हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर वीरगंज बन्द,मलंगवा कांड के विरोध में बन्द-प्रदर्शन के बीच दिन भर रहा तनाव
रक्सौल।(vor desk)। गत गुरुवार को नेपाल के सर्लाही जिला के मलंगवा में गणपति पूजा उपरांत मूर्ति विसर्जन के क्रम में हुई हिंसात्मक घटना के बाद मलंगवा में जहां कर्फ्यू रहा,वहीं,शनिवार की देर रात्रि कट्टर पंथियों ने मलंगवा के वार्ड संख्या,4 के कई घरों में घर में घुस कर मारपीट और आगलगी की।जिसके बाद उक्त क्षेत्र में सेना परिचालन की सूचना है।गुरुवार को विसर्जन जुलूस पर पथराव, गर्म पानी फेंकने की घटना हुई थी।साथ ही कई लोग जख्मी हुए थे,जिसमे गंभीर जख्मी हुए रूपेश यादव को वीरगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
सूचना है कि रूपेश के गुप्तांग को चाकु से गोद दिया गया।
इधर,घटना में विरोध में शनिवार को वीरगंज बन्द रहा।शुक्रवार की संध्या भी विरोध प्रदर्शन किया गया था।साथ ही वीरगंज बंद का आह्वान भी।जिसके बाद शनिवार की सुबह से ही वीरगंज बंद रहा।आवाग...









