इंडो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग में बनी सहमति,बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर तीन दिन सील रहेगा बॉर्डर !
रक्सौल।( vor desk )।दोनो देशों के बीच कायम तल्खी के बीच बिहार विधान सभा चुनाव 2020 को शांति व सुरक्षा के माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को इंडो नेपाल बॉर्डर मीटिंग का आयोजन हुआ।
यह मीटिंग नेपाल के बारा जिला के दरबार होटल में आयोजित हुई गई।जिसमे बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारी समेत नेपाल के पर्सा ,बारा, रौतहट,नवलपरासी व चितवन जिले के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।
मीटिंग में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा-सँयुक्त चौकसी,शराब,मादक पदार्थ, हथियार व जाली नोट की तस्करी नियंत्रण, अपराधियो की धर पकड़,समेत विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर गहन चर्चा परिचर्चा हुई।
मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने बताया कि चुनाव को ले कर तीन दिन बॉर्डर सील रहेगा। किसी भी व्यक्ति की आ...









