जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देश पर वरीय शिक्षक मुनेश राम पंटोका मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने,पद भार संभाला!
रक्सौल।(vor desk)। शिक्षक मुनेश राम रक्सौल प्रखंड के पंटोका मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किए गए हैं।जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर विद्यालय के वरीय शिक्षक मुनेश राम ने गुरुवार को विधिवत पद भार संभाल लिया है।इस दौरान उन्होंने संकल्प जताया कि विद्यालय के पठन पाठन के माहौल को बेहतर बनाने के साथ विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी की इस विद्यालय को जिले का आदर्श विद्यालय का दर्जा मिले।
बता दे कि वरीय शिक्षक मुनेश राम ने राज्य स्तर पर प्रधान शिक्षक के लिए हुई बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब प्रधानाध्यापक के रूप में पोस्टिंग की प्रतिक्षा में हैं।इस बीच,प्रधानाध्यापक गीता रानी के सेवा निवृत होने के बाद विभाग के आदेश से वरीय शिक्षक श्री राम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद भार संभाल लिया है।प्रधानाध्यापक का पद ...









