रक्सौल से दिन में मोतिहारी और शाम में मोतिहारी से रक्सौल के लिए ट्रेन सुविधा का शुभारंभ,सांसद डा संजय जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी
रक्सौल।(vor desk)। दो दशक की मांग और जन संघर्ष के बाद शनिवार को रक्सौल से मेहसी के लिए मेमू ट्रेन संख्या 05507 का शुभारंभ रक्सौल स्टेशन पर आयोजित समारोह के दौरान हुई। ट्रेन को पश्चिम चम्पारण के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रांत अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने हरी झडी दिखा कर की।इस मौके पर उनके साथ भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और समस्तीपुर रेल मंडल के डी आर एम विनय श्रीवास्तव,स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह समेत अन्य बड़ी संख्या में रेल अधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता,गण मान्य उपस्थित थे।
सांसद डा संजय जायसवाल ने कहा कि इस ट्रेन से यात्रियों को मोतिहारी आने व जाने में फायदा होगा।यात्रियों को रक्सौल से मोतिहारी के लिए दिन में और मोतिहारी से रक्सौल के लिए शाम में ट्रेन की सुविधा मिल गई है।उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रक्सौल से प्रतिदिन चलेगी, जो,रक्सौल से 11.15 बजे खुलेगी जो सुगौली, बापूध...









