जीत के बाद भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा का हुआ रक्सौल में जबरदस्त स्वागत,लगातार सातवीं बार भाजपा का कब्जा बरकरार!
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार सिन्हा के चुनाव जीतने के बाद रक्सौल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ है।गाजे बाजे के साथ समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला,जिसमे विधायक श्री सिन्हा ने आम आवाम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।श्री सिन्हा को 106765 वोट मिलीं और उन्होंने कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद को हराया है, जिन्हें 88887 वोट मिले।दोनों की हार जीत का मार्जिन 17878 वोटों का रहा। तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद रहे, जिन्हें 14656 वोट मिले।श्री सिन्हा की जीत से सातवीं बार बीजेपी का कब्जा रहा।यह इतिसाह भी कायम रहा की यहां की जनता जीते हुए विधायक को रिपिट करती है,प्यार देती है।
रक्सौल सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज 14 नवंबर को मतगणना हुई थी, जो सुबह ठीक 8 बजे शुरू ...









