रक्सौल बॉर्डर से संदिग्ध इराकी नागरिक गिरफ्तार, भारत प्रवेश के लिए नहीं था वीजा,सीमा की सुरक्षा पर सवाल!
रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर पर इन दिनों लगातार अवैध घुसपैठ में जुटे विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हो रही है।इसी बीच गेटवे ऑफ नेपाल कहे जाने वाले रक्सौल बॉडर पर शनिवार की देर शाम एक संदिग्ध इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।इराकी नागरिक की पहचान इराक के बगदाद अलदौरा निवासी फौजी के पुत्र बारा फौजी हामिद अल बयाती (उम्र 47) के रूप में हुई है।पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जारी प्रेस नोट में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश में उसे गिरफ्तार किया गया है।
इधर,हरैया थाना के थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के मुताबिक, शनिवार की देर शाम में बॉडर पर दैनिक जांच के क्रम में संदेह के आधार पर इसे हिरासत में लिया गया ।जांच में पाया गया कि ईराकी नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए वीजा मौजूद नहीं है। यह नेपाल से आ रहा है।भारत में आने के पीछ...









