विहिप व बजरंग दल ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका,चीन के साथ कारोबार बंद करने की मांग!
रक्सौल।( vor desk )। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के द्वारा चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शिजिनपिंग का पुतला और चाइनिज समानो का दहन किया गया।वहीं,कायरता पूर्वक भारतीय जवानों पर हमले की निंदा की गई। वही,एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर चीन से लड़ते हुए शहीद हुए 20 सैनिको को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर विहिप के जिला मंत्री डॉ सुशील कुमार सिंह ने चीन के कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से मुहं तोड़ जवाब देने की मांग की,ताकि,,दुबारा चीन भारत की ओर आंख न उठा सके।दुर्गा वाहनी की जिला प्रमुख पूर्णिमा भारती ने भारत सरकार से मांग किया कि चीन से सारे व्यापारिक रिश्ते खत्म किया जाए और आयात निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाए।साथ ही भारत के आम नागरिक से अनुरोध किया कि कोई भी चाइनिज प्रोडक्ट ना खरीदे।
मौके...









