लॉक डाउन को ले कर रक्सौल की सड़कों पर सन्नाटा,फायर बिग्रेड वाहन से हुआ छिड़काव!
रक्सौल से रेफर युवक की बेतिया मेडिकल कॉलेज में मौत,कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
खाद्यान्न ,किराना दुकान व ई कॉमर्स सेवा सुबह 6 बजे से संध्या 6 बजे तक रहेंगे खुले
एसडीओ अमित कुमार ने काला बजारी रोकने के लिए व्यापारियो के साथ की बैठक
सरकार के निर्देश पर जन प्रतिनिधियों व स्वास्थ्यकर्मियों की पंचायतों में हुई बैठक
रक्सौल।(vor desk) कोरोना वायरस के रोक थाम को ले कर सरकार के लॉक डाउन का का गुरुवार को व्यापक प्रभाव दिखा।लोग घरों में लॉक रहे।बॉर्डर सील होने से नेपाल के लिए केवल मालवाहक वाहनों व पेट्रॉलियम टैंकरों की आवाजाही होती रही। इधर,लॉक डाउन में सड़क पर नजारा लेने निकले लोगों के विरुद्ध प्रशासन सख्त रही।पुलिस बल एसएसबी मोर्चा संभाले दिखी।
इस बीच,रक्सौल नगर परिषद की अकर्मण्यता व खानापूर्ति पर सवाल खड़े किए जाते रहे।लोग पूछ रहे हैं कि आखिर नगर परिषद की टीम व जम्बोजेट क...









