निजी शिक्षकों को आर्थिक राहत के लिए भाजपा नेता डॉ0 अनिल सिन्हा ने उठाई आवाज,सीएम को लिखा पत्र
रक्सौल।( vor desk )भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर छोटे-छोटे विद्यालयों सहित उसमें कार्यरत शिक्षकों को आर्थिक राहत देने की मांग की है।
प्रो0 सिन्हा ने कहा है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में निजी शिक्षण संस्थानों का बहुत बड़ा योगदान है ।उस में कार्यरत शिक्षकों की अच्छी संख्या है जो स्कूल में मिल रहे अल्प मानदेय के साथ ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। मान- सम्मान के साथ जीवन व्यतीत हो रहा था। यह एक बहुत बड़ा स्वयं संचालित व्यवसाय है जो इस कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन में आर्थिक दृष्टि से ग्रस्त होकर त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्हें विद्यालयों से कुछ प्राप्त होता है और ना ही ट्यूशन से। किराए पर चलने वाले विद्यालयों की किराया...









