वीरगंज के दो उद्योगपति जायेंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में, पूर्व राजा समेत कई साधु संतों को भी राम मंदिर न्यास का आमंत्रण!
रक्सौल।(vor desk)।राम जिनका नाम है,अयोध्या जिनका धाम है,ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है,प्राण प्रतिष्ठा में आने का आमंत्रण जन्मों जन्म का सौभाग्य है।' अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि पर नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जारी तैयारियों के बीच मिले आमंत्रण को नेपाल में इसी रूप स्वीकार किया गया है और अब साधु संत समेत आमंत्रित अतिथि अयोध्या के लिए कुच करने लगे हैं।मंदिर न्यास के आमंत्रण पा कर प्रभु श्री राम के ससुराल यानी नेपाल वासी वाले आमंत्रित अतिथि गद गद है और राम के नाम पर निहाल हो रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से इस समारोह के लिए सीमा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को अब तक निमंत्रण मिला है।वहीं,नेपाल में अब तक करीब35 गण मान्य और साधु संत लोगों को निमंत्रण मिला है।नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह भी ...









