वीरगंज में फिर तनाव,जगह जगह विरोध प्रदर्शन,प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प,दो पत्रकार घायल!
रक्सौल।(Vor desk)।वीरगंज में फिर तनाव शुरू हो गया है।वीरगंज में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है।इसके बाद एक पक्ष ने यह कहते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया कि पत्थर चलाने और हमला करने वालो की जगह निर्दोष युवाओं को पकड़ा गया है।प्रदर्शनकारी पकड़े गए युवाओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग के साथ धरना पर बैठ गए।हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि जब तक दोनो की रिहाई नहीं होगी धरना जारी रहेगा।धरना और विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।जिसके बाद पुलिस के साथ झड़प के बाद तनाव बढ़ गया। युवा नेताओं ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए जगह जगह टायर फूंके और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।उधर,पुलिस और एपीएफ ने सुरक्षा बढ़ाते हुए निषेधाज्ञा तोड़ने वालों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक,वीरगंज पुलिस द्वारा कुछ युवकों बजट सिंह और रवि सर्राफ को ग...









