दो पक्ष में झड़प और हिंसा के बाद नेपाल के वीरगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,भारत- नेपाल के बीच आने जाने वालों की बढ़ी मुश्किल!
*वीरगंज प्रशासन ने देर शाम जारी आदेश में मंगलवार को सुबह 6बजे से 10बजे दिन तक कर्फ्यू में दी ढील,कर सकते हैं आवाजाही
वीरगंज/रक्सौल।(vor desk)। सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान नेपाल के रौतहट जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद जहां प्रशासन द्वारा वहां दो दिनो से कर्फ्यू लगा हुआ है,वहीं,दूसरी ओर विसर्जन के क्रम में उपद्रव और पथराव करने वाले दोषियों पर त्वरित कारवाई की मांग , कर्फ्यू हटाने और आहूत वीरगंज बंद के दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।इसी बीच दो पक्ष आमने सामने हो गए और झड़प के बाद हिंसा शुरू हो गई।जिसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने और स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग के साथ टियर गैस का प्रयोग किया।जिसमे अनेकों जख्मी हो गए।बताया गया है कि विरोध मार्च के बीरगंज के छपकहिया में पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगे। देख...









