Sunday, June 21

Author: VorDesk

भाजयूमो द्वारा वरीय पत्रकार स्व0 रामपुकार सिंह के स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित!

भाजयूमो द्वारा वरीय पत्रकार स्व0 रामपुकार सिंह के स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित!

रक्सौल आसपास
भाजयूमो नेताओं व सामाजसेवियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि,रक्सौल के आदर्श चौक पर हुई शोकसभा रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्थानीय आदर्श चौक पर रविवार को वरिष्ठ पत्रकार रामपुकार सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने कहा कि वरीय पत्रकार व हर दिल अजीज शख्शियत रामपुकार सिंह का निधन इस शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे कई वर्षों तक प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे। सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे और हर उम्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है ।वही श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने कहा कि एक बेबाक आवाज रामपुकार सिंह को इस शहर ने खो दिया ।उनके द्वारा बताए गए रास्ते उनके द्वारा किए गए कार्य को शहर कभी भ...
एसएसबी का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने दिलाया स्वच्छता का शपथ!

एसएसबी का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने दिलाया स्वच्छता का शपथ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47 वी बटालियन पंटोका के प्रांगण एवं सभी समवाय व सीमा चौकियों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 01 दिसम्बर से लेकर 15 दिसम्बर तक चलाया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वच्छता शपथ ली गई। शपथ कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा द्वारा बटालियन के सभी कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में उप कमांडेंट राकेश कुमार व अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नही बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना की थी। महात्मा गाँधी ने गुलामी के जंजीरो को तोड़कर माँ भारती को आजाद कराया था। साथ ही आम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया था। श्री शर्मा ने यह आश्वश्त किया कि 47 वीं वाहिनी सशस्त्र ...
एसआरपी मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा आमोदेई में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित!

एसआरपी मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा आमोदेई में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के एसआरपी मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा रविवार को रक्सौल के आमोदेई स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय (उर्दू ) मे नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन हुआ।जिसमें करीब 400 लोगों का निःशुल्क जांच व सलाह के साथ ही दवा का वितरण किया गया। जिसमें एस आर पी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. आशा अग्रवाल,पवन कुमार, प्रवीण कुमार, म. अली, रानी कुमारी, मार्था कौशल, पियुष कौशल, रजनीश कुमार, विशाल कुमार, सन्नी कुमार, टुन्ना कुमार, सुमन कुमार, जुनैद आलम, शकील, कुन्दन कुमार, तौहिद आलम समेत अन्य सक्रिय भूमिका में रहे। ...
डॉ0 आरपी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के फ्री मेडिकल कैम्प में करीब 500 लोगो का उपचार !

डॉ0 आरपी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के फ्री मेडिकल कैम्प में करीब 500 लोगो का उपचार !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।राजाराम साह कॉलेज के संस्थापक व केसीटीसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ0 रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता की स्मृति में बने डॉ0 रामचन्द्र गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लगातार छठे वर्ष भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।जिसमें 458 लोगों का निःशुल्क उपचार के साथ दवा का वितरण किया गया।उक्त जानकारी ट्रस्ट के सचिव व चिकित्सक डॉ0 प्रहस्त कुमार ने दी।उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही परम् धर्म है।इसी उद्देश्य से यह शिविर लगातार आयोजित की जाती है।उन्होंने बताया कि उक्त शिविर शहर के राजाराम साह इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में कॉलेज संस्थापक डॉ. प्रो.रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित की गई थी ।इस निःशुल्क जाँच शिविर में डॉ.राजीव रंजन ,डॉ.अमित कुमार जायसवाल ,डॉ. एस.के.सिंह, डॉ.संजय गुप्ता , डॉ.टी.एस.पाशा , डॉ. सी.वी .कुमार , डॉ. संतोष कुमार ,डॉ.वेदप्रकाश गुप्ता,डॉ. अखला...
ग्यारह लाख रुपया का पाकिस्तानी छुहाडा एव वियतनामी गोल मिर्च बरामद!

ग्यारह लाख रुपया का पाकिस्तानी छुहाडा एव वियतनामी गोल मिर्च बरामद!

रक्सौल आसपास
बीरगंज।( vor desk )। बिहार- नेपाल सीमावर्ती रक्सौल-बीरगंज सड़क खंड पर ठंड के मौसम में गर्म मसाले की तस्करी जोरो पर है। वही आजकल बारा जिला के बरियारपुर स्थित गढ़ी माई मंदिर में विश्व प्रसिद्ध पशु बलि को लेकर मेला चल रहा है। जिसका लाभ लेकर तस्कर पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोकने के प्रयास में जुटे हैं।नेपाल के पर्सा जिला पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति के मध्यम से मिडिया को जानकारी दी है कि पर्सा जिला के छिपहरमाई गावँ पालिका के वार्ड नं.5 अंतर्गत भिष्वा बजार से बिहार में ना 4 त 5322 नं.के ट्रैक्टर से छूहाडा एव गोलमिर्च अवैध रूप से भेजेने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे पर्सा जिला की एक पुलिस टीम बना कर उक्त स्थान से उपरोक्त टेक्टर सहित तस्करी के उक्त छुहाड़ा व गोलमिर्च की खेप को जप्त कर लिया गया है जिसका अनुमानित मूल्य भारतीय रुपया में ग्यारह लाख रुपया है।जिसे आवश्यक कार्यवाही के लिए बीरगंज क...
बिहार की शान बनी रक्सौल की नन्दिनी गुप्ता,मिला’ मिसेज बिहार स्टेट अवार्ड ‘!

बिहार की शान बनी रक्सौल की नन्दिनी गुप्ता,मिला’ मिसेज बिहार स्टेट अवार्ड ‘!

ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2019 में नन्दिनी को मिला दो अवार्ड! दिल्ली/रक्सौल।( vor desk )।कहते हैं कि प्रतिभा पहचान की मोहताज नही होती।वो खुद ही मंजिल हासिल कर लेती है।इस उक्ति को चरितार्थ किया है रक्सौल की नन्दिनी गुप्ता ने।वाकई नन्दिनी गुप्ता अब किसी पहचान की मोहताज नही है,बल्कि,अपनी प्रतिभा के बल पर वो बिहार की शान बन गई हैं। दरअसल,दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2019 के तहत मिस्टर एंड मिसेज इंडिया की प्रतिभागी रहीं नन्दिनी गुप्ता ने इस चर्चित प्रतियोगिता में न केवल अलग पहचान बनाई ,बल्कि,उन्होंने बिहार का झंडा गाड़ते हुए उन्होंने मिसेज स्टेट बिहार अवार्ड व मोस्ट पॉपुलर च्वाइस अवार्ड जीत कर नाम रौशन किया है। बता दे कि नन्दिनी गुप्ता को इस पेजेंट में बिहार की डारेक्टर का भी ऑफर मिला है। वैसे यह पेजेंट दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल मे...
रक्सौल में पैक्स चुनाव के लिए अंतिम दिन 101 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे!

रक्सौल में पैक्स चुनाव के लिए अंतिम दिन 101 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे!

रक्सौल आसपास
रक्सौल ( vor desk)।रक्सौल प्रखंड के ग्यारह पैक्सों में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए 20 एवं प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए 81 सहित कुल 101 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए है। इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार प्रशांत ने दी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए लौकरिया से दिलीप कुमार एवं मुन्ना कुमार सिंह, गाद बहुअरी से अरुण कुमार सिंह एवं शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पलनवा जगधर से विनय शंकर सिंह एवं मधुरेन्द्र श्रीवास्तव, लक्ष्मीपुर लछुमनवा से चुनचुन कुमार यादव, नरेंद्र कुमार यादव एवं पुनदेव प्रसाद यादव, सिसवा से रामबाबू राय, हरनाही से मदन कुमार पटेल, विनोद कुमार सिंह एवं धर्मवीर सिंह, जोकियारी से हीरा लाल प्रसाद, नगीना सिंह एवं प्रमोद मह...
गढी माई मेले मे बलि के लिये पशु ले जाने वालों पर होगी कार्रवाई:एसडीओ

गढी माई मेले मे बलि के लिये पशु ले जाने वालों पर होगी कार्रवाई:एसडीओ

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के बरियारपुर के विश्‍व प्रसिद्‍ध गढी माई मेले मे बलि के लिए भारत से ले जाये जा रहे पशु व पशुओं की तस्‍करी को लेकर पुरन्‍दरा भेलाही स्‍थित एसएसबी कैम्‍प मे अनुमण्‍डल पदाधिकारी अमीत कुमार ने एक बैठक की और इसे रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने आमजनों को जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया।बैठक में मुख्य रूप से सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान उन्होंने पुरन्‍दरा -भेलाही स्थित मवेशी फाटक का निरीक्षण भी किया । इस क्रम में अनुमण्‍डल पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि निर्दोष पशुओ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बली पर रोक लगा दी है ।इसलिए कानून उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई तय है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नेपाल के गढ़ी माई मेले मे बध के लिये ले जाये जा रहे पशु के साथ पकडे़ जाने पर पशु की जब्‍ती के साथ उनके विरुद्‍ध प्राथमिकी दर्ज कर कानून...
पूमा व मुफ़्ती के रक्सौल ड्यूल ब्रांड स्टोर में 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक ऑफर की वर्षात!

पूमा व मुफ़्ती के रक्सौल ड्यूल ब्रांड स्टोर में 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक ऑफर की वर्षात!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शादी विवाह यानी लग्न के अवसर पर फैशन की दुनियां में जाना पहचाना इंटरनेशनल ब्रांड 'पूमा 'व 'मुफ़्ती' के परिधानो पर ऑफर की वर्षात जारी है। रक्सौल के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के बगल में अवस्थित इस शो रूम में मेंस वेयर पर बम्पर छूट दी जा रही है। 'एक्सलूसिव मुफ़्ती एन्ड पूमा ड्यूल ब्रांड स्टोर' में मुफ़्ती के दो परिधान की खरीद पर एक फ्री का ऑफर धूम मचा रहा है। इसी तरह 'पूमा' ब्रांड के मेंस वियर पर भी ऑफर की धूम है। बताया गया है कि चार परिधान खरीदगी पर 50 प्रतिशत,तीन खरीदगी पर 40 प्रतिशत,दो ख़रीदगी पर 30 प्रतिशत,एक ख़रीदगी पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस बाबत प्रेस वार्ता में सागर फैशन के संचालक आकाश कुमार व सागर कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पूमा व मुफ़्ती अन्तरष्ट्रीय ब्रांड है।जिसका शो रूम रक्सौल में धूम मचा रहा है।इसमे पूमा का ट्रैक सूट,फु...
डॉ0 अम्बेडकर ने संविधान रचना कर कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का दिया अवसर :एसडीओ

डॉ0 अम्बेडकर ने संविधान रचना कर कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का दिया अवसर :एसडीओ

Uncategorized, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे महान व्यक्ति थे,जिनकी बदौलत आज कमजोर वर्गों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।वे विपरीत परिस्थितियों में भी देश के संविधान की रचना कर कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा की।उक्त बातें अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल द्वारा आहूत राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि उस समय देश के सभी राष्ट्रीय विभूतियों की इच्छा थी कि कमजोर वर्गों का उत्थान हो,क्योंकि शुरुआत में जैसे ही कुछ मतभेद हुए बाबा साहेब संविधान लिखने की जिम्मेदारी से हटने लगे तो तत्कालिन पीएम नेहरू जी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को नही छोड़ने का आग्रह किया।फ़लतः वे संविधान की रचना...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!