नेपाल के चुरिया माई मंदिर के पास बस दुर्घटना में 6भारतीय तीर्थ यात्री समेत7की मौत, 19घायल!
रक्सौल।(vor desk)।काठमांडू से जनकपुर की ओर जा रही बस संख्या मधेस प्रदेश-03-001 बी 7994 बस चूरिया माई मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।तीव्र गति से आ बस सड़क से करीब100मीटर नीचे खाई में जा गिरी।मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि4लोगों की मौत अस्पताल में हुई।मरने वालों में 6तीर्थ यात्री हैं,जो भारत के राजस्थान के हैं।वे पशुपति नाथ दर्शन के बाद जानकी मंदिर में दर्शन को जा रहे थे।इस दुर्घटना में एक नेपाली नागरिक की भी मौत हो गई है।वहीं,19यात्री घायल हुए हैं।
बारा जिला स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय सिमरा के पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी प्रदीप बहादुर छेत्री ने बताया कि बीती रात्रि करीब 1बजे हुई दुर्घटना चूरिया माई मंदिर के पास बारा जिला के जीतपुर उप महानगर पालिका वार्ड 22 से लगे नदी क्षेत्र में हुई।मरने वाली चार महिलाओं और तीन पुरुषों में से छह भारतीय नागरिक हैं और एक नेपाली है।
ड्राइवर...









