रक्सौल के गौरव सिंह ने कराटे प्रतियोगिता में सफलता का झंडा गाड़ कर बिहार का नाम किया रौशन,मिल रही बधाई!
रक्सौल।( vor desk )।कहते हैं पूत के पावँ पलने में ही दिखने लगते हैं।इस उक्ति को रक्सौल के गौरव कुमार सिंह ने साबित किया है। स्कूली जीवन मे कराटे में अपनी अलग पहचान बना कर साबित किया है कि प्रतिभा खुद से मुकाम गढ़ लेती है।
गौरव ने इस बार बिहार का नाम रौशन किया है। यूथ स्पोर्ट फाउन्डेशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जयपुर राजस्थान के बालाजी स्टेडियम में आयोजित नेशनल ओपेन कराटे चैम्पियनशीप में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में गौरव कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा कर नेशनल चेम्पियनशीप के विजयी घोषित किये गये। इस अवसर फेडरेशन ने राजस्थान के सीकर वदाधर स्थित एसकेएन कन्भेंट स्कूल के प्रतिभागी छात्र गौरव कुमार सिंह को विजयी घोषित होने पर गोल्ड मेडल व साटिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया।
वैसे ,गौरव का यह पहला खिताब नही है।इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 2017 के अक्...









