Sunday, June 21

Author: VorDesk

रक्सौल के शिक्षक नेताओं ने पटना में विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल के शिक्षक नेताओं ने पटना में विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आंदोलन के तहत अधिकार बहाली की मांग को ले कर सोमवार को रक्सौल अनुमंडल के शिक्षकों ने विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह को पटना में सात सूत्री ज्ञापन सौपा।और बिहार सरकार से पहल कर शिक्षकों के मांगो पर विचार करने और उसे पूरा कराने के लिए पहल की मांग की। इस दौरान समान काम समान, समान सेवा-शर्त, वेतन-निर्धारण विसंगति सुधार,भविष्यनिधी का लाभ,ग्रुप बीमा,अनुकंपा का लाभ,वेतन संरक्षण का लाभ सहित विभिन्न मांगो के बारे में जानकारी दी गई। इस बाबत शिक्षक नेता मानिंद्र सिंह व संजीव चौबे ने कहा कि शिक्षक विभिन्न मांगो को ले कर सड़क पर हैं।लेकिन,सरकार सुन नही रही।लगातार उपेक्षा जारी है।यही नही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपमानित की जा रही है। मौके पर केशव कुमार, सतीश कुमार सिंह,संजीव कुमार चौबे,राजू सिंह ,उमाशंकर ठाकुर सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद थे। ...
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना को ले कर किया जागरूक

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना को ले कर किया जागरूक

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के राजकीय मध्य विद्यालय पूरबी टोला लौकरिया में भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उधम मंत्रालय के खादी और ग्रामोद्योग आयोग शेखपुरा पटना द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवको एवं युवतियों के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संजोजक अंकेश कुमार ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीप ) पर विस्तार से चर्चा करते हुए उद्योग लगाकर बेरोजगारी दूर करने पर बिशेष बल दिया। उन्होंने भावी उधमियों को मार्जिन मनी एवं अनुदान सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम मे आत्मा के पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने भी अपने वक्तव्य में उद्योग लगा कर अपना और अपने क्षेत्र के लोगो को बेरोजगारी हटाने की बात कही। स्टार यूनिवर्सल इवेंट के निदेशक एवं इस कार्यक्रम के आयोजक जय पांडेय ने उधमिता के द...
महाराष्ट्र में भाजपा व एनसीपी की सरकार बनने पर हर्ष,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

महाराष्ट्र में भाजपा व एनसीपी की सरकार बनने पर हर्ष,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा एवं एनसीपी की सरकार बनने से लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि महाराष्ट्र में जनादेश का तिरस्कार कर विरोधी दलों के साथ शिव सेना का अनैतिक गठ जोड़ को नाकाम कर दिया गया है ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि शिवसेना ने चुनाव बाद लोकतंत्र में प्राप्त जनादेश का मजाक उड़ाया जिसका परिणाम आज उसे भुगतना पड़ रहा है।आज पूरे देश में नई सरकार से प्रसन्नता व्याप्त है । जिला प्रवक्ता भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गुड्डू सिंह ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने से लोकतंत्र मजबूत हुआ है और शिवसेनाके साथ सभी राजनीतिक दलों को नसीहत प्राप्त हुई है।कोई भी जनादेश का अपमान करने के पहले सोचेगा। वहीं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने कहा कि आज ...
बाल विवाह व दहेज प्रथा समाजिक अपराध,कुरीति मिटाने आगे आएं जनप्रतिनिधि:एसडीओ

बाल विवाह व दहेज प्रथा समाजिक अपराध,कुरीति मिटाने आगे आएं जनप्रतिनिधि:एसडीओ

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। बाल- विवाह और दहेज प्रथा न केवल कुरीति हैं,बल्कि,दोनों एक सामाजिक अपराध है।जनप्रतिनिधियों को इसके उन्मूलन व रोकथाम के लिए आगे आना चाहिए।उक्त बातें एसडीओ अमित कुमार ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बाल - विवाह और दहेज प्रथा रोकथाम को लेकर निर्वाचित मुखियों की आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों से कहा कि इसे रोकना समाजिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि बाल विवाह व दहेज को बढ़ावा देने में सहयोगी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के लड़कियों की शादी जुर्म है।जो भी इसमे लिप्त पाएंगे।उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।वर और वधु पक्ष समेत बाराती शराती, पण्डित, मौलवी,टेंट,बैंड पार्टी सभी कानूनी कारवाई के दायरे में आएंगे। इस मौके...
जनता दल यू  के विशेष शिविर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिव का हुआ मनोनयन!

जनता दल यू के विशेष शिविर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिव का हुआ मनोनयन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल विधानसभा-10 अंतर्गत आदापुर प्रखण्ड के जदयू के दलित प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष यादोलाल पासवान की अध्यक्षता में विशेष शिविर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिव के मनोनयन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव का चयन किया गया। उक्त बैठक आदापुर के मझरिया गावँ में आयोजित हुआ।जिसमें विधानसभा प्रभारी असलम खान हक्की, जिला विधानसभा प्रभारी प्रमोद पासवान, आदापुर प्रखण्ड प्रभारी म. एहतेशाम प्रखण्ड अध्यक्ष बिनोद कुमार कुशवाहा ,हरदेव कुशवाहा, मनोज यादव,जयप्रकाश ठाकुर ,अमल पासवान, मुकेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। ...
रक्सौल के दुर्दशा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि की निकम्मेपनी जिम्मेवार :राम बाबू

रक्सौल के दुर्दशा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि की निकम्मेपनी जिम्मेवार :राम बाबू

रक्सौल आसपास
महागठबंधन व जाप ने किया रक्सौल के दुर्दशा को ले कर बड़े आंदोलन की घोषणा ! रक्सौल।( vor desk )।शुक्रवार को महागठबंधन तथा जाप के नेताओं एंवम कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस नेता सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव की नेतृत्व में लक्ष्मीपुर में की गयी। जिसमें मुख्य रूप से रक्सौल की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि आज रक्सौल त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है ।रक्सौल वासियों को उनके मूल भूत सुविधाओं से दूर रखा गया है । रक्सौल में रोड की बात करें तो चारों तरफ रोड खराब है चाहे वो रक्सौल से मोतिहारी जाने वाला हो या फिर आदापुर, भेलाही या फिर बात स्टेशन रोड की हो। हर तरफ का रोड यँहा के निकम्मे जनप्रतिनिधियों के कारण बहुत ही खराब है। साथ ही रक्सौल नगरपरिषद भी अपने कार्यों को सही ढँग से नही कर पा रहा है ।श्री यादव ने कहा कि यह रक्सौल नगरपरिषद नही बल्कि नरक परि...
कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत योग शिविर आयोजित!

कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत योग शिविर आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को केन्द्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे फिट इंडिया मुवमेंट कार्यक्रम के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पतंजली रक्सौल से आये योग प्रशिक्षक सुशिल कुमार गुप्ता के द्वारा स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग आसन का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम की शुरूआत में बच्चों को संबोधित करते हुये विद्यालय के प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि योग करने से हमारा तन स्वस्थ्य रहता है, मन सुंदर होता है और भविष्य उज्जवल होता है. श्री पाण्डेय ने कहा कि सरकार यह चाहती है कि आज के बच्चे जो कल देश के भविष्य होगें, उनके अंदर किसी प्रकार की बिमारी न हो. वर्तमान परिवेश में रहन सहन और जंक फूड का सेवन करने के कारण कम उम्र में ही बच्चों के अंदर कई प्रकार की बिमारियां आ जाती है. जिसके बाद सरकार ने यह फिट इंडिया मुवमेंट प्रोगाम चलाकर पूरे दे...
एक्साइज विभाग ने नेपाली शराब के साथ रामगढ़वा के धंधेबाज को दबोचा!

एक्साइज विभाग ने नेपाली शराब के साथ रामगढ़वा के धंधेबाज को दबोचा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल-बीरगंज मुख्य सड़क पर एक्साइज विभाग की टीम ने नेपाली देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ‍्तार किया है।पकड़ा गया युवक नेपाल से शराब की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था।इसी बीच जांच के क्रम में उसे दबोच लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुये इंस्पेक्टर अंकेश कुमार ने बताया कि रामगढ़वा के निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र लक्ष्मण यादव को झोला में छुपा कर रखे गए नेपाली शराब के साथ गिरफ्ता्र किया गया है। जिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी में दरोगा विश्वमोहन पासवान, सिपाही मोहन राम व राकेश कुमार शामिल थे। ...
सरिसवा नदी की प्रदूषण मुक्ति व जीर्णोद्वार हेतु बीरगंज में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान!

सरिसवा नदी की प्रदूषण मुक्ति व जीर्णोद्वार हेतु बीरगंज में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान!

रक्सौल आसपास
बीरगंज।( vor desk )।बीरगंज व रक्सौल की लाइफलाइन कही जाने वाली सिरिसवा(सिरसिया) नदी के प्रदुषण मुक्ति एवं जीर्णोद्वार के लिए जारी आन्दोलन के तहत दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान नेपाल के बीरगंज स्थित घण्टाघर चौक पर शुरू किया गया है।इस अभियान के नेतृत्व कर्ता समूह के सदस्य व राजपा के बीरगंज नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सर्राफ ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान का मकसद सरकार व प्रशासन के साथ उद्योगपतियों पर दवाब बनाना है।उन्होंने 'सहभागी बनें व अभियान को समर्थन दें' का नारा देते हुए कहा कि इस नदी को बचाने व प्रदूषण मुक्ति का अभियान तब तक जारी रहेगा।जब तक कि सरकार ठोस पहल नही करती। इस नदी के प्रदूषित होने से बीरगंज व रक्सौल दोनों तबाह हो रहे हैं।दोनो ओर मौत हो रही है।दोनों ओर आंदोलन जारी है। इस अभियान के संयोजक सुरेंद्र कुर्मी का कहना है कि फैक्ट्रियों से उत्सर्जित र...
रक्सौल बॉर्डर पर करोड़ो रूपये का 15 ट्रक प्याज जब्त,कारोबारियों व तस्कर सिंडिकेट में खलबली

रक्सौल बॉर्डर पर करोड़ो रूपये का 15 ट्रक प्याज जब्त,कारोबारियों व तस्कर सिंडिकेट में खलबली

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज अंतर्गत डाइरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड द्वारा प्याज के नेपाल निर्यात पर प्रतिबंध के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर के रास्ते बड़े पैमाने पर तस्करी शुरू हो गई है।पिछले दिनों एसएसबी ने अभियान के तहत तस्करी का प्याज भी जब्त किया था।इस बार बड़ा खुलाशा हुआ।बड़ी बरामदगी भी।इससे हड़कम्प मच गया।20 व 21 नवम्बर की मध्य रात्रि रक्सौल कस्टम ने कार्रवाई करते हुए सर्वप्रथम एक ट्रक प्याज जब्त किया।यह प्याज भरा ट्रक रक्सौल बीरगंज सड़क पर रेलवे गुमटी के पास मध्य रात्रि नियंत्रण में लिया गया।इसके बाद लगातार जारी रहे अभियान में कुल 15 ट्रक प्याज बरामद हुआ।इसके बाद तो इस रिकॉर्ड बरामदगी ने हंगामा मचा दिया।सभी ट्रक यूपी नम्बर का बताया गया है। इसकी पुष्टि रक्सौल कस्टम व आईसीपी के कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने किया है।उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कस्टम ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!