन्वय के विभाग प्रमुख प्रेम चंद्र,भारत विकास परिषद के पूर्व सचिव नितेश कुमार सिंह ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख विकास कुमार,नगर विस्तारक हिमांशु मंटू कुमार आदि के नेतृत्व में धर्म रथ के साथ-साथ धर्म ध्वज और सनातनी हिंदू  जत्था का पुरजोर स्वागत किया गया। यात्रा के सभी सहभागी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए शुद्ध शीतल पेयजल व शरबत पिलाया।उधर,नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर विश्व हिंदू परिषद के देख रेख में वीरगंज के ...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में जल्द शुरू होगी दीदी की रसोई,तैयारी अंतिम चरण में

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में जल्द शुरू होगी दीदी की रसोई,तैयारी अंतिम चरण में

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में दीदी की रसोई जल्द चालू होगा,जिसमे भर्ती मरीजों  को नि:शुल्क पौष्टिक और सुस्वादु भोजन मिलेगा।इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।कैंटीन इंस्टॉल का कार्य अंतिम चरण में  है।उम्मीद है कि शीघ्र ही बिहार ग्रामीण जीविकोपारजन( जीविका )के राज्य स्तरीय अधिकारी इसका उद्घाटन करेंगे। इसको ले कर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार के साथ ही जीविका के बीपीएम विक्रम कुमार,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, बीसीएम मिथलेश कुमार आदि ने तैयार किए जा रहे जीविका दीदी की रसोई का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि दीदी की रसोई के लिए अस्पताल भवन के चयनित कक्ष में कैंटीन तैयार करने का काम जोर शोर से चल रहा है।किचन इक्यूपमेंट ,फर्नीचर, बर्तन समेत अन्य उपकरण आदि यहां पहु...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया अल्ट्रासाउंड मशीन , जल्द शुरू होगी सेवा !

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया अल्ट्रासाउंड मशीन , जल्द शुरू होगी सेवा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा मिलने वाली है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गुरुवार को ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लाई गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन अनुमंडलीय अस्पताल को उपलब्ध करा दिया है। जिससे अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए मरीजों को अब निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। बताया गया है कि मशीन संचालन के लिए एक डॉक्टर और टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मशीन आ चुकी है,जो हाई रेजुलेशन के साथ कलर ड्रॉपलर मशीन है। ग्राउंड फ्लोर पर  अल्ट्रा साउंड के लिए बने कक्ष में इसे इंस्टॉल करने का काम एक दो दिन में शुरू हो जाएगा,जिसके बाद इसका विध...
4लाख 86हजारी रुपए नकली नेपाली नोट के साथ दो नेपाली नागरिक को वीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

4लाख 86हजारी रुपए नकली नेपाली नोट के साथ दो नेपाली नागरिक को वीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज पुलिस टीम ने दो नेपाली नागरिकों को 4लाख 86हजार रुपए जाली नोट के साथ हिरासत में लिया है।पकड़े गए दोनो लोगों की पहचान सर्लाही के गोडैता मधुबनी निवासी आनंद वर्धन सिंह और बारा जिला के परवानीपुर निवासी ओम प्रकाश साह के रूप में हुई हैं। इन्हे जनकपुर स्थित प्रादेशिक पुलिस कार्यालय और परसा जिला की संयुक्त टीम ने अभियान के तहत पकड़ा है।दोनो भारतीय नंबर प्लेट वाले उजले रंग के एसकार्पियो संख्या बीआर 01 पीजी 6577 से बस पार्क से प्रतिमा चौक की ओर जा रहे थे। बरामद नोट नेपाली हैं,जिसमे 1000के 450पीस और 500दर का 72पीस नेपाली नोट यानी 4लाख 86हजार रुपया जाली नेपाली नोट शामिल हैं।वहीं,जांच में 1000 दर के 200पीस यानी दो लाख रुपया असली नेपाली नोट भी बरामद हुआ हैं। परसा जिला के एसपी कोमल शाह ने बताया कि दोनो भारत की ओर से आ रहे थे,जिन्हे गुप्त सूचना पर पकड़ा गया।ये नेपाली...
रक्सौल पंटोका में एसएसबी हेडक्वार्टर के समीप मिला बम,खेलते वक्त हुए विस्फोट में एक बालक जख्मी

रक्सौल पंटोका में एसएसबी हेडक्वार्टर के समीप मिला बम,खेलते वक्त हुए विस्फोट में एक बालक जख्मी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के पनटोका पंचायत के परतिया टोला के पास शनिवार की दोपहर बम मिलने की सूचना से सनसनी और दहशत फैल गई। इसी बीच एक बम विस्फोट हो गया, जिसमे एक स्थानीय बालक जख्मी हो गया।बताया गया है कि वह खेल रहा था,इसी बीच पान का डिब्बा बिखरा पाया ,जिसे उसने खोलने का प्रयास किया,इसी में बम विस्फोट हुआ,जिसमे वह हल्का सा झुलस गया। बच्‍चा शरीफ मियां का बेटा बताया गया है।बताया गया है कि बच्‍चे का नेपाल में इलाज हो रहा है।हालाकि,इस बारे में कोई खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। *पुलिस और एसएसबी पहुंची,बरामद हुआ बम बॉर्डर पि‍लर संख्या 393 के समीप स्थित एसएसबी 47वीं बटालियन मुख्यालय पंटोका के समीप परतिया टोला में पारस प्रसाद के खेत में बने गड्ढे में कुछ बच्चे मछली मार रहे थे।इसी बीच पान मसाला के सात डिब्बे प्लास्टिक टेप में लपेटे हुए मिले। बच्चे पान म...
वीरगंज में धूम धाम से मनाई गई तथागत बुद्ध की 2567वीं जयंती,बुद्ध विचारो को फैलाने को निकली रैली

वीरगंज में धूम धाम से मनाई गई तथागत बुद्ध की 2567वीं जयंती,बुद्ध विचारो को फैलाने को निकली रैली

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।तथागत बुद्ध की जन्म भूमि नेपाल में धूम धाम से कार्यक्रमों के बीच बुद्ध जयंती मनाई गई।इसी क्रम में वीरगंज बौद्ध समिति द्वारा नेपाल के वीरगंज में 2567वा बुद्ध जयंती स्मारोहपूर्व आयोजित हुई। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जो माई स्थान से शुरू हो कर भिश्वा पहुंची।इसमें भगवान बुद्ध के विचारो और बताए मार्ग के अनुसरण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वीरगंज स्थित भिश्वा चैत्य, स्तूप  स्थित तांसी संघ थर्वा लिंग बौद्ध गुम्बा समिति के  अध्यक्ष राम बहादुर लामा के देख रेख में धर्म गुरु नेमा लामा के नेतृत्व में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई शामिल हुए। शाम में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी हुआ।इस मौके पर वीरगंज बौद्ध समिति के महा सचिव सुंदर श्रेष्ठ के नेतृत्व में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित ह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!