आशा कार्यकर्ताओं के राज्यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में तालाबंदी जारी , एसडीओ रविकांत सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम!
एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने कहा'कार्य बाधा डालने के विरुद्ध दर्ज होगी एफ आई आर
रक्सौल।(vor )। बीते तीन दिनों से आशा कार्यकर्ताओं के राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन भी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट में तालाबंदी जारी रही। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।इधर,प्रति दिन करीब चार सौ मरीज इस अस्पताल में आते हैं,लेकिन,आंदोलन की वजह से उन्हें इलाज से वंचित होना पड़ रहा है।जिसको देखते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने जब ओपडी खुलवाने की कोशिश की तो जम कर बवाल मचा और उनके खिलाफ खूब नारेबाजी हुई।इसकी जानकारी मिलते ही
आशा कार्यकर्ताओं को समझाते अस्पताल उपाधीक्षक
शुक्रवार को एसडीओ रविकांत सिन्हा व एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज...









