वीरगंज निवासी असलम उर्फ गुलटेन के पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ खुलासा,जाली नोट कारोबार का भारत भर में फैला रखा है जाल!
रक्सौल।(vor desk)।बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक 7 राज्यों में जाली नोटों के तस्करों का नेटवर्क फैला हुआ है। पाकिस्तान में बैठा सरगना सैयद मोहम्मद शफी काठमांडू के रास्ते नोटों की आपूर्ति करता है। दिल्ली एनआईए की ओर से फरार घोषित एक लाख के इनामी असलम अंसारी उर्फ गुलटेन ने 31 जुलाई को रक्सौल में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासा किया हैं।इस इनपुट के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक,नेपाल के रास्ते देश के कई राज्यों में पाकिस्तान में छपे जाली नोटों का प्रसार कराने वाले नेटवर्क के बारे में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है।
असलम नेपाल के पर्सा जिले का रहने वाला है। असलम ने पूछताछ में पता चला कि जाली नोटों का गिरोह बिहार के अलावा बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व महाराष्ट्र तक फैला है। नकली नोटों की आपूर्ति पाकिस्तान में बैठा सरगना सैय...









