Sunday, March 8

नेपाल

नेपाल में यातायात संचालको ने किया अनिश्चितकालीन चक्का जाम,मुश्किल में फंसे भारतीय पर्यटक

नेपाल में यातायात संचालको ने किया अनिश्चितकालीन चक्का जाम,मुश्किल में फंसे भारतीय पर्यटक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल में यातायात व्यवसाय से जुड़े संगठनों के चक्का जाम से बस स्टैंड में खड़ी बस रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल में यातायात व्यवसाय से जुड़े संगठनों ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया, जिससे पूरे देश में यातायात व्यवस्था ठप हो गई। इस आंदोलन के कारण हजारों नागरिकों और पर्यटकों को परेशानी हुई, और कई लोग अलग-अलग जगहों पर फंस गए।सरकार और आंदोलन पर उतरे संगठनों के बीच सोमवार को कई राउंड वार्ता हुई,लेकिन,बात नहीं बनी।ऐसे में मंगलवार को भी चक्का जाम रहेगा। आंदोलन के कारण यातायात व्यवसाय से जुड़े संगठनों की मांग है कि निजी वाहनों को कॉमर्शियल उपयोग के लिए इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।गंडक प्रदेश सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है।जिससे यातायात व्यवसाई भड़क गए और सड़क पर उतर गए।इनकी मांग भारतीय नंबर की गाड़ियों को नेपाल में 72 घंटे से अधिक रुकने की अनुमति पर रोक लगाने की भी है। उनका तर्क है ...
नेपाल में 7संक्रमित मिलने के बाद वीरगंज बॉर्डर पर कोविड को ले कर सतर्कता

नेपाल में 7संक्रमित मिलने के बाद वीरगंज बॉर्डर पर कोविड को ले कर सतर्कता

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल सरकार ने देश में कोविड के नए वेरिएंट के 7संक्रमित मिलने के बाद देश व्यापी अलर्ट जारी कर दिया है।साथ ही भारत से लगे सभी बॉर्डर पर भारत सहित तीसरे देशों से आने जाने वाले लक्षण युक्त लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग,कोविड जांच और सतर्कता शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर नेपाल के प्रमुख प्रवेश मार्ग वीरगंज बॉर्डर पर स्थापित हेल्थ डेस्क पर निगरानी बढ़ा दी गई है। परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने बताया कि संभावित जोखिम को रोकने के लिए विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।जिला सुरक्षा समिति की बैठक कर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।वीरगंज के शंकराचार्य गेट सहित सीमा के सभी प्रमुख प्रवेश द्वार पर कड़ाई के साथ स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी,ताकि,भारत के रस्ते नेपाल में संक्रमण फैल न पाए।सरकारी दफ्तरों और आम नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल के...
नेपाल ने बिहार बाॅर्डर पर बिना सूचना के बंद की भारतीय वाहनों की एंट्री,परेशान हो गए भारतीय पर्यटक, सामने आई बड़ी वजह!

नेपाल ने बिहार बाॅर्डर पर बिना सूचना के बंद की भारतीय वाहनों की एंट्री,परेशान हो गए भारतीय पर्यटक, सामने आई बड़ी वजह!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के साथ ही आम बजट पेश किए जाने के कारण गुरुवार को वीरगंज बाॅर्डर पर भारतीय वाहनों की एंट्री नहीं मिली।नेपाल कस्टम में अवकाश की वजह से भारतीय वाहनों का कस्टम द्वारा सुविधा पास नहीं मिल सका।ऐसे में बाॅर्डर पर काफी लंबा जाम लग गया।रक्सौल वीरगंज के रास्ते बड़ी संख्या में पर्यटक नेपाल जाते हैं।वहीं,मालवाहक वाहनों के नेपाल प्रवेश करने का यह मुख्य मार्ग है।वीरगंज कस्टम के बंद रहने की सूचना भारतीय क्षेत्र में प्रसारित नहीं हुई,जिस कारण रक्सौल आईसीपी बाईपास रोड सहित रक्सौल मुख्य पथ और एनएच पर भारतीय वाहनों की कतारें लगी रही।सैकड़ों वाहन नेपाल कस्टम में इंट्री खुलने की प्रतीक्षा में रुके रहे।इसमें पर्यटक,व्यापारी शामिल थे।प्रति दिन रक्सौल वीरगंज के रास्ते व्यापारिक कार्यों के अलावे तीर्थ और घूमने फिरने के लिए बड़ी संख्या में लोग नेपाल जाते हैं ऐस...
वीरगंज:पशुपति शिक्षा मंदिर को  ब्रिटानिया नेपाल ने दिया सहयोग सामग्री

वीरगंज:पशुपति शिक्षा मंदिर को  ब्रिटानिया नेपाल ने दिया सहयोग सामग्री

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। समाजिक सेवा दायित्व के तहत ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड ने पशुपति शिक्षा मंदिर, बीरगंज को सहयोग प्रदान किया है। ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय को 2 वाटर फ्रीजर, 16 सीलिंग फैन और 850 पैकेट बिस्कुट भेंट स्वरूप दिए गए।  ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री मैनेजर  संदीप बंसल ने यह सामग्री पशुपति शिक्षा मंदिर, के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद को हस्तांतरित की । हस्तांतरण कार्यक्रम में वित्त प्रबंधक  ऋषभ चौधरी, एचआर  विनोद शाह, इंजीनियर  मुकेश कुमार, जीआरसी एकल विद्यालय के अध्यक्ष  राम सर्राफ तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने ब्रिटानिया नेपाल प्रा. लि. का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, जो अन्य संस्था...
अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते कनाडाई नागरिक रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार,मूल रूप से पंजाब के रहने वाले  हरप्रीत सिंह से पूछ ताछ में जुटी सुरक्षा एजेंसियां!

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते कनाडाई नागरिक रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार,मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हरप्रीत सिंह से पूछ ताछ में जुटी सुरक्षा एजेंसियां!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत पाक के बिगड़े संबंध को ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा सतर्कता लगातार जारी है।वहीं,संदिग्ध लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।इसी बीच रक्सौल बॉडर पर कनाडा के एक नागरिक को नियंत्रण में ले कर जांच शुरू की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर दैनिक जांच के बीच एसएसबी ने उक्त कनाडा के नागरिक को तब हिरासत में लिया है ,जब वह भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश में था।इस संवेदनशील मामले को ले कर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है।प्रथम दृष्ट्या पूछ ताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया कनाडा का नागरिक मूल रूप से यह भारत के कपूथला पंजाब का रहने वाला है,जो ग्यारह साल पूर्व में लेबर वर्क के लिए यह कनाडा गया ।इसके बाद साल 2023 के फरवरी में मुंबई होते अपने गांव लौट कर आया ,तब से वह भारत में ही रहा। इस बीच दुबारा कनाडा को रवाना हुआ।जिसके तहत पं...
एसएसबी 47 की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं प्रयास संस्था के सहयोग से पश्चिमी चम्पारण की नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू,नेपाल ले जा रहा युवक धराया!

एसएसबी 47 की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं प्रयास संस्था के सहयोग से पश्चिमी चम्पारण की नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू,नेपाल ले जा रहा युवक धराया!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने एक लड़की को रेस्क्यू किया है ।साथ ही एक युवक को नियंत्रण में ले कर जांच और करवाई शुरू की है।पकड़ा गया युवक पश्चिमी चम्पारण जिला के नौतन थाना क्षेत्र का रहने वाला है,जिसके मानव तस्करी में संलिप्त होने की आशंका के मद्देनजर पुछ ताछ जारी है।जानकारी के अनुसार रक्सौल बॉर्डर से सीमा पार नेपाल की तरफ़ जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर रोकर पूछ ताछ किया गया तो लड़की व व्यक्ति द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण को दिया गया। जब लड़की की काउंसिलिंग की गई तो पता चला कि गांव के ही किसी व्यक्ति से महीनों से स्कूल जाने के क्रम में बात चित के दौरान दोस्ती हुई थी लड़की ने बताई कि काल्पनिक नाम मनोज कुमार सिंह हमे अ...
बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच नेपाल से आने जाने वाले हर व्यक्ति के पहचान पत्रों की हो रही है जांच, पूछताछ के बाद ही है प्रवेश की इजाजत !

बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच नेपाल से आने जाने वाले हर व्यक्ति के पहचान पत्रों की हो रही है जांच, पूछताछ के बाद ही है प्रवेश की इजाजत !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। 'ऑपरेशन सिंदूर 'के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर के दोनों ओर निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है।भारत पाक तनाव और युद्ध की आशंका के बीच बीते बुधवार को रक्सौल बॉर्डर पर चार चीनी नागरिकों को अवैध घुसपैठ करते हुए पकड़े जाने के बाद यह सुरक्षा बंदोबस्त और कड़ी कर दी गई है।एसएसबी जवानों की छुटियां रद्द कर दी गई है।बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।आतंकियों के खिलाफ भारत की कारवाई से पाकिस्तान में बौखलाहट है,जिस कारण पहले से ही अंतराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट है।अब रक्सौल वीरगंज बॉर्डर सहित सभी छोटे बड़े बॉर्डर प्वाइंट पर जांच के साथ सुरक्षा गश्त तेज हो गई है।पगडंडियों और ग्रामीण चौकी पर भी कड़ी सुरक्षा और जांच जारी है।भारतीय सीमा पर एसएसबी सुरक्षा में है,तो,सीमा पार नेपाल में एपीएफ मुस्तैद है।डॉग स्क्वॉड और एक्सरे मशीन का भी जांच में उपयोग हो रहा है। बता दे कि पिछले 2...
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच संदिग्ध चार चीनी नागरिक और एक नेपाली महिला  गिरफ्तार, महिला का पाकिस्तान से सबंध होने के संकेत

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच संदिग्ध चार चीनी नागरिक और एक नेपाली महिला गिरफ्तार, महिला का पाकिस्तान से सबंध होने के संकेत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडो पाक तनाव के बीच इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के क्रम मेंइस वक्त रक्सौल बॉर्डर से बडी खबर आ रही है। नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिक को एसएसबी ने रक्सौल मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार चार चीनी नागरिक के साथ एक नेपाली महिला भी शामिल है। ये महिला बार बार अपना व्यान बदल रही है। खुद को नेपाल की नागरिक बता रहीं हैं। लेकिन हिंदी , नेपाली , अंग्रेजी और चीनी भाषा फराट्टेदार बोल रही है। इस महिला के पास से पाकिस्तान के नम्बर मिले है। सुरक्षा एंजेसी के सूत्रों की माने तो इस महिला के सबंध पाकिस्तान से होने का संकेत मिला है। पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रही है। औऱ शादी चीन में की है। चारों पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ता से काठमाडू में है। भारत में क्यु घुसपैठ करना चाह रहे थे,इस ब...
भूखी-प्यासी महिला और लावारिस युवती को किया गया रेस्क्यू, सुरक्षित आश्रय और परिजनों से पुनर्मिलन

भूखी-प्यासी महिला और लावारिस युवती को किया गया रेस्क्यू, सुरक्षित आश्रय और परिजनों से पुनर्मिलन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर के परेउवा वार्ड संख्या 01 से एक भूखी-प्यासी और असहाय स्थिति में पाई गई लगभग 24 वर्षीय महिला को स्वच्छ रक्सौल की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। यह महिला अपना नाम "ममता" बता रही है, किंतु स्पष्ट रूप से अपना घर या परिवार का पता बताने में असमर्थ है। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक आवश्यकता के अनुसार तत्काल माहेर ममता निवास में आश्रय दिया गया है, जहां उसे भोजन, वस्त्र, दवा और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।स्वच्छ रक्सौल संस्था की अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि महिला का शारीरिक एवं मानसिक स्थिति की जांच कराने के साथ ही उसके परिजनों का पता लगाकर पुनर्मिलन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इधर, देर रात्रि करीब 10 बजे, स्थानीय निवासियों की सूचना पर एक लावारिस अवस्था में घूम रही युवती का भी रेस्क्यू किया गया। वह अपना नाम सूर्या गुप्ता बता रही थ...
लावारिस स्थिति में पड़ी मिली लाश,समय पर होती करवाई तो बच सकती थी जान

लावारिस स्थिति में पड़ी मिली लाश,समय पर होती करवाई तो बच सकती थी जान

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।शुक्रवार की सुबह शहर के स्टेशन रोड़ में एक अज्ञात युवक की लाश लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली। लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे स्वच्छ रक्सौल संस्था के रंजीत सिंह ने तत्काल जीआरपी रक्सौल और नगर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान के बारे में लोगों ने बताया कि वह नेपाल के परसा जिला अंतर्गत बीरगंज के कृष्णा होटल में काम करता था और इधर चार- पांच दिनों से रक्सौल में ही इधर उधर भटक रहा था। मृतक कहाँ का है, इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है। सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम के एसआई कमलेश शर्मा के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है और जल्दी ही इसका खुलासा किया जायेगा।इधर,मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पॉकेट से एक पहचान पत्र मिला है।जिसमें प्रेम राय,वीरगंज,न्यू ड्रायर हेल्पर,ओम एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!