Sunday, June 21

Author: VorDesk

प्याज तस्करी में जुटे युवक एसएसबी ने दबोचा,1 हजार किलो प्याज बरामद

प्याज तस्करी में जुटे युवक एसएसबी ने दबोचा,1 हजार किलो प्याज बरामद

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। एसएसबी 47वीं बटालियन पंटोका ने प्याज तस्करी रोकने के लिए लगातार मुहिम चला रखी है।इसी कड़ी में एसएसबी जवानो ने सीमावर्ती रक्सौल के अहिरवा टोला गावँ में ठेला पर लदे तस्करी के प्याज की खेप बरामद की है।छापेमारी में 1 हजार किलो तस्करी के प्याज के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि एसएसबी के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने करते हुए बताया कि नेपाल के लिए तस्करी में जुटे एक युवक को गिरफ्तार किया गया।युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के सुगौली के महावीर स्थान निवासी अजय कुमार ( 27 )के रूप में की गई है।बरामद प्याज की कीमत 60 रुपये दर से कुल 60 हजार रुपये आंकी गई है।इन्हें आवश्यक कार्रवाई हेतु मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया गया।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने नेपाल को प्याज निर्यात पर रोक लगा रखी है।बावजूद तस्करी सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई। ...
7लाख 49 हजार रु0 नेपाली मुद्रा के साथ रक्सौल के दो युवक को बीरगंज पुलिस ने पकड़ा!

7लाख 49 हजार रु0 नेपाली मुद्रा के साथ रक्सौल के दो युवक को बीरगंज पुलिस ने पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।भारत में नोट बन्दी के तीन साल पूरे हुए है । उसके बावजूद अवैध हुंडी कारोबार व काला धन पर नियंत्रण नही लग सका है।बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल -बीरगंज सड़क खंड पर दशहरा से लेकर अब तक रक्सौल एव उसके आसपास के दर्जनों लोग करोड़ो रूपये के साथ पकड़े जा चुके हैं। इसी कड़ी में नेपाल के पर्सा जिला पुलिस ने रक्सौल के दो कारोबारी को सात लाख उनचास हजार पाच सौ रुपया नेपाली मुद्रा के साथ बी आर05ए बी6302 नम्बर की भारतीय मोटरसाइकिल के साथ राजत जयन्ति चौक पर जांच के क्रम में अपने हिरासत में लिया है।नगदी रुपया के सम्बंध में इनके द्वारा कोई सही स्रोत पुलिस को नही बताया गया है। जिसको देखते हुए इन्हें हुंडी कारोबार मे सलंग्न मानते हुए नेपाली कानून के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में पर्सा जिला के एसपी सोमेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इन दिनों बड़े पैमाने पर सीमाई इलाके...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने किया रक्सौल में एसआरपी हॉस्पिटल का उद्घाटन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने किया रक्सौल में एसआरपी हॉस्पिटल का उद्घाटन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।शहर के लक्ष्मीपुर में नव निर्मित 'स्व0 सीताराम प्रसाद मेमोरियल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल (एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल ) का उद्घाटन गुरुवार को आयोजित समारोह के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ,बीजेपी एमएलसी बबलू गुप्ता,जद यू एमएलसी सतीश कुमार,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व विधायक पवन जायसवाल,जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा,भाजपा के रक्सौल इकाई जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, राजद नेता सुरेश यादव,जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा कि वैसे भी भारत चरक श्रुश्रुत जैसे विद्ववानों की धरती रही है जिन्होंने स्वास्थ्य के मामले में भारत को अग्रणी रखा।काफी उतार चढ़ाव के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के मामले में भ...
बाल दिवस पर राइज संस्था द्वारा दलित बस्ती में आयोजित किया हुआ खेल कूद प्रतियोगिता

बाल दिवस पर राइज संस्था द्वारा दलित बस्ती में आयोजित किया हुआ खेल कूद प्रतियोगिता

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड क्षेत्र के धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत स्थित भगवानपुर दलित बस्ती में बाल दिवस के अवसर पर रिस्पॉन्सिबल इंडिविसुअल फ़ॉर सोशल इम्पावरमेन्ट (राईज) द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मनीता गुप्ता व सचिव शिखा रंजन के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य बच्चों में जागरुकता लाना था।उन्होंने कहा कि आधुनिक व विकासशील युग मे भी पिछड़ी व दलित बस्तियों के बच्चे शिक्षा व मनोरंजन के माहौल से वंचित हैं।प्रतिभा के बावजूद उन्हें उचित महत्व व स्थान नही मिल पाता। इसलिए इस तरह का कार्यक्रम उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए निरन्तर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसका असली उद्देश्य तभी सार्थक होगा।जब बच्चों के जीवन मे खुशी व प्रगति लाया जा सके। इस दौरान विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता आय...
बाल दिवस पर न्यू पशुपति स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित!

बाल दिवस पर न्यू पशुपति स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 130 वीं जयन्ती पर शहर के न्यू पशुपति इंग्लिश स्कूल के प्राँगण में चित्रकला प्रतियोगिता एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त व समाजसेवी आनन्द रूंगटा ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर क्विज कॉन्टेस्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इनका सर्वांगीण विकास करना ही बाल दिवस का सच्चा संदेश है। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।जिसकी खूब सराहना हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा कुमारी (कक्षा 5), द्वितीया स्थान पल्लवी कुमारी (कक्षा 7), तृतीय स्थान पायल कुमारी (क...
प्रथम प्रधान मंत्री नेहरु व्यक्ति नही एक विचार थे,उनके आदर्श अनुकरणीय : रामबाबू यादव

प्रथम प्रधान मंत्री नेहरु व्यक्ति नही एक विचार थे,उनके आदर्श अनुकरणीय : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा नेहरू जयंती मनाया गया।इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। जयंती समारोह में कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामबाबु यादव ने पण्डित नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के रुप मे पुकारते थे। यह बताता है कि वे बच्चों के काफी प्रिय थे। उन्होंने नेहरू को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न नेहरू जी आजादी के आंदोलन के नायक थे। गुटनिरपेक्ष आंदोलन और निस्त्रीकरण के प्रणेता थे।साथ ही वह देश के मजबूत आधार स्तंभ थे।देश उन्हें सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल यादव, राम नारायण भारती, मुस्ताक आलम, मोहम्मद लड्डू, रविरंजन ओझा राहुल दूबे ,प्रदुमन महतो आदि उपस्थित थे। ...
भेलाही के मुशहरवा में हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, एमएलसी सतीश ने किया उद्घाटन!

भेलाही के मुशहरवा में हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, एमएलसी सतीश ने किया उद्घाटन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर बुधवार को भेलाही पंचायत के मुसहरवा उत्तरवाहनी तट पर मेला व विशाल दंगल (कुश्ती) का आयोजन हुआ।जिसका उदघाटन एमएलसी सतीश कुमार,कांग्रेस नेता रामबाबू यादव,मुखिया पति अजय पटेल व पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।दंगल मे नेपाल,यूपी,पंजाब,दिल्ली सहित क्षेत्रीय नामी-गिरामी पहलवान भाग लिये।सहदूल राजा,असलम,संजय पहलवान,शमसूल,सहित कई पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाए।विजेता व उप विजेता पहलवानों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।इस दंगल चार दर्जन पहलवानों ने भाग लिया।कार्यक्रम के बीच में पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,मुखिया आलोक राय नट, रामनारायण राय,बृजकिशोर यादव,पूर्व सरपंच किशोरी चौधरी,अमरजीत चौरसिया सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजसेवी को सम्मानित किया गया।पूर्व पहलवान हीरा पहलवान,रधुनाथ महतो,गुगली नट,बिजली पटेल ने...
शव रख कर काठमांडू-दिल्ली सड़क मार्ग को किया अवरुद्ध,जम कर हुआ विरोध -प्रदर्शन व आगजनी!

शव रख कर काठमांडू-दिल्ली सड़क मार्ग को किया अवरुद्ध,जम कर हुआ विरोध -प्रदर्शन व आगजनी!

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चड़वा गांव के पास मृतक के परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को ले कर दिल्ली काठमाण्डु दिल्ली राज मार्ग संख्या 74 डी यानी एशियन हाइवे को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया ।जानकारी के मुताबिक, बेलहिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख दिया एवं सड़क पर टायर जलाकर कर आगजनी कर मुआवजे की मांग करते हुए करीब चार घण्टे प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों का कहना था कि सन्तोष राम को पिछले 31 अक्टूबर को गम्हरिया गांव के पास नेपाल जा रहे एक अनियन्त्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु आज यानी बुधवार की सुबह मौत हो गई। अभी तक ट्रक मालिक या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई मदद नही मिली है। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्ची है । इनके जीवन यापन के लिए सरकार और ट्रक मालिक मुआवजा दे। हमलोगों ने गांव में चंदा इकट्ठा करके इ...
दन्त व मुख तथा जोड़ो के दर्द निवारण के लिए निःशुल्क  चिकित्सा शिविर आयोजित !

दन्त व मुख तथा जोड़ो के दर्द निवारण के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।भारत विकास परिषद व सीमा जागरण मंच तथा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा दंत व मुख तथा जोड़ो के दर्द निवारण के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर में बुधवार को आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल,श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा व भारत विकास परिषद के संरक्षक ध्रुव सर्राफ ,अध्यक्ष डॉ 0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह,सचिव उमेश सिकरिया, डॉ0 अजय कुमार ,डॉ0 दीपक कुमार,खुशी गुप्ता,एसईआई सोहम फर्माटेक के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।देश मे बेहतर चिकित्सा के जरिये स्वस्थ्य भारत निर्माण में चिकित्सकों व चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को सस्ती व सुलभ चिकित्...
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में भव्य स्वागत,नेपाल रवाना!

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में भव्य स्वागत,नेपाल रवाना!

ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल के आगमन पर चप्पे चप्पे तैनात पर किए गए थे सुरक्षाकर्मी ,प्रशासन रही चौकस फ़िल्म उधोग को बढ़ावा के लिए नेपाल की राजधानी काठमाण्डु की बैठक में लेंगे हिस्सा रक्सौल।(vor desk )।चौरसिया(बरई) समाज सेवा संघ ( रक्सौल )द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुधवार की शाम को सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया पहुंचे ।राज्यपाल के रक्सौल पहुँचते ही चौरसिया समाज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगा कर स्वागत किया गया। चौरसिया समाज के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद चौरसिया के द्वारा चौरसिया रत्न देकर सम्मानित किया गया। वही कई लोगो ने अंग वस्त्र देकर राज्यपाल का अभिनन्दन किया। राज्यपाल यहां से नेपाल जाएंगे।जहां 14 नवम्बर को बीरगंज में सुबह साढ़े दस बजे चौरसिया समाज के चौरसिया विवाह भवन का भूमि पूजन सह शिलान्यास करेंगे।इस क्रम में उनका स्वागत -सम्मान सह अभिनंदन समारोह रक्सौल के ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!