Wednesday, June 24

Author: VorDesk

बजरंग दल हिन्दुस्तान  ने योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस मनाया,किया वृक्षा रोपण

बजरंग दल हिन्दुस्तान ने योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस मनाया,किया वृक्षा रोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बजरंग दल हिन्दुस्तान के द्वारा रक्सौल नगर के हजारीमल हाई स्कूल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाया गया। साथ ही साथ पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षा रोपण किया गया।जिसमें कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा,उपाध्यक्ष दीपक सिंह, प्रदेश छात्र अध्यक्ष प्रिंस कुमार, प्रदेश कोषध्यक्ष अभिषेक बरनवाल, नगर सदस्य आशीष गुप्ता,सदस्य पूर्ण गुप्ता, अनिकेत कुमार,सहित अनेकों प्रदेश,जिला,नगर, पंचायत मंत्री मौजूद रहे। ...
राशन में अनियमितता की शिकायत के बाद एसडीओ सुश्री आरती सख्त,भेलाही के पांच डीलरों को 24 घण्टे में स्पष्टीकरण देने का आदेश!

राशन में अनियमितता की शिकायत के बाद एसडीओ सुश्री आरती सख्त,भेलाही के पांच डीलरों को 24 घण्टे में स्पष्टीकरण देने का आदेश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk )।प्रखंड के भेलाही पंचायत मे जन वितरण प्रणाली दुकानदारो के द्वारा मनमाने ढंग से राशन वितरण से सबन्धित ग्रामीणों के द्वारा मिली शिकायत के बाद एसडीओ सुश्री आरती ने सम्बंधित डीलरों से 24 घण्टे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बता दे कि इस मामले को लेकर प्रभारी एमओ संतोष कुमार के द्वारा भेलाही पंचायत में पहुंच कर शिकायत सुनी गई। औचक निरक्षण किया गया किया था ।जिसमे प्रथम दृष्ट्या जाँच मे डीलर के यहाँ के गड़बड़ी पाया गया था। जाँच के प्रक्रिया मे भेलाही पंचायत मे पांच डीलर के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई ।इन लोगो के द्वारा मूल्य एवं भंडार प्रदर्शन पट्ट पर सभी सूचनाएं सही नही पाई गई। राशन कार्ड होने के बावजूद भी राशन कार्डधारियों को राशन नही दिया गया। लाभुकों के साथ अभद्र व्यव्हार किया जाता है। प्रति यूनिट तय मात्रा ना देकर लाभुकों को कम अनाज दिया जाता हैं ।कुछ लाभुकों को अनाज न...
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम विकास युवा समिति के द्वारा भेलाही में पौधारोपण!

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम विकास युवा समिति के द्वारा भेलाही में पौधारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परग्राम विकास युवा समिति के द्वारा पर्यावरण सुधार के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया ।कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बिना अच्छे पर्यावरण के बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं ।आज खराब पर्यावरण के वजह से ही तरह-तरह की बीमारियां है ।जिसको अगर हम रोकना चाहे तो पर्यावरण को सुदृढ़ करके ही रोक सकते हैं। इस मौके पर पर्यावरण के सुधार के संकल्प को लेते हुए ग्राम विकास युवा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा पौधारोपण किया गया । जिसमें संस्था के अध्यक्ष धनंजय कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, भावना चौहान, संदीप कुमार, कन्हैया कुमार करण,विशाल कुमार गुप्ता,तबरेज सिद्धकी,श्याम कुमार,विकी कुमार,गौरव कुमार,सनी कुमार लक्ष्मण कुमार, आशीष कुमार गुप्ता , उपेन्द्र कुमार भरत कुमार सहित ग्राम विकास युवा समिति के सभी सदस्य उपस...
तारिक जमाल बने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रक्सौल इकाई के जिला मंत्री!

तारिक जमाल बने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रक्सौल इकाई के जिला मंत्री!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम ने अपने कमिटी का विस्तार करते हुए तारिक जमाल ( पूर्व मुखिया) को जिला मंत्री नियुक्त किया है।आलम ने बताया कि तारिक जमाल पूर्व में भी जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और जनता के परेशानियों से अवगत हैं।। इनके पार्टी से जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो० अनिल सिन्हा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष मनीष दुबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री ई० प्रवीर रंजन,...
‘हम सबने यह ठाना है,घर घर मे पेड़ लगाना है’ के नारे के साथ एसएसबी ने किया  1हजार पौधारोपण!

‘हम सबने यह ठाना है,घर घर मे पेड़ लगाना है’ के नारे के साथ एसएसबी ने किया 1हजार पौधारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी 47वीं बटालियन की ओर से सभी कम्पनी हेडक्वार्टर व बॉर्डर आउट पोस्ट में एक हजार पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वाहिनी कैंपस में छायादार एवं फलदार करीब 1000 से अधिक पौधे लगाए, जिसमें मुख्य रूप से नीम, सागवान,अर्जुन,शीशम,पीपल, बरगद, जामुन, अमरुद एवं आम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कुल 120 पेड़ लगाए कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री प्रियवर्त शर्मा ने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा और 47वी वाहिनी द्वारा 10, 000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए सभी समवाय में नर्सरी भी तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर कमांडेंट श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि 47 वीं बटालियन हमेशा पर्यावरण के संरक्षण के लिए तत्पर रहती ह...
बिना हरियाली जगत में मानव जीवन की कल्पना  सम्भव नहीं:प्रशांत

बिना हरियाली जगत में मानव जीवन की कल्पना सम्भव नहीं:प्रशांत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प विकासार्थ विद्यार्थी के जिला प्रमुख व केसीटीसी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को रक्सौल शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। बाईपास स्थित हनुमान मंदिर एवं हाई स्कूल, रक्सौल में पौधारोपण करने के पश्चात प्रशांत कुमार ने कहा की पर्यावरण एवं मानव जीवन के बीच अनन्योन्याश्रय संबंध है। बिना हरियाली के मानव जीवन की जगत में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वातावरण को शुद्ध रखने, ऑक्सीजन देने, फल-फूल सहित विभिन्न आवश्यक पदार्थ देने वाले पेड़ सदा हमें जीवन देते हैं। पर दशकों से मनुष्य ने अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु पेड़ पौधों का जो अस्तित्व खतरे में डाल दिया था, उसी स्वार्थ को पाटने के लिए पर्यावरणविदों द्वारा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेकर कई कार्य किए जा रहे जा रहे हैं। व...
इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं:सुश्री आरती

इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं:सुश्री आरती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा रक्सौल रेलवे पार्क में वृक्षारोपण! रक्सौल ।( vor desk )। कोरोना काल मे जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण व पौधा रोपण जरूरी है।उक्त बातें रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को कहीं।भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्ष लगाने के बाद उन्होंने अपील किया कि इम्युनिटी बढ़ाने व भावी पीढ़ी को बचाने लिए वृक्ष लगाएं ,पर्यावरण को बचाएं! उन्होंने इस मौके पर परिषद के द्वारा पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस कार्य को और आगे बढ़ाने की सलाह दी ।उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगायें साथ ही अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी सभी सचेत रहें ।सचिव उमेश...
रक्सौल के रेलवे पार्क में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने किया पौधारोपण

रक्सौल के रेलवे पार्क में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने किया पौधारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा रक्सौल के तत्वधान में रेलवे पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर सम्मेलन के सीताराम गोयल ने बताया कि सम्मेलन के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण नि:स्वार्थ भाव से रचनात्मक कार्यों एवं सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं। इन्हीं भाव से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारत एवं नेपाल के प्रवेशद्वार स्थित अतिमहत्वपूर्ण रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित पार्क जो शहर का एक मात्र पार्क है उसमें 50 फलदार एवं खूबसूरत फूलों के पौधे लगाये गये हैैं । प्रांतीय अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में आमलोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा का रोपण एवं उसके संरक्षण के लिए संकल्पित होने के लिए प्रोत्साहित करना हमारा ध्येय है । इस मौक...
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय युवा संगठन ने लगाया संकल्प, पौधों के देखरेख का संकल्प!

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय युवा संगठन ने लगाया संकल्प, पौधों के देखरेख का संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू भारतीय युवा संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा "पेड़ लगाओ देश बचाओ" के तहत आधा दर्जन पेड़ को लगाया गया ।इस मौके पर संकल्प लिया गया कि हम आज जो पेड़ लगा रहें है उस की पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ देख रेख करेगे।संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि कोरोंना काल में पूरे देश में लॉक डॉउन के कारण हमारे पर्यावरण को काफी हद तक स्वच्छ और संतुलित हो गई है, फिर भी हम सभी का ये कर्तव्य है कि हम सभी समय समय पर देश हित के लिए पेड़ और पौधे लगाते रहें ।जिससे हमारा समाज, देश,हमारे आस पास का वातावरण स्वच्छ और साफ़, संतुलित रहे। मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार,सचिव आशीष कुमार, महासचिव विशाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष भरत चौरसिया, मिडिया प्रभारी अभिषेक कुमार पटेल,रमेश कुमार,कृष्णा कुमार,विवेक सर्राफ मौजूद रहे। ...
रक्सौल के शीतलपुर में अज्ञात बलेरो ने बच्ची को रौंदा,दर्दनाक मौत!

रक्सौल के शीतलपुर में अज्ञात बलेरो ने बच्ची को रौंदा,दर्दनाक मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन में ढील मिलते ही वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो गई है।और इस पर नियंत्रण की कोई पहल नही हो रही।इसी क्रम में रक्सौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में एक बलेरो वाहन ने एक बच्ची को रौंद डाला।उक्त 7 वर्षीया नाबालिग बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में उसे डंकन अस्पताल लाया गया।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान शीतलपुर गाँव निवासी सेराजुल मियाँ की पुत्री के रूप में हुई है। अब तक बलेरो चालक पुलिस पकड़ से बाहर है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!