बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा 9 नवंबर को होगी सील; असामाजिक तत्वों पर कसी जाएगी नकेल!
रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। यह कदम असामाजिक तत्वों को चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से रोकने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ उठाया गया है। इसी क्रम में, चुनाव आब्जर्वर गुलजार वाणी, बिहार-झारखंड नारकोटिक्स ब्यूरो के आईआरएस अधिकारी अभिषेक आनंद और एसएसबी के डीआईजी सुरेश सुब्रमण्यम सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्रों का गहन दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।आब्जर्वर गुलजार वाणी ने बताया कि इस क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है, और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-नेपाल सीमा मतदान से ठीक 48 घंटे पहले, यानी 9 नवंबर की सुबह सील कर दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ...









