नेपाल-भारत सहयोग मंच का सधारण सभा आयोजित,पुनः केंद्रीय अध्यक्ष बने अशोक वैद्य
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल- भारत सहयोग मंच के साधारण सभा का आयोजन बीरगंज में सम्पन्न हुआ।जिसमे प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उधोगपति अशोक बैध केंद्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए ।इस मंच का केन्द्रीय कार्यालय नेपाल के प्रमुख औद्योगिक शहर वीरगंज मे स्थित है ।नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री वैध ने कहा - मंच हमेशा जनस्तर के सम्बन्ध को प्रगाढ़ बनाने एवं भारतीय सहयोग को इस क्षेत्र के रूपांतरण में लक्षित करने के लिए कटिबद्ध है । उन्होंने दोनों देशों के वीच समाज के विभिन्न स्तर पर संवाद पर जोड दिया ।मंच के नेतृत्व में रक्सौल में विमान स्थल का संचालन , रेलवेफ्लाईओवर का निर्माण , विकसित एवं गतिशील रक्सौल शहर के विकास के लिए नेपाल एवं भारत के विभिन्न सरकारी एवं राजनीतिक स्तरमा ध्यानाकर्षण किया जा रहा है ।बताया गया कि अपनी स्थापना के पच्चीस साल पूर्ण होने पर मंच इस बर्ष विभिन्न क्रमबद्ध कार्यक्रम के साथ समारोह म...









