मोदी सरकार पूरी तरह फेल, जब करोना कम था,तो लॉक डाउन,अब बढ़ गया तो कर दिया अनलॉक:रामबाबू यादव
कांग्रेस द्वारा मजदूर -किसानों की समस्या को ले कर एक दिवसीय धरना सह विरोध सभा
रक्सौल।(vor desk)।मोदी सरकार के पास कोई संसाधन और कोई योजना नही है।जब कोरोना की बीमारी बढ़ रही है,तो,इसने लॉक डाउन हटा दिया।जब कोरोना के मरीज कम थे,तो,लॉक डाउन ला दिया।यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।उक्त बातें कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कही। रक्सौल के लक्ष्मीपुर में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय धरना सह विरोध सभा को वे सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में लाखों की संख्या में लोग बिहार वापस आ रहे हैं। वाहन के अभाव में वे लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुँचे तो ,कुछ ने भूख-प्यास से तड़प कर दम तोड़ दिया। कुछ लोग दुर्घटना के भी शिकार हो गये। ऐसे लोगों की मदद कांग्रेस कमिटी करना चाहती है। अतः उन्होंने बिहार सरकार से यह माँग ...









