उड़ीसा रेल हादसे को देखते हुए रणजीत सिंह और श्लोक कुमार ने आमरण अनशन किया फिलहाल स्थगित, रेल अधिकारियों का मिला आश्वासन!
रक्सौल(vor desk)। रक्सौल पाटलीपुत्र इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग को ले कर रक्सौल में विगत 12 दिनो से जारी आंदोलन रेल अधिकारियों के आश्वासन के बाद सोमवार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
उड़ीसा में बालासोर रेल हादसे को देखते हुए आंदोलन कमेटी ने रेल अधिकारियों के आग्रह और आश्वासन पर इस आंदोलन और सात दिन से जारी अनशन को स्थगित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया ,जिसके बाद रात्रि दस बजे इसे स्थगित करने की घोषणा हुई।
इस मौके पर रक्सौल के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अनुमंडलिय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार,मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मुराद आलम,अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य रेल अधिकारियों ने स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता श्लोक कुमार को जूस पिला कर अनशन स्थगित करा...









