विधायक डॉ0 शमीम ने साइफन में डूबने से मरे जिकरुल्लाह के परिजनों को प्रदान किया 4 लाख का चेक !
छौड़ादानों।( vor desk)।छौड़ादानो प्रखंड के खैरवा पंचायत के ग्राम खैरवा में मृतक मो० जिकरुल्लाह के पत्नी अनिशा खातून को नरकटिया विधायक डॉ0 शमीम अहमद के द्वारा 400000 (चार लाख ) का चेक प्रदान किया गया ।इस दौरान सीओ प्रभात कुमार ,सीआई जे सी मलिक, मुखिया पति शब्बीर अहमद, उप मुखिया पति परवेज आलम, रमेश यादव ,नेयाज अहमद, कदीर साहब जलन्धर यादव, राम प्रवेश यादव,आदि लोग मौजूद रहे।बता दे कि विगत माह मृतक जिकरुल्लाह की एक दुर्घटना में साइफन में डूबने से मौत हो गई थी।
...









