Saturday, March 7

नेपाल

मकवानपुर के भीमफेदी में भीषण सड़क हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

मकवानपुर के भीमफेदी में भीषण सड़क हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के मकवानपुर जिले के भीमफेदी गाउँपालिका-6 स्थित जुरीखेत में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। काठमांडू से हेटौडा की ओर जा रही ना 1 ज 1778 नंबर की यह सूमो भीमफेदी–कुलेखानी–काठमांडू सड़क खंड पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार, इस भीषण हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई है, जिनमें से चार यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ​दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस कार्यालय भीमफेदी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से तीन घायल यात्रियों को बचाकर हेटौडा अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल सूत्रों का क...
नेपाल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: वीरगंज में हुंडी नेटवर्क का भंडाफोड़, लाखों की नकदी के साथ बिहार के तीन युवक दबोचे गए

नेपाल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: वीरगंज में हुंडी नेटवर्क का भंडाफोड़, लाखों की नकदी के साथ बिहार के तीन युवक दबोचे गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में अवैध वित्तीय कारोबार (हुंडी) के खिलाफ पर्सा पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा ले जा रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई ने सीमा पार सक्रिय हुंडी माफियाओं की कमर तोड़ दी है। ​मकालु चौक पर बिछाया गया जाल पर्सा जिला पुलिस की विशेष टीम ने वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर-10 स्थित मकालु चौक पर घेराबंदी की थी। इसी दौरान दो अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। पुलिस की तलाशी में उनके पास से कुल 6 लाख 71 हजार 950 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी इस नकद राशि के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ​बेतिय...
गौ सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने मनाया 7वां चार्टर डे: मानवीय संवेदनाओं का दिया संदेश

गौ सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने मनाया 7वां चार्टर डे: मानवीय संवेदनाओं का दिया संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)। लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा और करुणा की मिसाल पेश की है। क्लब ने अपने 7वें चार्टर डे के उपलक्ष्य में जीतपुर गौशाला, रानीघाट में गायों को चारा खिलाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित कर समाज में मानवीय सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। इस सेवाोन्मुख गतिविधि के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने न केवल बेजुबानों की सेवा की, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन नरोत्तम पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 325 S नेपाल के प्रथम डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम बिहारी पांडे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि चार्टर डे जैसे महत्वपूर्ण दिन पर इस तरह के सार्थक आयोजन क्लब की दूरदर्शिता को दर्शाते हैं। उन्होंने बीरगंज पर...
बिहार में ‘नो’ तो नेपाल में ‘जश्न’: नए साल पर सरहद पार ‘पर्यटन का महाकुंभ’, कैसिनो और लजीज व्यंजनों की धूम

बिहार में ‘नो’ तो नेपाल में ‘जश्न’: नए साल पर सरहद पार ‘पर्यटन का महाकुंभ’, कैसिनो और लजीज व्यंजनों की धूम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk): साल 2025 को विदाई देने और 2026 के स्वागत के लिए बिहार और नेपाल की सीमा पर खुशियों का 'ट्रैफिक जाम' लगा है।देर रात तक भारतीय वाहनों का काफिला नेपाल के वीरगंज बॉर्डर की ओर बढ़ता रहा। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी और कड़े नियमों के बीच, पड़ोसी देश नेपाल का पर्यटन बाजार भारतीय सैलानियों के लिए 'सेलिब्रेशन हब' बन चुका है। वीरगंज से लेकर सिमरा तक और काठमांडू से लेकर पोखरा तक, हर कोना भारतीय मेहमानों के स्वागत में डूबा हुआ है। ​बदल गया ट्रेंड: अब 'मिनी लास वेगास' बना वीरगंज-सिमरा ​एक समय था जब कैसिनो और हाई-प्रोफाइल नाइटलाइफ के लिए पर्यटकों को काठमांडू जाना पड़ता था। लेकिन पिछले तीन वर्षों में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अब बारा और पर्सा जिलों के करीब आधे दर्जन से अधिक लग्जरी होटलों में कैसिनो की चमक बिखर रही है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और चंपारण के करीब होने...
रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी सुरक्षा चूक नाकाम: एसएसबी ने तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों और एक भारतीय मददगार को दबोचा

रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी सुरक्षा चूक नाकाम: एसएसबी ने तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों और एक भारतीय मददगार को दबोचा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे चार संदिग्धों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन बांग्लादेशी नागरिक और उन्हें सीमा पार कराने में मदद कर रहा एक भारतीय शामिल है। इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की तह तक जाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। ​संदिग्ध गतिविधियों के बाद एसएसबी की कार्रवाई ​बुधवार को एसएसबी को सीमा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जवानों ने घेराबंदी की और चार लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी और प्रारंभिक जांच के दौरान तीन व्यक्तियों के पास से बांग्लादेशी होने के साक्ष्य मिले, जबकि उनके साथ मौजूद चौथा व्यक्ति भारतीय नागरिक निक...
भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मिलेगी मजबूती: वीरगंज में रक्सौल और वीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच समन्वय बैठक

भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मिलेगी मजबूती: वीरगंज में रक्सौल और वीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच समन्वय बैठक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र में आपसी व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और साझा समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ एवं रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच एक महत्वपूर्ण परिचय संवाद बैठक संपन्न हुई। वीरगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में वीरगंज चैंबर के कार्यवाहक अध्यक्ष माधव राजपाल ने रक्सौल चैंबर के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। ​बॉर्डर की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा ​स्वागत भाषण के दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष माधव राजपाल ने सीमा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्य रूप से रक्सौल-वीरगंज सीमा पर बढ़ता ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग,नेपाली नागरिकों के प्रति भारतीय सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार में असमानता और रक्सौल क्षेत्र का ड्रग तस्करी के केंद्र के रूप में उभरने के बारे में चर्चा हुई। ​राजपा...
भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई मजबूती: रक्सौल में नेपाल लायंस डिस्ट्रिक्ट के बाइकर्स का भव्य स्वागत

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई मजबूती: रक्सौल में नेपाल लायंस डिस्ट्रिक्ट के बाइकर्स का भव्य स्वागत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 325 एल (नेपाल) के सक्रिय सदस्य और 'डिप्टी चीफ फॉर ब्लड बैंक' लायन अमित थापा का रक्सौल आगमन पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अहमदाबाद में आयोजित 'आईएसएसएएमई' (ISSAME) सम्मेलन में भाग लेकर बाइक से नेपाल वापस लौटने के क्रम में स्थानीय लायंस पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और लायन पिन देकर सम्मानित किया। ​क्लब के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ, सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार और पूर्व सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा ने श्री थापा की अगवानी की। गौरतलब है कि लायन थापा ने अपनी इस लंबी यात्रा के दौरान भारत-नेपाल मैत्री का संदेश दिया है। उन्होंने अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे सीमा पार के ये कार्यक्रम दोनों देशों के संबंधों को एक नया आयाम प्रदान करते हैं। उनके स...
रक्सौल और रामगढ़वा में तेल कटिंग गिरोह का बड़ा भंडाफोड़: पूर्व पार्षद के दो बेटों समेत पांच गिरफ्तार, इथेनॉल मिलाकर बनता था नकली पेट्रोल-डीजल

रक्सौल और रामगढ़वा में तेल कटिंग गिरोह का बड़ा भंडाफोड़: पूर्व पार्षद के दो बेटों समेत पांच गिरफ्तार, इथेनॉल मिलाकर बनता था नकली पेट्रोल-डीजल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/रामगढ़वा।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय तेल माफियाओं के विरुद्ध पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसकी आंच रामगढ़वा से रक्सौल तक आ पहुंची है। रामगढ़वा के मझरिया और आमोदेई में हुई सफल छापेमारी के बाद पुलिस ने रक्सौल शहर के बाईपास रोड में भी दबिश दी, जहाँ से चहारदीवारी खड़ी कर किए जा रहे काले कारनामे का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध तेल बरामद किया गया। इस पूरे काले कारोबार में रक्सौल के वार्ड संख्या 7 के पूर्व पार्षद चीनी राम के दो पुत्रों की मुख्य भूमिका सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा से आने वाले तेल टैंकरों से तेल कटिंग करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया था ।जिसके बाद चौंकाउ खुलासा में पूर्व वार्ड पार्षद पुत्र की भूम...
रक्सौल-दिल्ली रेल यात्रा होगी सुगम: सत्याग्रह और सद्भावना एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने और ठहराव कम करने की तैयारी

रक्सौल-दिल्ली रेल यात्रा होगी सुगम: सत्याग्रह और सद्भावना एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने और ठहराव कम करने की तैयारी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रक्सौल से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली दो प्रमुख ट्रेनों, सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273/74) और सद्भावना एक्सप्रेस (14007/15/17), की यात्रा अवधि को कम करने की दिशा में पूर्व मध्य रेलवे ने ठोस कदम उठाया है। शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए एक विस्तृत प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों की गति बढ़ाने और अनावश्यक स्टॉपेज कम करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। ​सत्याग्रह एक्सप्रेस की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए डॉ. शलभ ने अपने प्रतिवेदन में बताया था कि हाई-स्पीड रेल के आधुनिक दौर में भी यह ट्रेन महज 957 किलोमीटर की दूरी तय करने में 24 घंटे से अधिक का समय लेती है। रक्सौल से सुबह 8:40 बजे प्रस्थान कर यह अगले दिन सुबह 9:10 बजे आनंद विहार...
नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में गांजे के साथ भारतीय नागरिकों सहित चार तस्कर गिरफ्तार

नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में गांजे के साथ भारतीय नागरिकों सहित चार तस्कर गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/बारा।(Vor desk)। नेपाल-भारत सीमा पर सक्रिय सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए दो बड़ी सफलताओं को अंजाम दिया है। पर्सा और बारा जिलों में सशस्त्र पुलिस बल और जनपद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 73 किलो से अधिक गांजे के साथ दो भारतीय नागरिकों समेत चार तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इन कार्रवाइयों ने सीमा पार चल रहे नशे के अवैध कारोबार को एक बड़ा झटका दिया है। ​पहली बड़ी सफलता पर्सा जिले के पटेर्वासुगौली गांवपालिका-5 स्थित मनिहर्वा चौक पर मिली, जहाँ सशस्त्र पुलिस बल नंबर 13 गण हेडक्वार्टर की मोबाइल गश्ती टीम ने डीएसपी शम्भु कटुवाल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान दो भारतीय मोटरसाइकिलों को रोककर जब उनकी सघन तलाशी ली गई, तो सुरक्षाकर्मी भी दंग रह गए। तस्करों ने बड़ी चालाकी से बाइक की डिकी और सीट के नीचे गांजे ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!