पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को अंतिम विदाई,सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने दुर्घटना के घायलों को बेहतर इलाज का दिया निर्देश
रामगढ़वा/रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk) सड़क दुर्घटना में जाने-माने पत्रकार और शिक्षक रेयाज आलम उर्फ लड्डू के दुखद निधन से पूरे आम जन सहित मीडिया जगत में शोक की लहर है।गुरुवार की दोपहर उन्हें उनके पैतृक गांव रामगढ़वा के कब्रिस्तान में नम आँखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
कलम के धनी और मुखर पत्रकार रेयाज आलम ने अपनी धारदार लेखनी ,लगन और निष्ठा के लिए पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई थी । रामगढ़वा के मीडिया जगत में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए, उनके निधन को पत्रकारिता समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने भाग लिया। रामगढ़वा के मदरसा में उनका जनाजा पढ़ा गया। इस दुख की घड़ी में, मीडिया समुदाय और रामगढ़वा के सभी राजनीतिक दलों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के ...









