नेपाल के संसद ने पास किया देश का नया नक्शा, भारत से सीमा विवाद पर वार्ता की गुंजाइश खत्म!
काठमांडू/बीरगंज/रक्सौल।( vor desk )। नेपाल की संसद ने शनिवार (13 जून) को देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक को पास कर दिया। इसके साथ ही भारत से चल रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच उसने बातचीत की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया है। अब देखना होगा कि भारत का अगला कदम क्या होता है। गौरतलब है कि नेपाल के इस नए नक्शे में सन 1816 की संधि के तहत भारतीय सीमा से लगे लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा जैसे रणनीतिक क्षेत्र पर दावा किया गया है।
नेपाली पीएम केपी ओली
इससे पहले नेपाली संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में मंगलवार को देश के नए राजनीतिक नक्शे और नए प्रतीक चिन्ह को अपनाने के लिए संविधान संशोधन करने के प्रस्ताव पर आम सहमति बन गई थी।इसके बाद सांसद शरीता गिरि ने संविधान संसोधन वापस लेने के लिए प्रस्ताव दिया।जिसके बाद वोटिंग की नौबत आई।हालांकि,उन्ह...









