Sunday, June 21

Author: VorDesk

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने बिहार सरकार के जनप्रतिनिधियो पर साधा निशाना!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने बिहार सरकार के जनप्रतिनिधियो पर साधा निशाना!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। पटना में सिक्किम के राज्यपाल गंगा चौरसिया से मिलने के बाद सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने जताया कि वे भले ही अपने क्षेत्र में न रहें,लेकिन ,उनका ध्यान रहता है।साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के जनप्रतिनिधियो पर भी निशाना साधा।और कहा कि उनका काम मैं करता हूँ।उन्होंने लिखा कि राज्यपाल श्री चौरसिया रक्सौल होते हुए बीरगंज जा रहे हैं पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होने के कारण मैं उनका साथ अपने लोकसभा क्षेत्र में भी नहीं दे पा रहा हूं । उन्होंने राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव से मुलाकात का हवाला देते हुए बताया कि मंत्री श्री यादव ने आश्वस्त किया है कि गुरुवार को छौड़ादानों रक्सौल नहर सड़क का दुबारा टेक्निकल बिड खुल जाएगा। पिछली बार एक टेंडर क्वालीफाई होने के कारण रिजेक्ट हो गया था ।पर इस बार तीन कंपनियों का टेक्निकल बि...
ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सामग्री दर में सुधार के बाद ही निविदा में भाग लेंगे संवेदकगण!

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सामग्री दर में सुधार के बाद ही निविदा में भाग लेंगे संवेदकगण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल (vor desk)। शहर से सटे लक्ष्मीपुर स्थित पूर्व प्रमुख म0 नुरुल हसन के आवास पर मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग रक्सौल डिवीजन के संवेदकों की बैठक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग रक्सौल द्वारा एमएमजीएसवाई के तहत सड़क की जो निविदा निकाली गई है, वह एक किलोमीटर व सवा किलोमीटर की सड़कें है। जिसमें सामग्री का दर रेल हेड के द्वारा निर्धारित की गई है। जबकि एक रैक में 56 हजार सामग्री आता है। जो एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए संवेदक द्वारा रैक लगाना संभव नहीं है। संवेदक के द्वारा कार्य हित में ससमय ट्रक के द्वारा कार्य स्थल पर सामग्री गिराने में दर में काफी अंतर है। सामग्री के बाजार दर एवं सरकारी दर में काफी अंतर होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। तथा ...
सरिसवा नदी में नेपाल से काला जल प्रवाहित करने पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन का एतराज

सरिसवा नदी में नेपाल से काला जल प्रवाहित करने पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन का एतराज

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन की बैठक काली नगरी स्थित कार्यालय में अध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई जिसमें कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन सरिसवा नदी में काला पानी के बहाव को लेकर घोर चिंता व्यक्त की गई। प्रो0 सिन्हा ने बैठक में कहा कि छठ पर्व के समय एक दिन अगर पानी को साफ किया जा सकता है तो अन्य दिनों के लिए क्यों नहीं ? यही सरिसवा नदी है जिसके किनारे सुबह मेला जैसा दृश्य हुआ करता था, दीपदान होता था और आम श्रद्धालु परंपरागत रूप से इसके निर्मल गंगा के समान स्वच्छ जल में आस्था की डुबकी लगाकर अपने को धन्य समझते थे पर आज उसका जल स्पर्श करने लायक भी नहीं रह गया है। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि रक्सौलवासियों के पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली नदी आज काली, जहरीली असाध्य रोग पैदा करने वाली एवं दुर्गंध युक्त बन चुकी है। जीवन प्रदान करने वाली नदी जीवन ले रह...
जीबीसी केनाल पथ पर बाईक से जा रहे भारत फाइनेंस कम्पनी के फिल्डवर्कर से लूट!

जीबीसी केनाल पथ पर बाईक से जा रहे भारत फाइनेंस कम्पनी के फिल्डवर्कर से लूट!

रक्सौल आसपास
आदापुर।( vor desk )।अनुमण्डल के महुअवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीनिया -कोरैया के बीच जीबीसी केनाल पथ पर बाईक से जा रहे भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड वर्कर से सशस्त्र अपराधियों ने घेर कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। घटना मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे की बताई गई है।पुलिस ने मामले की छान बिन शुरू कर दी है। बताया गया कि कम्पनी के फील्ड वर्कर मुजफ्फरपुर निवासी सुनील कुमार के साथ उक्त घटना हुई। पीड़ित सुनील ने बताया कि वह स्थानीय झिटकहिया गांव से हर बार की तरह पैसा वसूल कर आदापुर के लिए अपने बिना नम्बर की प्लैटिना बाईक से लौट रहा था ।इसी क्रम में नहर रोड में मरधर नदी के समीप एक अपाची बाईक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियो ने पिस्टल तानकर बाईक को रूकवाया फिर डिक्की में रखे वसूली के डेढ़ लाख रुपये लूटकर चंपत हो गए। इसके बाद पीड़ित के द्वारा हो हल्ला करने के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हुए, तब तक अपर...
एमएलसी खालिद अनवर ने किया मौलाना अबुल कलाम आजाद पुस्तकालय का शिलान्यास!

एमएलसी खालिद अनवर ने किया मौलाना अबुल कलाम आजाद पुस्तकालय का शिलान्यास!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के छौडादानो के कबीर नगर नरौल मे गौतम बुद्ध समाजिक चेतना संस्थान के तत्त्वाधान में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री व भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रा सेनानी के मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम अजाद पुस्तकालय का शिलान्यास भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवम जदयू के बरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की और मंच संचालन छौडादानो के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने किया ।मौलाना अबुल कलाम आजाद पुस्तकालय का शिलान्यास बिहार विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर साहेब ने की।वही उक्त अवसर पर वृक्षा रोपण भी किया गया।मौके पर जिला जदयू अध्यक्ष भुवन पटेल, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह समेत अन्य मौजूद थे। ...
गंगा स्नान के अवसर पर आयोजित हुआ दंगल प्रतियोगिता,पहलवानों ने दिखाए दावँ -पेंच!

गंगा स्नान के अवसर पर आयोजित हुआ दंगल प्रतियोगिता,पहलवानों ने दिखाए दावँ -पेंच!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।कार्तिक पूर्णिमा -गंगा स्नान के अवसर पर पलनवा थाना क्षेत्र के दो पंचायतों में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।लछुमनवा पंचायत के तिलावे नदी स्थित त्रिभुवन घाट पर व तपसी परसौना पंचायत के गाद नदी तट पर मेला व दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया अलख देव यादव के नेतृत्व में हुआ।तो दूसरा मेला तपसी परसौना पंचायत के मुखिया वृजकिशोर यादव के नेतृत्व में किया गया।वहीं इस दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता सह रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव, राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुरेश यादव,राजद जिला उपाध्यक्ष मंजू साह, राजद नेता रवि मस्कारा, राजद नेता विजय यादव,पूर्व मुखिया अजय पटेल, सिसवा पँचायत के मुखिया रामनरायण यादव,पैक्स प्रत्याशी रामप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया।दंगल प्रतियोगिता में पंचायत, प्रखंड और राज्य ...
बीरगंज बॉर्डर पर प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,जांच शुरू

बीरगंज बॉर्डर पर प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,जांच शुरू

नेपाल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज भन्सार के मुख्य गेट पर सशस्त्र पुलिस ने 3044 नम्बर के टेम्पु के जाँच के क्रम में एक भारतीय नागरिक को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के रामगढवा थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी जंगी राउत पटेल के 30 वर्षीय पुत्र बिशाल पटेल के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक,वह झोला में उक्त नशीली दवा छुपा कर तस्करी में जुटा था।कि उसे पकड़ लिया गया।बरामद नशीली दवा में डाईजोल्याव 500 पीस, नोफिन 500 पीस,फेनारगन 500 पीस शामिल है।बताया गया कि रक्सौल से उक्त दवा नेपाल लाई जा रही थी।आवश्यक जांच व कारवाई शुरू कर दी गई है। ...
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में होगा स्वागत,प्रशासन ने लिया जायजा

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में होगा स्वागत,प्रशासन ने लिया जायजा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।चौरसिया(बरई) समाज सेवा संघ"रक्सौल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 13 नवम्बर की शाम को सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया पहुचने वाले हैं।वे नेपाल जाएंगे।जहां 14 नवम्बर को सुबह साढ़े दस बजे चौरसिया समाज के चौरसिया विवाह भवन का भूमि पूजन सह शिलान्यास करेंगे।इस क्रम में उनका स्वागत -सम्मान सह अभिनंदन समारोह रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित अपना ट्रेडर्स परिसर में होगा।उक्त प्रस्तावित स्थल पर मंगलवार को रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार झा तथा थानाध्यक्ष अभय कुमार ने सदल बल पहुच कर कार्यक्रम की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संघ के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया, उपाध्यक्ष हृदेश प्रसाद चौरसिया, सहसचिव सुरेन्द्र प्रसाद चौरसिया, संगठन सचिव ई.निशांत प्रवीण चौरसिया तथा कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार चौरसि...
प्याज तस्करी के मामले में चार युवक गिरफ्तार,एसएसबी ने छेड़ी तस्करी के विरुद्ध मुहिम

प्याज तस्करी के मामले में चार युवक गिरफ्तार,एसएसबी ने छेड़ी तस्करी के विरुद्ध मुहिम

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )। एसएसबी 47वीं बटालियन पंटोका ने प्याज तस्करी की खबर के बाद तस्करी रोकने के लिए अभियान शुरू किया है।इसी कड़ी में एसएसबी जवानो ने सीमावर्ती पंटोका गावँ के एक बगीचा में छापेमारी कर क 385 किलो तस्करी के प्याज के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि एसएसबी के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने करते हुए बताया कि नेपाल के लिए तस्करी में जुटे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।इनकी पहचान नेपाल के बीरगंज के छपकैयां निवासी 18वर्षीय राजन दास,विशाल कुमार,भूषण कुमार और सुभाष दास के रूप में की गई है।बरामद प्याज का मूल्य 23 हजार 500 रुपये आंकी गई है। सभी को आवश्यक कार्रवाई हेतु मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया गया। ...
धारदार हथियार से काट कर युवक की जघन्य हत्या,हरपुर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

धारदार हथियार से काट कर युवक की जघन्य हत्या,हरपुर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के हरपुर थाना क्षेत्र के घोड़ासहन गांव में एक युवक की धारदार हथियार व कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है। हत्यारों ने मृतक के शव को घर से बाहर स्थानीय हरेंद्र पांडेय के धान के खेत में फेंक दिया है।ग्रामीणों के मुताबिक,उक्त घटना रविवार की रात घटित हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन पत्र में खुलासा किया है कि उसके पति मोतीलाल कुशवाहा(26 वर्ष) की हत्या उनके भाई राम उद्देश्य कुशवाहा सहित अन्य भाइयों व परिजनों ने कर की है। हत्या का कारण नेपाली कारोबार में लेन-देन में गड़बड़ी को बताया जा रहा है।चर्चा है कि मृतक का एक भाई राम उद्देश्य कुशवाहा अपराधी प्रवृत्ति का है, ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!