Author: VorDesk
गावँ को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम कचरा प्रबंधन योजना को सफ़ल बनाएं:बीडीओ
रक्सौल ( vor desk)। कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों के खाते को शीघ्र अपलोड करें। ताकि उनके खाते में समय पर राशि भेजी जा सके।उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को कही।
श्री कुमार प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा कर रहे थे।इस क्रम में उपस्थित रहे प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि बिहार सरकार की इस योजना को प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले।इसके लिए निरन्तर प्रयास करें।
उन्होंने कन्या विवाह योजना के लाभुकों का सत्यापन करने एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,पारिवारिक लाभ योजना राशन कार्ड के लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया।
श्री कुमार ने गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से पंचायतों के एक गांव में शुरू होने वाले कचरा प्रबंधन योजना की तैयारी में अभी से लग जाने व इसे हर हाल म...
शिक्षा के जरिये ही समाजिक बदलाव सम्भव,पढ़े लिखे लोगों को आना होगा आगे:राजेन्द्र राम
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर महादलित टोले में अंबेडकर ज्ञान मंच और सेभ ह्यूमैन्स के बैनर तले शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मंच के संरक्षक राजेंद्र राम ने इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए समाज की उन्नति के लिए प्रत्येक पढ़े-लिखे सामाजिक बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा ।जिनके सहयोग और योगदान की बदौलत ही समाज को नई दिशा और सामाजिक परिवर्तन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है। नगर पार्षद प्रेमचंद कुशवाहा ने इस मोहल्ले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए बाल मजदूरी का परित्याग कर उन्हें विद्यालयों से जोड़ें, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बदलाव की कहानी लिखी जा सकती है ।वही सेभ ह्यूमैन्स के विनोद पासवान ने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा से बड़ा कोई हथिया...
बीरगंज में छात्रा पर एसिड अटैक,15 वर्षीया किशोरी गम्भीर जख्मी,काठमांडू रेफर !
बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के बीरगंज में एक छात्रा पर एसिड अटैक की घटना से सनसनी मच गई।घटना तब घटी ,जब,पीड़िता शुक्रवार की अहले सुबह स्कूल जा रही थी।इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा हो रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक,बीरगंज के छपकैया निवासी रसूल अली की 15 वर्षीया पुत्री मुस्कान खातून पर एसिड अटैक किया गया।वह अपने घर से अपने एक सहपाठी के साथ स्कूल जाने के लिए वीरता क्षेत्र अंतर्गत गणेशमान चौक के समीप पहुची,तो,घात लगाए युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया।इस हमले के बाद बुरी तरह जख्मी मुस्कान तड़पने लगी।
सूत्रों का दावा है कि पड़ोसी मुस्लिम लड़कों ने ही उक्त अमानवीय हरकत की है।प्रथम दृष्टया मामला एक तरफा प्रेम का बताया जा रहा है। घटना शुक्रबार की सुबह सवा छह बजे घटित हुई है । एसिड लगने से खातुन गम्भीर घायल है ।जिसे स्थानीय नारायणी अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद काठमांडू रेफर कर दिया गया है। ...
तीसरे दिन युवा राजद चला गांव की ओर,68 लोगों ने ली राजद की सदस्यता
रक्सौल।(vor desk )। शुक्रवार को राजद की युवा टीम ने राजद का सदस्यता कार्यक्रम के दौरान आदापुर प्रखंड के भवानीपुर ,बाजार भवानीपुर एवं कटगेनवा में आम लोगों को सदस्यता दिलाई।लगातार तीसरे दिन जारी इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व युवा राजद के प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव आलम ने ग्रामीणों से पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम के संचालक राजद नेता रवि मस्कारा ने किया।उन्होंने कहा कि उनकी युवा टीम पार्टी को बूथ लेबल तक मजबूत करने में लगी है। कार्यक्रम में युवा नेता कुणाल राय, जवाहिर जायसवाल,युवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, रामप्रवेश यादव, डॉ राकेश यादव, मुमताज़ खान, नुरुल ओढा,तेज़ यादव, आदि कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।आज के कार्यक्रम में युवा राजद की टीम ने 68 सदस्यों को सदस्यता दिलाई।
...
शारदा कला केंद्र व लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज गोल्डेन स्पैरो द्वारा बच्चों के बीच हैंडराइटिंग कम्पटीशन !
रक्सौल।(vor desk )।शहर के पंकज चौक स्थित शारदा कला केन्द्र के तत्वधान में लायंस कल्ब बिरगंज गोल्डन स्पैरो द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस कल्ब रक्सौल के प्रेसिडेंट डॉ. राजीवरंजन व विशिष्ट अतिथि के रूप में एस ए वी स्कूल के प्रधानाचार्य साईमन रैक्स उपस्थित थे। बता दें कि कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत जन-गन-मन का गायन कर किया गया। तदोपरांत प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब बीरगंज गोल्डेन स्पैरो के प्रसिडेंट सह शारदा कला केन्द्र की संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों की हस्तलेखन को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, क्योंकि,उचित मार्गदर्शन व ध्यान नही देने से बच्चों की हैंडराइटिंग बिगड़ जाती है।जबकि,...
बीरगंज महानगरपालिका द्वारा एडीबी के सहयोग से सिरिसिया नदी संरक्षण व सौंदर्यीकरण की पहल
सिरिसिया नदी कॉरिडोर व पथलैया कॉरीडोर के विकास के लिए एडीबी प्रतिनिधियों के साथ बैठक !
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के पहाड़ीयों से निकलने वाली सिरिसिया नदी के संरक्षण व सौंदर्यीकरण को ले कर बीरगंज महानगर पालिका ने पहल शुरू कर दी है।एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी ) के सहयोग से इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा।बीरगंज महा नगरपालिका ने इसकी योजना तैयार कर ली है।आगे की रणनीति के लिए गुरुवार को एडीबी प्रतिनिधियों के साथ बीरगंज के मेयर विजय सरावगी के द्वारा एक बैठक की गई।जिसमें इस पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।मेयर श्री सरावगी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट को सिरिसिया नदी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जहां सिरिसिया नदी के प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।।वहीं इस नदी के तट पर सड़क का निर्माण के साथ इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।बता दे क...
एलडीएम रामेश्वर रजक ने रक्सौल में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक,दिए कई निर्देश!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के प्रखंड कार्यालय में बैंकर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता बीडीओं कुमार प्रशांत ने की।इस दौरान बैंक के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।एलडीएम रामेश्वर रजक ने बताया कि किसानों के केसीसी पास करने में सभी बैंक प्रतिनिधि को सहयोग करना चाहिए।लाभुक के खाते से आधार को लिंक समय से करें।वृद्धा पेंशन,सामाजिक पेंशन को अविलम्ब आधार से लिंक करने की पहल करें। लाभुक का खाता बंद हो गया है,उसे सुधार कर पुनः फिर से चालू करें। जिस लाभुक का शौचालय भुगतान नही हुआ है,या उनका खाता पेंडिंग बता रहा है।उसका सुधार समय से कर भुगतान सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री सात निश्चय से सम्बंधित योजना पंचायत व वार्ड स्तरीय विवरणी उपलब्ध कराएं।जिससे लाभुक को समय से योजना का लाभ मिल सके।
मौके पर बैंक मैनेजर अमिताभ आंनद,विनायक कुमार,लक्ष्मी प्रसाद,तरुण कुमार वाजपेयी,रमेश कुमार,अमित कुम...
राजद का सदस्यता अभियान दूसरे दिन भी जारी,आदापुर में कैम्प लगा कर दी गई सदस्यता!
रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार को राजद नेता रवि मस्करा के नेतृत्व में राजद सदस्यता अभियान चलाया गया।इस अभियान के दूसरे दिन आदापुर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के भैरवटोला एवं छोटा चैनपुर गांव में कैम्प लगाकर सदस्यता दिया गया। कार्यक्रम की शुरुवात नेता रवि मस्करा ने ग्रामीणों को संबोधित करके किया।श्री मस्करा ने कहा कि गांव में ही बिहार का भविष्य है।गांव के लोग भोले एवं साफ नियत के होते हैं वे अन्य छलिये पार्टी के चिकनी बातों में आकर बहक जाते हैं।उन्होंने सभी आम ग्रामीणों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजद की सदस्यता लें एवं गरीबो की आवाज़ लालू यादव की आवाज़ मजबूत करें। राजद नेता ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य अपने स्थाई वोट को जोड़े रखना है और इसलिए पार्टी ने सक्रियता से सदस्यता अभियान को चालू किया है।आज के अभियान में 128 लोगों ने सदस्यता ली।बताया गया कि इस दौरान बीजेपी के सदस्यों...


