रक्सौल की नगर सभापति उषा देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव,विशेष बैठक 26 जून को!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में एक बार फिर सियासी उठा पटक और कुर्सी बचाने का ' खेल 'शुरू हुआ है।
रक्सौल के 25 वार्ड में वार्ड 12 की पार्षद रोहिणी शाह विपक्ष की नेत्री मानी जाती हैं ।लेकिन,उनकी भूमिका इस बार तटस्थ है।यानी कि उन्होंने हॉर्स ट्रेडिंग से अपने को अलग कर रखा है।
वहीं,सत्ता के निकट रहे पार्षदों की चर्चा इस अविश्वास प्रस्ताव के 'खेल' में गिनाया जा रहा है।
इसी क्रम में रक्सौल नगर परिषद की सभापति उषा देवी पर वार्ड 09 के पार्षद कुंदन कुमार सहित कुल 14 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है ।जिसके लिए सदन की बैठक 26 जून को आहूत की गई है।
बताया गया है कि इस अविश्वास प्रस्ताव के तहत सभापति उषा देवी पर कई गम्भीर आरोप लगाया है।'जिसके निदान के लिए जनता सपने देखती रही है।
अविश्वास प्रस्ताव में लगाए गए आरोप में वर्णित है कि आपने सदन का विश्वास खो दिया है, इसलिए यह अ...









