बॉर्डर पर शव दफन करने का मामला तूल पकड़ा, डीएम ने 24 घण्टे में जांच रिपोर्ट सौपने का दिया निर्देश, जांच कमिटी गठित!
रक्सौल। (vor desk)। पिछले शनिवार को रक्सौल- बीरगंज मैत्री पुल के समीप नेपाली प्रशासन व सेना द्वारा कोरोना मरीजो के शव को दफनाने का मामला तूल पकड़ गया है।
उच्चस्तरीय निर्देश पर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक इस मामले को ले कर गम्भीर हो गए हैं।उन्होंने रक्सौल प्रशासन को निर्देशित किया है कि 24 घण्टे के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौपी प्रस्तुत की जाए।
यह निर्देश मिलने के बाद रक्सौल की एसडीओ सुश्री आरती ने जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए उन्होंने एक कमिटी का गठन किया है।जिसमें बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ विजय कुमार, समेत थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है।
इस बाबत एसडीओ सुश्री आरती ने बताया कि शीघ्र ही स्थलगत जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बता दे कि शनिवार की शाम को बीरगंज प्रशासन व सेना की टीम ने बॉर्डर पर पहुंच कर उक्त शव को जेसीबी ...









