जीविका दीदी के रसोई के गैस सिलेंडर से छेड़छाड़ से हादसा टला,अस्पताल उपाधीक्षक और बिपीएम ने किया जांच
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में सुरक्षा प्रबंध की कमी से जीविका दीदी की रसोई में कार्य करने वाली जीविका दीदीयां भी असुरक्षित बनी हुई हैं।मंगलवार की सुबह सामाजिक तत्वों ने रसोई घर के बाहर दीवार से फिक्स्ड स्टैंड में लगे गैस सिलेंडर से छेड़छाड़ की और उसका फिक्स स्टेन्ड चुरा कर ले गए।वहीं, छेड़ छाड़ की वजह से गैस लीकेज होने लगा,जिससे अनहोनी की आशंका बन गई।रसोई के पीछे वाले होल पर लगे स्लैब को भी तोड़ दिया गया था ।जब जीविका दीदीयां रसोई घर में सुबह पहुंची तो इस वाक्या की सूचना प्रबंधन को दी।त्वरित सूचना पर अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार,डा मुराद आलम,जीविका के बिपीएम विक्रम कुमार समेत अन्य ने पहुंच कर जांच की। जब जांच की गई तो सिलेंडर से छेड़ छाड़ किया पाया गया।गैस रिसाव से दुर्गंध बनी हुई थी। आनन फानन में गैस सिलेंडर को हटाया गया और स्थि...









