कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का पहला चम्पारण यात्रा होगा ऐतिहासिक होगा,तैयारी पूरी:पर्यवेक्षक दयानन्द सिंह
रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)।कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी 26सितम्बर शुक्रवार को बिहार दौरे पर आएंगी। वो 12 बजे पटना के सदाकत आश्रम में 2000 महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इसके बाद मोतिहारी पहुंचेंगी, जहां गांधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
प्रियंका गांधी बिहार में पहली बार कोई कार्यक्रम कर रही हैं। इससे पहले वो अगस्त में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं।
गांधी की कर्म भूमि मोतिहारी के पहले दौरे पर प्रियंका पर सबकी नजर
पहली बार प्रियंका गांधी, महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी पहुंचने वाली हैं। उनकी ‘हर घर अधिकारी रैली’ के लिए गांधी मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगी और वहां से सीधे रैली स्थल जाएंगी। इस दौरान करीब 3000 महागठबंधन के कार्यकर्ता...









