नेपाल में 20 नवम्बर 2022 को केंद्र व राज्य सरकार के लिए एक ही चरण में होंगे चुनाव,चुनाव आयोग सक्रिय !
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल सरकार ने गुरुवार, 4 अगस्त को देश मे आम चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है।गुरुवार को देउबा सरकार ने आगामी 20 नवंबर 2022 यानी नेपाली तिथि के अनुसार मंगसिर 4 गते को संघीय और प्रांतीय चुनावों को आयोजित करने के अपने दृढ़ संकल्प की घोषणा की है।
नेपाल मंत्रिमंडल की एक बैठक में चुनाव आयोग (ईसी) की सिफारिश के आधार पर 22 नवम्बर को चुनाव कराने का यह फैसला लिया गया था। सिफारिश के अनुसार, चुनाव निकाय के प्रबंधन के लिए लागत प्रभावी और आसान बनाने के लिए एक ही दिन यानी एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं।
शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार अब कार्यवाहक बन गई है और चुनावों की घोषणा के परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमर्थ है।
मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया का दावा है कि चुनाव आयोग की तैयारी पूरी करने के लिए ...









