रक्सौल बॉर्डर से जाली नोट सरगना सहित तीन तस्कर दो लाख रुपया के जाली नोट के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने जाली नोट के सरगना सहित तीन तस्कर को दो लाख रुपया के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।तस्करों की गिरफ्तारी भारत नेपाल बॉर्डर से हुई है। गिरफ्तार तस्कर से कई केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार तस्कर नजरे सद्दाम का तार पाकिस्तान से जुड़े होने की बात बतायी जा रही है।तस्कर की गिरफ्तारी भारत-नेपाल सीमा के हरैया ओपी क्षेत्र से हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस समेत केंद्रीय एजेंसियां जाली नोट के तस्कर नजरे सद्दाम को दबोचने के लिए पिछले कई महीनों से सक्रिय थी।लगभग एक माह पूर्व भी जांच एजेंसियों को नजरे सद्दाम के जाली नोट की खेप लेकर नेपाल से भारत आने की सूचना मिली थी।केंद्रीय एजेंसिंयों के अलावा पुलिस भी लगातार उसकी तलाश में थी।इसी दौरान मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली कि त...









