Tuesday, March 10

नेपाल

वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने की रक्सौल से सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की मांग!

वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने की रक्सौल से सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ सत्याग्रह व मिथिला एक्सप्रेस को क्रमशः दरभंगा और सीतामढ़ी से चलाने की कथित योजना को ले कर चिंतित है।संघ के पदाधिकारीयों का कहना है कि सीमाई क्षेत्र की जनता के हित मे यह कदम उचित नही।संघ के उपाध्यक्ष माधव राजपाल का कहना है कि रक्सौल से इन दोनो ट्रेन के चलने से नेपाल के नागरिको को भी सुविधा है।हम लगातार सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जन भावनाओ को समझने की जरूरत है।सत्याग्रह व मिथिला एक्सप्रेस को रक्सौल से ही परिचालित किया जाना चाहिए। इस बीच,संघ के एक शिष्ट मंडल ने पश्चिम चम्पारण के सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल से मंगलवार को मिल कर रक्सौल से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलाने व रक्सौल एयरपोर्ट को सुचारू कर उड़ान सेवा शुरू करने की मांग भी की । संघ ने रक्सौल बॉर्डर पर गेटवे ...
सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन!

सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल सीमा की महत्वपूर्ण व अंतर्राष्ट्रीय सड़क जो सीधा काठमांडू और दिल्ली को जोड़ती है ,जहाँ रक्सौल- बीरगंज के बीच रेलवे बैरियर( रेल गुमटी ) होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। इसी से निजात पाने के लिए रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज की परिकल्पना की गई थी।जो विगत 2 वर्षों के लंबे समयावधि में बनकर तैयार हुआ ।जिस पर 6.18 करोड़ की लागत आई।यह लाइट 322 मीटर लंबा व 3 मीटर चौड़ा है।मंगलवार को उक्त लाइट ओवरब्रिज का उद्घाटन एक समारोह के बीच पश्चिम चंपारण के सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम जफर आलम ने संयुक्त रुप फीता काट कर किया।साथ ही शीलापट्ट का भी अनावरण किया गया।वहीं,सांसद व विधायक ने समर्थकों के साथ उक्त लाइट ओवर ब्रिज पर चढ़ कर खुद जायजा लिया। रक्सौल स्टेशन परिसर में आय...
नेपाल पुलिस ने स्वर्ण एवं चांदी आभूषण के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा!

नेपाल पुलिस ने स्वर्ण एवं चांदी आभूषण के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk )।इंडो- नेपाल बॉर्डर पर सोना- चांदी की तस्करी धड़ल्ले जारी है।इसी क्रम में पर्सा जिला पुलिस ने पर्सा जिला के जगरनाथ पुर वार्ड 2 स्थित सड़क खण्ड से सन्देह के आधार पर भारतीय क्षेत्र की ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोक कर जांच की।जिसके पास से काले रंग के बैग को नियंत्रण में ले कर जांच के क्रम में स्वर्ण व चांदी के आभूषण बरामद हुए।पकड़े गए धंधेबाज की पहचान पर्सा जिला के जगरनाथपुर निवासी सोनू कुमार सोनार( 19 वर्ष) के रूप में की गई है।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने बताया कि चांदी की तरह दिखने वाला 1 किलो 970 ग्राम व सोना के 14.400 मिली ग्राम के आभूषण बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि बरामद आभूषण सहित पकड़े गए धंधेबाज को हिरासत में ले कर आवश्यक कार्रवाई हेतु राजस्व अनुसन्धान विभाग को सौप दिया गया है। ...
पाक में मन्दिर पर हमले को ले कर भड़का विहिप,नेपाल में पाक पीएम इमरान का विरोध, पाकिस्तान का झंडा जलाया

पाक में मन्दिर पर हमले को ले कर भड़का विहिप,नेपाल में पाक पीएम इमरान का विरोध, पाकिस्तान का झंडा जलाया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्री सिद्धि विनायक मंदिर तोड़े जाने से नाराज विहिप व अन्य हिन्दू संगठन वीरगंज(नेपाल )( vor desk)।पाक में हिन्दू मन्दिर में तोड़ फोड़ को ले कर नेपाल में विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। नेपाल के वीरगंज में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जम कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की है।हिन्दू नेताओं ने पाकिस्तान के झंडा को जलाते हुए विरोध-प्रदर्शन के साथ जम कर नाराजगी व्यक्त की है।साथ ही पाक के प्रधान मंत्री इमरान खान की तस्वीर के साथ नगर परिक्रमा कर खूब नारेबाजी भी की।इसमे हिंदुओं पर आक्रमण बन्द करो,मन्दिर पर हमला बन्द करो,दोषी के खिलाफ कार्रवाई करो,हिन्दू एकता जिंदाबाद जैसे नारे बुलंद हुए। बताया गया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भोंग बाजार में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गुरुवार को तोड़-फोड़ की घटना हुई थी।जिसको ले कर नेपाल के हिंदूवादी स...
मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती शुरू,बॉर्डर पर सिक्स लेन सड़क के साथ सौंदर्यीकरण की योजना !

मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती शुरू,बॉर्डर पर सिक्स लेन सड़क के साथ सौंदर्यीकरण की योजना !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सीमावर्ती रक्सौल - वीरगंज को जोड़ने वाले मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती वीरगंज प्रशासन द्वारा शुरू कराई गई है।साथ ही सफाई व सौंदर्यीकरण की पहल भी शुरू की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,हाल ही में एक ओर जहां भारतीय हिस्से की मरम्मती कराई गई है।यह कार्य अभी चल रहा है,जिसके कंस्ट्रक्शन की जिम्मेवारी कंस्ट्रक्टर संजीत सिंह को दी गई है।वहीं,नेपाली प्रशासन व जन प्रतिनिधियो व सामाजिक संगठनों द्वारा सौंदर्यीकरण के संकल्प के तहत इस पूल की मरम्मती शुक्रवार की रात्रि से शुरू कराई गई है।इस पुल के नेपाली हिस्से में कई गढ्ढे बन गए थे,जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही थी।पूर्व में पर्सा जिला के सांसद प्रदीप यादव व मेयर विजय सरावगी की पहल पर इसके टूटे हिस्से की ग्रेभलिंग कराई गई थी।लेकिन,वारिश के कारण स्थिति यथावत हो गई।फिर से गढ्ढे बन गए। पिछले दिनों इसका...

रक्सौल में भटक रही नेपाली महिला को स्वच्छ रक्सौल के सहयोग से सुरक्षित भेजा गया नेपाल !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल से सीमा पार कर रक्सौल शहर में भटक रही एक नेपाली महिला को प्रशासनिक पहल के बाद सुरक्षित नेपाली प्रशासन के हवाले कर दिया गया।अर्द्धविक्षिप्त सी लग रही महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नही थी।बावजूद,सामाजिक संगठन के लोगों ने उसे खाना खिला स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला केवल नेपाली भाषा मे बोल रही थी।जो स्पष्ट समझ मे नही आ रहा था।वहीं,ठीक से वह नाम पता भी नही बता पा रही थी।बताया गया कि उसके पीछे असमाजिक तत्वों के लगने के बाद एक सामाजिक संस्था की सूचना पर उसे रक्सौल पुलिस द्वारा नियंत्रण में लिया गया।जिसे शुक्रवार को सुरक्षित नेपाल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,स्थानीय लोगों की सूचना के बाद स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह की पहल पर उक्त महिला को रक्सौल थाना लाया गया।जहां उस भूखी महिला को खाना आदि खिलाया गय...
वीरगंज बॉर्डर पर बन रहा एक हजार लोगों को कोरेण्टाईन करने की क्षमता वाला होल्डिंग सेंटर!

वीरगंज बॉर्डर पर बन रहा एक हजार लोगों को कोरेण्टाईन करने की क्षमता वाला होल्डिंग सेंटर!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर कोरेंटाइन सेवा उपलब्ध कराने हेतु होल्डिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।इस होल्डिंग सेंटर का निर्माण रक्सौल-वीरगंज मुख्य मार्ग पर इनरवा में अवस्थित नेपाली कस्टम के गोदाम एरिया में किया जा रहा है।इसमे भारत से वीरगंज बॉर्डर हो कर आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच के बाद संक्रमित पाए जाने के उपरांत 10 से 14 दिन तक कोरेन्टीन किया जा सकेगा।इस पर करीब 28 करोड़ की लागत आएगी।वहीं,एक हजार लोगों के रहने,खाने व निःशुल्क चिकित्सा सेवा आदि की सुविधा मिल सकेगी।फिलवक्त इस होल्डिंग सेंटर में एक प्रशासनिक भवन,एक सेंट्रल किचन,20 हॉल समेत कुल 22 भवन निर्मित हो रहा है।एक कोरेन्टीन हॉल में 50 लोग रह सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक,देश को संक्रामक रोग या कोरोना महामारी से बचाने के लिए नेपाल सरकार ...
एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त अभियान में नाबालिक युवती को कराया गया मुक्त,दो तस्कर धराये

एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त अभियान में नाबालिक युवती को कराया गया मुक्त,दो तस्कर धराये

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।(vor desk) ।एसएसबी ने मानव तस्करों के चंगुल से एक नाबालिक युवती को शुक्रवार छुड़ाया है।साथ ही मानव तस्करी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि अहले सुबह उक्त युवती को बहला फुसलाकर कर नेपाल ले जाया जा रहा था।जोलगांवा एसएसबी कैम्प के जवानों ने इन्हें सन्देह के आधार पर रोक कर जांच की ,जिसमे तस्करी की योजना का भंडाफोड़ हुआ।पकड़े गए तस्करों को जितना थाना को सौप दिया गया। सीमा क्षेत्र के बड़ैला बॉर्डर के पास से एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा उक्त युवती को मुक्त कराया गया। पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान छौड़ादानों थाना क्षेत्र के रामनगर गाँव निवासी नीतीश कुमार व नाम नगर निवासी तुलसी कुमार के रूप में हुई है। एसएसबी 71 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अंशल श्रीवास्तव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी को लेकर गुप्त सूचना पर चलाये ...
कोविड के तीसरी लहर को देखते हुए पशुपतिनाथ मंदिर का कपाट सावन में भी बन्द,फिर भी उमड़ रहे श्रद्धालु!

कोविड के तीसरी लहर को देखते हुए पशुपतिनाथ मंदिर का कपाट सावन में भी बन्द,फिर भी उमड़ रहे श्रद्धालु!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
मन्दिर का कपाट बंद:फिर भी श्रद्धालु लगा रहे हाजिरी काठमांडू।( vor desk )।कोविड 19 के तीसरी लहर के दस्तक की आशंका को ले कर सरकार के निर्देश पर बाबा पशुपतिनाथ का कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद है।लेकिन,श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नही है।सावन की दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओ की खूब भीड़ उमड़ी।मन्दिर के द्वार पर ही उन्हें पूजन कर लौटना पड़ा। आर्य घाट:मन्दिर बन्द होने के बावजूद अंतिम संस्कार जारी बता दे कि चाइनीज वायरस ने पूरे विश्व समेत अपने मित्र राष्ट्र नेपाल को भी नही बख्सा है।कोविड 19 के बाद अन्य कई तरह के वेरियंट की नेपाल में इंट्री के बाद नेपाल सरकार सख्त हो गई है।बाबा पशुपतिनाथ जो बागमती नदी के तट पर नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में अवस्थित है ,वहां का कपाट सावन माह में बन्द है।काठमांडू में देवाधिदेव महादेव के अन्य मंदिरों की भी यही स्थिति है। यह मंदिर हिंदुओ के ...
बीरगंज -रक्सौल के मुख्य सड़क की सफाई  के लिए चला स्वच्छता अभियान,सौंदर्यीकरण व बेहतरी  के लिए लिया गया संकल्प!

बीरगंज -रक्सौल के मुख्य सड़क की सफाई के लिए चला स्वच्छता अभियान,सौंदर्यीकरण व बेहतरी के लिए लिया गया संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से वीरगंज के रजत जयंती चौक तक के सड़क के स्वच्छता का अभियान चलाया गया,जिसमे जन प्रतिनिधियों, सुरक्षाकर्मीयों और विभिन्न संघ संस्था के प्रतिनिधियो व वोलेंटियरों ने भाग लिया। शनिवार को ग्रीन सिटी सामुदायिक सेवा केंद्र तथा ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र  ( आदर्श नगर)के संयुक्त तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसका नेतृत्व वीरगंज के मेयर विजय सरावगी ने किया। इस दौरान मैत्री पुल से रजत जयंती चौक तक के कच्ची सड़क को पक्का बनाने,दस गज्जा क्षेत्र की सफाई के साथ रक्सौल -वीरगंज सड़क को जोड़ने वाले मुख्य पथ के दोनो किनारों पर वृक्षारोपण के साथ सौंदर्यीकरण करने,मुख्य सडक को व्यवस्थित बनाने ,आयतित डर्टी कार्गो का उचित व्यवस्थापन  आदि का संकल्प लिया गया,ताकि,बॉर्डर की छवि बेहतर बने। कार्यक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!